Prayagraj. सनातन धर्म की रक्षा के लिए हजारों लोगों ने नागा साधु के तौर पर दीक्षा लेने के लिए अखाड़ों में आवेदन किया है और तीन स्तरों पर इन आवेदनों की जांच कर दीक्षा देने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. निरंजनी अखाड़ा के महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि निरंजनी में प्रथम चरण में 300-400 लोगों को नागा संन्यासी के तौर पर दीक्षा दी जा रही है और 13 अखाड़ों में सात शैव अखाड़े हैं, जिनमें से छह अखाड़ों में नागा साधु के तौर पर दीक्षा दी जाती है. उन्होंने बताया कि इनमें निरंजनी, आनंद, महानिर्वाणी, अटल, जूना और…
Author: News Desk
Srinagar. कटरा और श्रीनगर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को 22 बोगियों वाली रेलगाड़ी का सफल परीक्षण किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल के जरिये जोड़ने वाली नवनिर्मित रेल लाइन पर पहला सफल परीक्षण था. अधिकारियों ने बताया कि 18 एसी कोच (वातानुकूलित डिब्बे), सामान ढोने वाली दो बोगी और दो इंजन वाली यह रेलगाड़ी सुबह करीब आठ बजे कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और रेलवे अधिकारियों की निगरानी में चार घंटे के भीतर सफलतापूर्वक अपने गंतव्य पर पहुंच गई. यह कटरा और श्रीनगर के बीच पहला ट्रायल रन…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की पहल पर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया. इसमें जदयू के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए. वनभोज में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत गीत-संगीत से हुई. सोनू सिंह दुलरुआ की टीम के देवेंद्र पांडेय और चंचला सिंह ने भोजपुरी भजन और गीत गाये. कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी, अशोक गोयल, योगेश मल्होत्रा, अविनाश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, आशुतोष राय, शैलेंद्र राय समेत कई लोग शामिल हुए.
Jamshedpur. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जमशेदपुर महानगर की ओर से बस्तियों की शाखाओं का महाकुंभ रविवार को टिनप्लेट फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया. इसमें महानगर के सभी 13 नगरों का प्रतिनिधित्व देखने को मिला. इस दौरान 107 बस्तियों ने अपनी-अपनी शाखाएं एक साथ लगायी. संघ की महानगर में आदित्यपुर, बिष्टुपुर, सोनारी, मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह, टेल्को, बिरसानगर, बारीडीह, साकची, बर्मामाइंस व पटमदा क्षेत्र की शाखाएं शामिल हैं. शाखाओं के महाकुंभ में प्रमुख रूप से विभाग के संचालक इंदर अग्रवाल, विभाग कार्यवाह मनोज गिरी, सह कार्यवाह लाभ, प्रचार प्रमुख आलोक पाठक, संपर्क प्रमुख संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक…
Jamshedpur. जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के ठेका कर्मचारियों को उनका वाजिब हक दिलाना यूनियन का दायित्व है. उक्त बातें रविवार को हुडको डैम में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के ठेका कर्मचारियों के वनभोज सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहीं. उन्होंने कहा कि आप सभी लोग संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में एकजुट होकर कम करें. पूरी यूनियन आप सबों के साथ है. आपकी हर समस्या का समाधान किया जायेगा. झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्लांट के 300 से ज्यादा ठेका कर्मचारियों…
Ranchi. झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में हुई. बैठक में एसोसिएशन के सप्तम महाधिवेशन सह केंद्रीय पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा की गयी. यह जानकारी रविवार की शाम एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और महामंत्री मो महताब आलम ने दी. एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि नामांकन की तिथि एक फरवरी 2025 से शुरू होगी. नामांकन वापसी का समय चार फरवरी निर्धारित किया गया है. अंतिम प्रत्याशी की घोषणा पांच फरवरी को की जायेगी. जबकि, महाधिवेशन 27 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया है.…
Hazaribagh. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़- गोमिया रोड पर स्थित नरकी के पास रविवार को नेहा नामक सिटी राइड बस के पलट जाने से बस में सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि छह से अधिक लोग घायल हैं. घायलों का इलाज विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. मृतकों में दो की पहचान हो पायी. जबकि एक की नहीं हो पायी. जिन मृतकों की पहचान हो पायी है उनमें मंगर कुमार (पिता स्व हीरा कुमार) और बैजनाथ महतो (पिता कुंजू महतो…
Bokaro. बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जानेवाले रास्ते में एक सुनसान खंडहर के अंदर से रविवार दोपहर पुलिस ने लगभग 30 वर्षीया एक युवती का शव बरामद किया. हत्यारों ने युवती की हत्या दुपट्टे से गला घोटने के बाद सिर पर पत्थर से वार कर की है. युवती के शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे. वहां एक मोबाइल भी पड़ा हुआ था. शव पर कंबल डाला हुआ था. देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को छिपाने के इरादे से खंडहर में फेंका गया था. फिलहाल शव की पहचान नहीं…
Guwahati. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में शनिवार को एफआइआर दर्ज की गयी. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व इंडियन स्टेट पर दिये राहुल गांधी बयान के खिलाफ यह एफआइआर की गयी. आरोप है कि राहुल ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले बयान दिये. उन पर बीएनएस की धारा 152 के तहत दर्ज एफआइआर गैर जमानती है.
Ranchi. राज्य में मंईयां सम्मान योजना की राशि इस सप्ताह लाभुकों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी. योजना को लेकर तैयार पोर्टल फिर से काम करने लगा है. योजना की राशि आवेदन के अंतिम सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर दी जायेगी. आवेदन के सत्यापन का कार्य जिला स्तर पर किया जा रहा है. राशि ट्रांसफर करने के पूर्व जितने आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी, उन सभी लाभुकों को इस माह राशि दी जायेगी. इसके अलावा वैसे लाभुक जिन्हें पूर्व में राशि मिली थी, पर सत्यापन के दौरान उनके द्वारा गलत जानकारी देकर राशि लेने की…
