कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सरकारी आरजी कर अस्पताल में पिछले साल अगस्त में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये संजय रॉय को यहां की एक अदालत सोमवार को सजा सुनायेगी. राय को जिन धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया है, उसमें उसे न्यूनतम आजीवन कारावास, जबकि अधिकतम मौत की सजा हो सकती है. पिछले वर्ष नौ अगस्त को अस्पताल में हुए इस जघन्य अपराध के कारण देश भर में आक्रोश फैल गया था और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन चला, जो जारी है. न्यायाधीश ने फैसला…
Author: News Desk
Mumbai.अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका इरादा चोरी करने का था, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह बॉलीवुड के एक अभिनेता के घर में घुसा है. हमलावर को ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड…
Chandil. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी रविवार को चांडिल डैम पहुंचीं. उन्होंने चांडिल डैम के पर्यटन स्थल, डैम में हो रही केज कल्चर से मछली पालन के बारे में जानकारी ली. चांडिल डैम में नौका विहार, केज कल्चर से हो रहे मछली पालन की सराहना की. वहीं समिति ने डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की. कुकड़ू के विस्थापितों ने उदाटांड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने का मांग की.इस अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत समेत अन्य मौजूद थे.
रांची. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इनके बीच वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा हुई. इससे पहले श्री दास ने डॉ हेडगेवार स्मारक समिति रेशिमबाग में डॉ हेडगेवार के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की.
Jamshedpur. मानगो डिमना रोड में विशाल मेगा मार्ट के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार से ट्रक ने स्कूटी में धक्का मार दिया. जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया, जबकि स्कूटी ट्रक में फंस गयी. इस दौरान करीब 200 मीटर तक ट्रक स्कूटी को घसीटता रहा. जानकारी के मुताबिक, राजकुमार भगत अपनी स्कूटी से शंकोसाई रोड नम्बर एक की तरफ जा रहे थे कि पीछे से आ रहे एक 407 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद लोग उन्हें एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत्त घोषित कर दिया गया. राजकुमार भगत के दो बच्चे हैं.…
Jamshedpur. जुबली पार्क में रविवार को पिकनिक मनाने और घूमने पहुंचे लोगों की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने लैपटॉप,गहना और पर्स की चोरी कर ती. जुबलीपार्क के पास पार्किंग में खड़ी दो कार का शीसा तोड़कर चोरों ने सामान गायब कर दिया.इस मामले में पीड़ित पक्ष ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है. चोरों ने टाटा पावर यूनियन के महासचिव पिंटू कुमार श्रीवास्तव की कार का शीशा तोड़ कर लैपटॉप के अलावा सोना का अंगूठी, रुद्राक्ष की माला और बेटी का बैग गायब कर दिया. पिंटू कुमार श्रीवास्तव के अनुसार वे लोग निक्को पार्क में यूनियन की ओर…
Jamshedpur.बिष्टुपुर के बागमती रोड (मोतीलाल नेहरु स्कूल के पास) में रविवार देर शाम पांच अपराधियों ने कारोबारी रमेश कांवटिया के घर में घुसकर लूटपाट की. बुजुर्ग रमेश कांवटिया और उनकी पत्नी अंजू कांवटिया के साथ मारपीट कर टेप से उनका मुंह व हाथ बांध दिया, फिर 45 मिनट तक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर अंजू कांवटिया को एक कमरे में बंद कर दिया.अंजू कांवटिया की सोने जेवरात ले गये. घटना करीब रात 8 बजे की है. बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंच कर घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने घर के…
जमशेदपुर: पूर्व कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह के भाई संतोष सिंह की हत्या कर दी गयी है. बदमाशों के हमला को देखकर संतोष सिंह अपनी स्कूटी फेंक कर भागे और एक घर में घुस गए, लेकिन बदमाशों ने वहां पहुंचकर उनकी हत्या कर दी. हमलावर तीन सफेद स्कूटी पर सवार थे. संतोष सिंह भतीजी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे. वह अपने मोहल्ले में ही कार्ड बांट रहे थे तभी यह घटना घटी. बदमाशों की संख्या तीन थी. बदमाश एक सफेद रंग की स्कूटी पर आए थे. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगालकर बदमाशों का पता लगा रही है. घटनास्थल…
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी हैं. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 981 प्रत्याशियों ने 1521 नामांकन दाखिल किया हैं. जिनमें से 1040 नामांकन स्वीकार किए गए है. जबकि 477 अस्वीकृत हो गए. इनमें ज्यादातर कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन अस्वीकृत किए गए हैं. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए 981 उम्मीदवारों ने कुल 1521 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. जिनमें सबसे अधिक नई दिल्ली सीट पर प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है. चुनाव आयोग ने 1040 नामांकन पत्र स्वीकार किया है. वहीं 477 नामांकन निरस्त किए गए…
अलीगढ़. नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से 100 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजे की कीमत 50 लाख आंकी जा रही है. साथ ही गांजा तस्करी करने वाली गाड़ी को भी जब्त किया है. सभी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि अकराबाद पुलिस को एएनटीएफ आगरा ने गांजा तस्करी होने की जानकारी दी. जिसके बाद दोनों टीम झारखण्ड से तस्करी का गांजा लेकर आ रही गाड़ी का…
