Author: News Desk

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने सरायकेला की खरकई नदी डैम परियोजना व धनबाद रिंग रोड के निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिकाअों पर फैसला सुनाया. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने मामले में प्रार्थी द्वारा मांगी गयी राहत नहीं देते हुए दोनों जनहित याचिकाअों को खारिज कर दिया. खंडपीठ ने अपने आदेश में सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कि यह देखा गया कि हमारे संविधान के तहत विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका सभी के पास संचालन के अपने व्यापक क्षेत्र हैं और आम तौर पर राज्य के इन अंगों में…

Read More

Ranchi. रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी के दो लाख के इनामी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया है. मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास स्थित जंगल से उसे गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर एक कारबाईन, एक मैगजीन लगा पिस्टल, 11 कारतूस, एक मोबाइल और तीन कंबल बरामद किया गया है. वह पकड़े जाने के बाद फिर से पुलिस को धक्का देकर रस्सा छुड़ा कर भागने का प्रयास कर रहा था. उसी क्रम में वह पथरीला गड्ढा में गिर गया,…

Read More

Ranchi. सुप्रीम कोर्ट ने झामुमो नेता निर्मल महतो की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे नरेंद्र सिंह उर्फ पंडित की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस अभय एस अोका व जस्टिस उज्जल भुईंया की खंडपीठ ने मामले में प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद झारखंड के मुख्य सचिव को अगली सुनवाई में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया. इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता अाभास परिमल ने खंडपीठ को बताया कि तीन जुलाई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने रिमिशन में दो माह में छोड़ने का निर्देश दिया था, लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने के…

Read More

New Delhi. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित वाहन प्रदर्शनी में कुल 32 यात्री एवं वाणिज्यिक वाहनों को पेश किया. टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन और टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हरित ऊर्जा एवं परिवहन की तरफ त्वरित बदलाव के वैश्विक रुझान ने स्वच्छ, शून्य-उत्सर्जन वाले वाहनों को पहले से कहीं अधिक जरूरी बना दिया है. उन्होंने कहा, “हम भारत में इस क्रांति का नेतृत्व स्मार्ट, समग्र समाधानों के साथ कर रहे हैं जो असाधारण प्रदर्शन, विश्वसनीयता और सुविधा प्रदान करते हैं. चंद्रशेखरन ने कहा, हमें…

Read More

New Delhi. दूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को ‘संचार साथी’ मोबाइल एप लॉन्च किया. इस एप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे लोगों को अपने मोबाइल फोन ‘कॉल लॉग’ से धोखाधड़ी की किसी भी संदिग्ध सूचना की सीधे रिपोर्ट करना आसान हो जायेगा. साथ ही एप से चोरी हुए मोबाइल सेट को फौरन ब्लॉक करने में भी मदद मिलेगी. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि ‘संचार साथी’ पहल एक सुरक्षित परिवेश प्रदान करती है, जहां प्रत्येक ग्राहक की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित रहती है. दूरसंचार विभाग का 2023 में पेश किया गया ‘संचार…

Read More

Prayagraj. पहली नजर में व्यासानंद गिरि महाकुंभ में दूसरे महामंडलेश्वरों की तरह दिखाई देते हैं और निरंजनी अखाड़े में घूमते-फिरते दिख जाते हैं जहां उन्हें रविवार को महामंडलेश्वर बनाया गया. एक चीज जो उन्हें अन्य अखाड़ों के संतों से अलग करती है, वह है अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर का बेटा होना. व्यासानंद गिरि इस विषय पर किसी सवाल का जवाब नहीं देते, लेकिन पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत रविंद्र पुरी ने पुष्टि की कि यह बात सही है. उन्होंने बताया, वह अमेरिकी सेना के पूर्व वरिष्ठ कमांडर के बेटे टॉम हैं और आईटी कंपनी में अच्छी नौकरी कर…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सिम कार्ड खरीदने के लिए नये नियम जारी किये हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) को नये सिम कार्ड कनेक्शनों के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य बनाने का निर्देश दिया है. यह कदम लोगों को फर्जी दस्तावेजों के जरिये मोबाइल कनेक्शन हासिल करने से रोकने के लिए उठाया जा रहा है. इसके अलावा, सिम के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी या अन्य आपराधिक गतिविधियों को भी रोका जा सकेगा. रिटेल स्टोर मालिक इस प्रक्रिया के बिना सिम कार्ड नहीं बेच पायेंगे, यानी सिम कार्ड सक्रिय नहीं कर पायेंगे.

Read More

Chaibasa. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ एल मुरुगन अपने चाईबासा दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उपायुक्त सभागार में बैठक कर आकांक्षी जिला कार्यक्रमों व जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मंत्री के साथ उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर और विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़े जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मंत्री ने कहा कि सरकार को अपनी ताकत का इस्तेमाल कर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाना है. सबका साथ सबका विकास का प्रधानमंत्री का लक्ष्य है. इसी ध्येय से ही हम…

Read More

Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पट्टाजैंत गांव से सटे जंगल के पास एक हाथी का शव लहूलुहान हाल में मिला. उसके मुंह से रक्तस्राव व दांत गायब थे. ग्रामीणों ने 13 जनवरी की घटना बतायी है. वन विभाग को इसकी सूचना गुरुवार को मिली. सूचना पाकर वन विभाग के फॉरेस्टर सहित अन्य अधिकारी गुरुवार रात में पहुंचे. मुआयना के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी. दूसरे दिन शुक्रवार को रेंजर, डीएफओ व डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे. निरीक्षण के बाद डॉक्टर ने हाथी का पोस्टमार्टम कराके बिसरा सुरक्षित रख लिया. जिसे जांच को रांची भेजेंगे. वनविभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथी…

Read More

Chaibasa. तांतनगर ओपी के एक गांव में बच्चे के साथ सोयी महिला के साथ दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी मोरन सिंह देवगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 15 जनवरी की रात में महिला अपने घर में बच्चे के साथ सो रही थी. पति उस दिन कहीं घूमने चला गया था. इसी दौरान आरोपी घर में घुस गया और महिला को डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता के चिल्लाने पर ग्रामीण जुट गये. ग्रामीणों की भीड़ को देख आरोपी…

Read More