जमशेदपुर : टेल्को राक गार्डेन निवासी व टाटा पावर इम्पलाइज यूनियन के महामंत्री पिंटू कुमार श्रीवास्तव के कार से अज्ञात चोरों ने कंपनी का डेल का लैपटाप 66एफ3 एचएल3, सोने का रूद्राक्ष माला, सोने की एक अंगुठी, स्कूल बैग समेत कई सामग्री उड़ा लेने का मामला सामने आया है. बिष्टुपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पिंटू श्रीवास्तव ने कहा है कि बीते 19 जनवरी, रविवार को निक्को पार्क में टाटा पावर यूनियन का एक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया था. उन्होंने अपनी मारूती कार सुबह नौ बजे निक्को पार्क गेट के निकट लगाया था,फिर सायं…
Author: News Desk
जमशेदपुर. राउंड टेबल इंडिया, एक प्रमुख गैर-राजनीतिक और गैर-सांप्रदायिक संगठन, 1962 से सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. 18 से 40 वर्ष की आयु के युवा पुरुषों के सदस्यता वाले इस संगठन का उद्देश्य सेवा, मित्रता और सद्भावना को पूरे देश में बढ़ावा देना है. राउंड टेबल इंडिया की प्रमुख पहल “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” परियोजना ने वंचित बच्चों के लिए शैक्षिक अवसरों में उल्लेखनीय सुधार किया है. 1997 में शुरू की गई इस पहल के तहत अब तक 3,041 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 7,600 से अधिक कक्षाओं का निर्माण किया गया है, जिससे…
Ranchi. झारखंड से महाकुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ायी जायेगी. पुलिस मुख्यालय से अलर्ट जारी किया गया है. यह अलर्ट आइजी अभियान एवी होमकर ने जारी किया है. राज्य से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाने के पीछे मुख्य कारण है कि प्रतिबंधित संगठन सिख फोर जस्टिस के संस्थापक पन्नू ने महाकुंभ मेला में व्यवधान उत्पन्न करने की सूचना सोशल मीडिया पर जारी किया है. इसके बाद से पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से महाकुंभ मेला जा रहे साधु-संत और श्रद्धालुओं को विशेष सुरक्षा प्रदान की…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दायर आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता नवीन झा ने शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए 2019 में राहुल गांधी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में अपने एक भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर शाह के लिए ‘हत्यारा’ शब्द का इस्तेमाल किया था. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता…
Berhampur. ओडिशा की चिल्का झील में सोमवार से डॉल्फिन की गणना शुरू हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों, शोधार्थियों, छात्रों और विशेषज्ञों सहित 100 से अधिक लोगों ने झील में डॉल्फिन की गणना प्रक्रिया में भाग लिया. चिल्का वन्यजीव प्रभाग द्वारा चिल्का विकास प्राधिकरण के सहयोग से यह वार्षिक गणना की जा रही है. प्रभागीय वन अधिकारी अमलान नायक ने बताया कि 18 समूह डॉल्फिन की गिनती कर रहे हैं और हर समूह में पांच से छह लोग शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें मानचित्र, दूरबीन, ‘स्पॉटिंग स्कोप’, ‘जीपीएस डिवाइस’ और नोटबुक जैसे…
New Delhi. टाटा मोटर्स हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन से चलने वाले ट्रकों को मार्च तिमाही में शुरुआती स्तर पर सड़कों पर उतारेगी. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. वैश्विक वाहन प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 में पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन द्वारा संचालित ट्रक का अनावरण किया था. टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी दोनों प्रौद्योगिकियों हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन और ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन के लिए तैयार हो रही है. उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन वाले ट्रक इसी तिमाही से सड़कों पर नजर आने…
Wizk on g.भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने हमवतन पी हरिकृष्णा को हराया जबकि अर्जुन एरिगेसी ने 87वें टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ड्रॉ खेला. इससे पहले विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने रूसी मूल के ब्लादीमिर फेडोसीव से ड्रॉ खेला था जबकि लियोन ल्यूक मेंडोसा को उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने हराया. 19 वर्ष के प्रज्ञानानंदा ने डिफेंस और जवाबी हमलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरिकृष्णा को मात दी. वहीं हरिकृष्णा टुकड़ों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लय कायम नहीं रख सके. एरिगेसी ने पहले दौर में गुकेश को हराने के करीब पहुंचे स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरि…
Kolkata. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सरकारी आर जी कर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पिछले साल अगस्त में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में दोषी करार दिये गए संजय रॉय को सियालदह की अदालत ने सोमवार को आजीवन कारवास की सजा सुनाई. सियालदह के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की अदालत ने शनिवार को रॉय को पिछले वर्ष नौ अगस्त को अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के खिलाफ हुए जघन्य अपराध के मामले में दोषी ठहराया था. इस घटना के बाद पूरे देश में अभूतपूर्व और लंबे समय तक विरोध…
रांची : झारखंड का मौसम बदल रहा है. अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार झारखंड का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेंटीग्रेड जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. सोमवार (20 जनवरी 2025) की सुबह कोहरा या धुंध के साथ शुरू हुई. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है. जमशेदपुर में 1 डिग्री, डाल्टेनगंज में 0.6 डिग्री, बोकारो में 1…
जमशेदपुर. बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित पानी टंकी की मोटर का बेयरिंग टूट जाने की वजह से रविवार को सुबह-शाम के बाद सोमवार की सुबह की भी जलापूर्ति ठप रही. जलापूर्ति नहीं होने से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के लोग परेशानी है. पंचायत प्रतिनिधियों की पहल पर रविवार को टूटे बेयरिंग को खोलने का प्रयास किया लेकिन असफलता हाथ आयी है. अब रविवार को टूटे बेयरिंग को खोलने काप्रयास किया जायेगा. इसके बाद नये बेयरिंग की खरीदारी कर उसे इंस्टॉल किया जायेगा. बागबेड़ा के लोगों के अनुसार पंप-मोटर में खराबी आने के कारण यहां बार-बार जलापूर्ति बाधित होती है लेकिन इसका स्थायी…
