Jamshedpur. महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वालों के लिए खुशखबरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने जो 14 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था, इसके तहत 19 जनवरी को टाटानगर से महाकुंभ के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रवाना होने जा रही है. यह ट्रेन टाटा से टुंडला तक जायेगी. स्पेशल ट्रेन में होने वाली भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा तैयारी कर ली गयी है. इसको लेकर शनिवार की सुबह से ही रेल थाना पुलिस के जवान प्लेटफार्म पर सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे. इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो…
Author: News Desk
Ranchi. झामुमो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर छह जिलों में संयोजक मंडली का गठन किया गया है. इसमें पलामू, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, सिमडेगा, देवघर व चतरा जिला शामिल है. इस संबंध में महासचिव विनोद पांडेय ने संशोधित कार्यालय आदेश जारी किया है. पलामू जिला में राजेंद्र कुमार सिन्हा को संयोजक प्रमुख बनाया गया है. वहीं, बालकिशुन उरांव, सन्नू सिद्दकी, संजीव कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, चंदन कुमार सिन्हा, रोहन शुक्ला, फयाजल अंसारी, सुशीला मिश्रा, ललन चौधरी, संजू देवी, हाजील ललन व रंजीत सदस्य बनाये गये हैं. सरायकेला-खरसावां में डॉ शुभेंद्र महतो संयोजक प्रमुख और गणेश चौधरी, चारु चांद…
Bahragora. बहरागोड़ा के इचड़ासोल में शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई. यहां आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत नौवां सामूहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा हुई. कार्यक्रम के सक्रिय सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस बार भी भव्य तरीके से सामूहिक विवाह का आयोजन होगा. 7 मार्च को आयोजन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा ही मेरा उद्देश्य है. नये जोश और उम्मीद के साथ ऐतिहासिक रूप से 7 मार्च को सामूहिक…
Ghatshila दारीसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परसिर में शनिवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. किसान मेला का उद्घाटन मंत्री रामदास सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने किया. किसान मेला में रामदास सोरेन ने कहा कि किसानों के लिए कई लाभकारी योजना कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं. उन्होने योजनाओं को लेकर किसानों के बीच जागरूकता पर जोर दिया. हेमंत सरकार ने संकल्प लिया है कि सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे. सरकार खेतों…
Chakradharpur. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. स्टेशन क्षेत्र में बनीं 38 दुकानों को तोड़कर जमीन खाली करा लिया गया. सुबह 11 बजे से चक्रधरपुर स्टेशन क्षेत्र से दुकानों को हटाने की कवायद शुरू हुई. कार्यकारी दंडाधिकारी सुरेश सिन्हा के नेतृत्व में आरपीएफ व काफी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे. बुलडोजर से से दुकानों को ढहाना शुरू कर दिया. रेलवे टीम शाम तक दुकानों को ढहाने की कार्रवाई करती रही. दिनभर चली कार्रवाई में 32 दुकानों को तोड़ दिया गया. शुक्रवार को 6 दुकानों को हटाया गया था. इस अभियान में एइएन राजीव…
Ghatshila. घाटशिला की बाघुड़िया पंचायत के काशिया फुटबॉल मैदान में शनिवार को टुसू मेला लगा. यहां टुसू प्रतिमाएं लेकर लोग पहुंचे. . चतरो की टुसू प्रतिमा को प्रथम पुरस्कार में 6 हजार नगद पुरस्कार मिला. वहीं दूसरा पुरस्कार हलुबनी की टुसू को 4 हजार, तृतीय पुरस्कार पायरागुड़ी की टुसू को 3 हजार रुपये मिले. शेष बचे टुसू प्रतिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, पंसस सुशीला सबर, ठाकरा हांसदा, ठाकुर माहली, सुशील सोरेन, रायसेन टुडू, देव कुमार महतो, संजीत टुडू, अनिल हांसदा, मोहंती मुर्मू, उत्पल पात्र, शत्रुघ्न सोरेन, हरिपद सोरेन आदि उपस्थित थे.
Seraikela. कुचाई प्रखंड के कोपलोंग चौक में वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए कुचाई सीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना शनिवार को दिन के 11 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, कुचाई के डांगो से एक दर्जन लोग टाटा मैजिक वैन पर सवार होकर मेला देखने के लिए कुचाई के बारुहातु गये थे. इसी दौरान रास्ते में कोपलोंग चौक के पास वैन अनियंत्रित होकर चार फीट नीचे खेत में जा गिरी. हादसे में डांगो के धनीराम सोय के पांच…
New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ के 7.6 करोड़ से अधिक सदस्य अब नियोक्ता द्वारा किसी सत्यापन या ईपीएफओ की मंजूरी के बगैर भी नाम और जन्मतिथि जैसी व्यक्तिगत जानकारियों में ऑनलाइन बदलाव कर सकते हैं. यह सुविधा शनिवार से शुरू हो गई. इसके अलावा, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ई-केवाईसी ईपीएफ खाते (आधार से जुड़े) वाले सदस्य, नियोक्ता के हस्तक्षेप के बिना आधार ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के साथ सीधे अपने ईपीएफ हस्तांतरण दावे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को ईपीएफओ की इन दोनों नई सेवाओं की शुरुआत की.…
दुर्ग. रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने अभिनेता सैफ अली पर चाकू से हमले के मामले में शनिवार दोपहर छत्तीसगढ़ में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि आकाश कैलाश कन्नोजिया (31) नामक यह संदिग्ध मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एवं कोलकाता शालीमार के बीच चलने वाली रेलगाड़ी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे दुर्ग की आरपीएफ चौकी को मुंबई पुलिस से सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध के ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा करने…
Patna. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जातीय जनगणना की मांग को दोहराते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर करवाकर रहेगी. उन्होंने बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को ‘फर्जी’ बताया और कहा कि यहां लोगों को बेवकूफ बनाया गया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर देश के संविधान को कमजोर करने और हाशिए पर पड़े समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस प्रमुख…
