New Delhi. . केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नक्सलवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है और नरेंद्र मोदी नीत सरकार इसे समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार ‘नक्सल मुक्त भारत’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलमुक्त होकर रहेगा. मंत्रालय की यह टिप्पणी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने के बाद आयी है.
Author: News Desk
Prayagraj. प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में मात्र छह दिनों के अंदर सात करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और पूज्य साधु-संतों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है और एक आधिकारिक बयान के अनुसार उप्र सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में कुल 45 करोड़ से भी ज्यादा लोग आएंगे. इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा महाकुम्भ पुलिस के लिए भले ही एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मेला क्षेत्र में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) भीड़ प्रबंधन के लिहाज से वरदान साबित हो रहा है. इसके माध्यम से न सिर्फ मेला क्षेत्र…
Sundargarh. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सीमेंट फैक्टरी में ‘कोल हॉपर’ गिरने के बाद उसके मलबे के नीचे दबे तीन श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बचाव कर्मी क्रेन की मदद से मलबा हटा रहे हैं.‘कोल हॉपर’ कोयले के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बड़े वाहनों को कहते हैं, जिसमें माल चढ़ाने और उतारने के लिए वाहन के ऊपरी और निचले हिस्से में दरवाजे लगे होते हैं. अधिकारियों ने बताया कि राजगानपुर में डालमिया सीमेंट संयंत्र के कैप्टिव पावर प्लांट के बॉयलर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम…
Prayagraj. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर सकुशल ‘स्नान’ संपन्न होने के बाद अब 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व पर होने वाले ‘अमृत स्नान’ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. एक बयान में यह जानकारी दी गयी. प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने बृहस्पतिवार को इस स्नान पर्व की तैयारियों के लिए स्थलीय निरीक्षण किया. राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर्व पर होने वाले ‘अमृत स्नान’ की तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और उत्तर प्रदेश के…
Jamshedpur. साकची पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सात मोटरसाइकिल बरामद की है. शुक्रवार को साकची थाना में केस का उद्भेदन करते हुये सिटी डीएसपी सुनील चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की बाइक की खरीद बिक्री करने की नियत से घूम रहे हैं. जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर दो बाइक पर चार युवकों को पकड़ा गया. धराये युवकों में बागबेड़ा हरहरगुट्टू बड़ा तालाब के पास रहने वाला संजीत कुमार उर्फ चेला, आशीष सरदार, बागबेड़ा लाल बिल्डिंग…
Jamshedpur. सोनारी थाना अंतर्गत साई मंदिर के पास शुक्रवार की शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील लैंड विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया. इस घटना में टाटा स्टील लैड विभाग के अधिकारी के साथ पहुंचे होमगार्ड के चार जवान घायल हो गये. घायलों में होमगार्ड जवान पिंटू कुमार, रौशन कुमार, श्रवण कुमार और गुलशन कुमार भारती शामिल हैं. पथराव के बाद होमगार्ड जवान और टाटा स्टील लैंड विभाग की टीम घटनास्थल से चली गयी. इसके बाद घायलों का इलाज टीएमएच में कराया. घायल होमगार्ड जवानों के अनुसार वे लोग टाटा स्टील लैंड विभाग की टीम के…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के साकची मंडल ने शुक्रवार को साकची कालीमाटी रोड में सदस्यता अभियान चलाया. कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा और सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव की उपस्थिति में हुआ. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संगठन महापर्व के इस अभियान का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और मिशन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है. भाजपा हमेशा राष्ट्रहित की बात करती है. इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर है और हमें गर्व है कि इस अभियान के माध्यम…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास टेपों लगा दिया जाता है. जिसके कारण ट्रेन से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है. गुरुवार को स्टेशन के आउट गेट के पास टेपों लगे रहने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी इसकी जानकारी मिलने पर आरपीएफ के जवानों ने आकर सभी टेपों चालकों को खदेड़ दिया. इसके साथ ही चार टेपों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यहां टेपों लगाया जायेगा तो सभी के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ ही मामला दर्ज कर जेल भेजने की…
Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल में मैदान में झारखंड वासी एकता मंच के द्वारा 21 जनवरी 2025 को विशाल टुसू मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में पूरे झारखंड के अलावे ओडिशा, बंगाल व छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से लोग भाग लेने के लिए आ रहे हैं. इसकी जानकारी शुक्रवार को सोनारी स्थित निर्मल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो व संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से दी. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि इस बदलते परिवेश में परिधान के साथ सोच बदलने की जरूरत है.…
Jamshedpur. सिदगोड़ा भीमा रोड निवासी व जैमीपॉल कंपनी के मैनेजर वी नरेश राव के क्वार्टर का ताला काटकर चोरों ने पांच लाख रुपये के गहने व नकद की चोरी कर ली. वी नरेश राव परिवार के साथ पर्व मनाने खड़गपुर गये थे. गुरुवार को लौटे तो गेट पर लगा ताला गायब पाया. कमरे के अंदर गये तो आलमारी खुली थी और सामान बिखरे पड़े थे. आभूषण के डिब्बे बिस्तर पर पड़े थे, तथा आभूषण गायब थे. वी नरेश राव के अनुसार चोरों ने सोने का पांच सिक्का, दो अंगूठी, एक जोड़ी कानबाली, चेन, चांदी का सिक्का के अलावा स्मार्ट फोन,…
