Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bahragora: बहरागोड़ा में बेटियों का सामूहिक विवाह मार्च में, निकलेगी बारात, हजारों लोग बनेंगे बाराती, कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुरू की तैयारी
    Headlines

    Bahragora: बहरागोड़ा में बेटियों का सामूहिक विवाह मार्च में, निकलेगी बारात, हजारों लोग बनेंगे बाराती, कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुरू की तैयारी

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bahragora. बहरागोड़ा के इचड़ासोल में शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई. यहां आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत नौवां सामूहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा हुई. कार्यक्रम के सक्रिय सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस बार भी भव्य तरीके से सामूहिक विवाह का आयोजन होगा. 7 मार्च को आयोजन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा ही मेरा उद्देश्य है.

    नये जोश और उम्मीद के साथ ऐतिहासिक रूप से 7 मार्च को सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा. गरीब बेटियों की शादी धूमधाम से की जायेगी. इसमें आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. इस सामूहिक विवाह के साक्षी बहरागोड़ा विधानसभा के लोग बनेंगे. बेटियों को जरूरी सामग्री देकर विदाई दी जायेगी. सामूहिक विवाह में करीब 25,000 लोग शामिल होंगे. प्रीतिभोज की व्यवस्था रहेगी. प्लास्टिक मुक्त वातावरण में सामूहिक विवाह संपन्न कराया जायेगा. आशीर्वाद के तौर पर बेटियों को यथा संभव सामग्री देकर विदाई दी जायेगी. इसके साथ बारात भी निकलेगी. बैठक में अर्धेंदु प्रहराज, मनोज गिरि, चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, कुमार गौरव पुष्टि, गौरी शंकर महतो, श्रीवत्स घोष, विभाष दास समेत कई लोग उपस्थित थे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bahragora: Mass marriage of daughters in Bahragora in March procession will be taken out program coordinator Dr. Dineshanand Goswami has started the preparations thousands of people will be the baraatis
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group