Ranchi. राजधानी रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो. सबिर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरीदी उर्फ आर्यन बताये गये हैं. इनके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट, 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं. इस बात का खुलासा सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया. आरोपियों की गिरफ्तारी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली से हुई है. यह जानकारी रांची के…
Author: News Desk
Ranchi. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601/ 18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 19 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 19 एवं 22 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18428 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस 19 जनवरी को तीन घंटे 15 मिनट विलंब से आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 22892 रांची- हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 जनवरी को परिवर्तित मार्ग कोटशीला, राजाबेडा, जमुनियाटांड़, आद्रा, मेदिनीपुर और खड़गपुर होकर चलेगी.
Kharsawan. खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा(86) का शनिवार शाम को निधन हो गया. गुलाब बाबू एक माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. शनिवार को उनका निधन चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ. उन्होंने बिहार विधानसभा में 1972 से 1977 तक खरसावां विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था. गुलाब बाबू के पुत्र संजोग बानरा ने बताया कि पिताजी 20 दिनों से भोजन तक छोड़ दिया था. उन्हें भोजन के रूप में लिक्वीड दिया जा रहा था. शनिवार देर शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली. पैतृक गांव कुचाई के तिलपोदा गांव में रविवार को अंतिम संस्कार किया…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) से पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नति में आरक्षण देने को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने डीजीपी द्वारा 20 सितंबर 2024 को जारी किये गये ज्ञापांक पर अगले आदेश तक रोक लगा दी. साथ ही प्रतिवादी (राज्य सरकार) को छह सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह के बाद होगी.इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने पैरवी की. उन्होंने अदालत को बताया कि प्रोन्नति में…
Jamshedpur. बरसोल पुलिस ने ओडिशा से बस में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर की सप्लाई करने जा रहे कंडक्टर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को केस का उद्भेदन करते हुये ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि ओडिशा के बॉम्बे चौक से बस ( डब्लूबी33डी 4112) से कंडक्टर जयंता दास द्वारा बैग में गांजा भरकर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ले जाया जा रहा था. इसकी भनक मिलने पर बरसोल थाना के पास पुलिस द्वारा चेकिंग लगाया गया था. पुलिस की चेकिंग लगायी गयी थी. पुलिस की चेकिंग को देख कंडक्टर ने चालक से बोलकर एनएच छोड़ बस्ती…
Ranchi.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उससे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पेपर लीक माफियाओं द्वारा रची गयी सुनियोजित साजिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेपर लीक गिरोह ने परीक्षा से एक दिन पहले ही प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करा दिये थे. इतना सब होने के बावजूद जिस हड़बड़ाहट में खुद को क्लीन चिट देकर आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किये गये, उससे पेपर लीक की साजिश में आयोग की संलिप्तता से इंकार…
Jamshedpur. महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वालों के लिए खुशखबरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने जो 14 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था, इसके तहत 19 जनवरी को टाटानगर से महाकुंभ के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रवाना होने जा रही है. यह ट्रेन टाटा से टुंडला तक जायेगी. स्पेशल ट्रेन में होने वाली भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा तैयारी कर ली गयी है. इसको लेकर शनिवार की सुबह से ही रेल थाना पुलिस के जवान प्लेटफार्म पर सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे. इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो…
Ranchi. झामुमो केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर छह जिलों में संयोजक मंडली का गठन किया गया है. इसमें पलामू, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, सिमडेगा, देवघर व चतरा जिला शामिल है. इस संबंध में महासचिव विनोद पांडेय ने संशोधित कार्यालय आदेश जारी किया है. पलामू जिला में राजेंद्र कुमार सिन्हा को संयोजक प्रमुख बनाया गया है. वहीं, बालकिशुन उरांव, सन्नू सिद्दकी, संजीव कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, चंदन कुमार सिन्हा, रोहन शुक्ला, फयाजल अंसारी, सुशीला मिश्रा, ललन चौधरी, संजू देवी, हाजील ललन व रंजीत सदस्य बनाये गये हैं. सरायकेला-खरसावां में डॉ शुभेंद्र महतो संयोजक प्रमुख और गणेश चौधरी, चारु चांद…
Bahragora. बहरागोड़ा के इचड़ासोल में शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई. यहां आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत नौवां सामूहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा हुई. कार्यक्रम के सक्रिय सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस बार भी भव्य तरीके से सामूहिक विवाह का आयोजन होगा. 7 मार्च को आयोजन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा ही मेरा उद्देश्य है. नये जोश और उम्मीद के साथ ऐतिहासिक रूप से 7 मार्च को सामूहिक…
Ghatshila दारीसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परसिर में शनिवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. किसान मेला का उद्घाटन मंत्री रामदास सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने किया. किसान मेला में रामदास सोरेन ने कहा कि किसानों के लिए कई लाभकारी योजना कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं. उन्होने योजनाओं को लेकर किसानों के बीच जागरूकता पर जोर दिया. हेमंत सरकार ने संकल्प लिया है कि सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे. सरकार खेतों…
