New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को निर्वाचन आयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण ने जन-शक्ति को और ताकत देने के लिए तकनीक की शक्ति का उपयोग किया तथा निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्धता भी दिखाई है. मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में कथित पक्षपात को लेकर विपक्ष की लगातार आलोचनाओं के बीच आयोग की सराहना की. भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी को हुई…
Author: News Desk
Wijk aan Zee (Netherlands). विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मुश्किल परिस्थितियों से उबर कर नीदरलैंड के अनीश गिरी को पराजित करके टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. गुकेश ने शुक्रवार को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न को प्राप्त करने के बाद एम्स्टर्डम के लिए उड़ान पकड़ी थी तथा वह पहले दौर के मैच से कुछ देर पहले ही यहां पहुंचे थे. इस युवा खिलाड़ी पर शुरू में थकान का असर दिखा और एक समय वह हार की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन इसके बाद बाजी पलटने में सफल रहे. ओपन वर्ग…
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का एलटीसी समझौता के भी लटकने के आसार हैं. टाटा वर्कर्स यूनियन ने इसके लिए बकायदा पत्र प्रबंधन को दिया लेकिन अब तक उस स्तर पर कोई पहल शुरु नहीं की गई है. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का एलटीसी समझौता एक जनवरी 2024 से लंबित है. कर्मचारियों को दो साल के खंड में एक बार एलटीसी (लीव ट्रेवल कंसेशन) का प्रावधान है. वर्तमान एलटीसी के लिए निर्धारित दो वर्षों के एक खंड का एक वर्ष बीतने को है, लेकिन अभी भी समझौते की कोई संभावना नहीं दिख रही है. सूत्रों का…
Patna.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां अपने बिहार दौरे के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात की. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को तेजस्वी यादव ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर आमंत्रित किया था. तेजस्वी ने राहुल के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उनसे (राहुल) कहा था कि हमारे संबंधित कार्यक्रम पूरे होने के बाद मेरा पूरा परिवार उनसे मिलकर प्रसन्न होगा. उन्होंने कहा था कि वह हमारे घर आएंगे. राहुल, बीपीएससी परीक्षा को रद्द…
Patna. बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें तेजस्वी यादव को इस साल अक्टूबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति से संबंधित फैसले लेने का अधिकार दिया गया. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के बराबर उनकी शक्ति बताने वाले प्रस्ताव के पारित होने से पार्टी में तेजस्वी का कद बढ़ गया है. यह संशोधित प्रस्ताव शनिवार को पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान पारित किया गया, जिसमें लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती…
Prayagraj.संगम तट पर बने अखाड़ों में नये नागा साधु बनाने के लिए पर्ची कटनी शुरू हो गयी है. मौनी अमावस्या से पूर्व सातों शैव समेत दोनों उदासीन अखाड़े अपने परिवार में नये नागा साधु शामिल करेंगे. जूना अखाड़े में शनिवार से यह प्रक्रिया शुरू हो गयी. 48 घंटे बाद तंगतोड़ क्रिया के साथ नागा साधु बनने की पक्रिया पूरी होगी. महानिर्वाणी, निरंजनी, अटल, अग्नि, आवाहान समेत उदासीन अखाड़ों में भी मौनी अमावस्या से नागा साधु बनाये जायेंगे. सभी अखाड़ों में 1800 से अधिक साधुओं को नागा बनाया जायेगा. संस्कार पूरा होने के बाद सभी नवदीक्षित नागा मौनी अमावस्या पर अखाड़े…
Patna. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से शनिवार को मुलाकात की और उनके आंदोलन को समर्थन दिया. राहुल ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के साथ वक्त भी बिताया. राहुल ने प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एक होटल में मुलाकात भी की. प्रतिनिधिमंडल ने राहुल से गर्दनीबाग का दौरा करने का आग्रह किया, जहां कई अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर चौबीसों घंटे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में शामिल सीतामढ़ी के छात्र सुमन सौरभ ने ‘पीटीआई-भाषा’…
Kolkata.सियालदह के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या किये जाने के मामले में आरोपी संजय राय को शनिवार को दोषी करार दिया. वह सिविक वालंटियर था और वारदात के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था. कोर्ट इस मामले में सजा सोमवार को सुनायेगा. यह फैसला वारदात के 162 दिन बाद और बंद कमरे में नियमित सुनवाई शुरू होने के दो माह में आया है. वारदात पिछले साल नौ अगस्त को हुई थी और बंद कमरे में नियमित…
Jamshedpur. बजाज ऑटो और भारतीय नौसेना के साथ साझेदारी में शनिवार को विशाखापत्तनम से अयोध्या तक 13 दिवसीय संयुक्त रैली ‘डेयर2’ जमशेदपुर पहुंची. भारतीय नौ सेना के जवान डीएवी स्कूल कैंपस बिष्टुपुर में मैरीटाइम अवेयरनेस ड्राइव सह इंटरेक्शन विथ स्टूडेंट प्रोग्राम में शामिल हुए. इसमें कमांडर मुकुल राय, इंजीनियर ऑफिसर, आईएनएस रणविजय, लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य वशिष्ठ, आइएनएस रणविजय, लेफ्टिनेंट विशाल प्रताप एएलओ, आईएनएस रणविजय, डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह समेत कई शिक्षक व स्कूली बच्चे शामिल हुए. मैरीटाइम अवेयरनेस ड्राइव में बच्चों के बीच भारतीय नौसेना में करियर को लेकर उन्हें जागरूक किया गया. रैली में भारतीय नौसेना के…
Jamshedpur. जिले में जद (यू) की सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को जमशेदपुर के बारीडीह में दर्जनों युवाओं ने जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस अवसर पर निर्मल सिंह ने कहा कि झारखंड के युवाओं में और खासकर पूर्वी सिंहभूम के युवा जद (यू) सुप्रीमो व बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के जदयू विधायक सरयू राय की कार्यशैली व पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और जेडीयू झारखंड में अपना…
