New Delhi.घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने सोमवार को कहा कि कंपनी नए वाणिज्यिक वाहनों एवं पूंजीगत समाधानों के विकास पर सालाना करीब 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करना जारी रखेगी. वाघ ने यहां चल रहे ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ के तहत आयोजित वाहन प्रदर्शनी में कहा कि टिकाऊ परिवहन की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए कंपनी कई तरह की प्रौद्योगिकियों पर काम कर रही है जिसके लिए निवेश की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि कंपनी का वाणिज्यिक वाहन खंड वैकल्पिक ईंधन से लेकर शून्य-उत्सर्जन वाली बैटरी, ईंधन सेल इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन इंजन…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव की वैधता को लेकर की गयी शिकायत की जांच श्रम विभाग ने शुरु कर दी है. इस संबंध में श्रम विभाग के श्रम अधीक्षक ने शिकायतकर्ता अभय कुमार सिंह को साक्ष्यों के साथ तलब किया है. श्रम अधीक्षक ने 1 फरवरी को दिन के 12 बजे अपने कार्यालय कक्ष में बैठक बुलायी है. श्रम अधीक्षक ने अभय कुमार सिंह को नोटिस भेजकर कहा है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का वर्ष 2024-27 सत्र के लिए हुए चुनाव में यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची को फार्म बी रजिस्टर में दर्ज करने पर आपत्ति जताते…
Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने टिनप्लेट के विकास को लेकर नया टिनप्लेट बिजनेस काउंसिल का गठन कर दिया है. टाटा स्टील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ कौशिक चटर्जी को बिजनेस काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि टाटा स्टील के वीपी मार्केटिंग व सेल्स प्रभात कुमार को वैकल्पिक चेयरमैन बनाया गया है. टिनप्लेट के हेड कारपोरेट प्लानिंग स्वरुप चटर्जी को संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, टिनप्लेट के चीफ मार्केटिंग व सेल्स अमित अग्रवाल, फ्लैट प्रोडक्ट के चीफ अनिल कुमार पुजारी, कारपोरेट स्ट्रैटेजी व प्लानिंग अनिमेश सिन्हा, इंटीग्रेटेड प्लानिंग व…
Jamshedpur. हावड़ा से टाटानगर आ रही स्टील एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया गया है. अज्ञात अपराधियों ने कई कोच पर पथराव किया है. इस पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना गालूडीह से राखामाइंस के बीच की है. ट्रेन वहां से रुककर आगे चल रही थी कि अचानक से बाहर से पत्थर चलने की आवाज आयी और बोगी संख्या डी 4 का कांच टूट गया. सी 2 बोगी का भी कांच क्रैक किया. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ ने घटना की जानकारी ली और यात्रियों का बयान दर्ज किया. बताया जाता है कि इससे…
Jamshedpur.टाटा स्टील में शराब पीकर आये चार कर्मचारी पकड़े गये हैं. सिक्यूरिटी विभाग में यह छापामारी की गयी है. हालांकि, कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. सूत्र बताते है कि कंपनी के सुरक्षा विभाग में रविवार की रात जांच की गयी तो चार लोगों को शराब के नशे में पाया है. इसके बाद सभी का टेस्टिंग करायी गयी. शराब की चेकिंग की गयी तो उसमें दो लोग शराब पीकर ड्यूटी करते पकड़े गये, जिसमें सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ओझा और सहायक सब इंस्पेक्टर चंदन हेम्ब्रम है. इनदोनों का अलकोहल टेस्ट कराया गया. इसके बाद दोनों…
Ranchi.पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में अगली सुनवाई चार फरवरी को होगी. मामले में सोमवार को एमपी, एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई की तारीख थी, लेकिन सरयू राय उपस्थित नहीं हुए. मामले में सरयू राय के खिलाफ समन जारी है. अदालत ने दाखिल चार्जशीट पर 24 अगस्त 2024 को संज्ञान लेते हुए समन जारी किया था. सरयू राय के खिलाफ विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने दो मई 2022 को डोरंडा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 105/22) दर्ज करायी थी. गौरतलब है कि सरयू राय ने इसी दस्तावेज को…
Washington. डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही चार साल बाद दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर उनकी उल्लेखनीय वापसी हो गई. ट्रप ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘अमेरिका का स्वर्णिम युग अभी से शुरू होता है. उन्होंने कहा, आज के बाद से हमारा देश फिर से समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में इसका सम्मान किया जाएगा. हर देश हमसे ईर्ष्या करेगा और कोई हमारा फायदा उठाये, हम ऐसा नहीं होने देंगे. ट्रंप (78) ने कहा कि वह अमेरिका को ‘सर्वोपरि’ रखेंगे. उन्होंने कहा, “न्याय…
कोलकाता . Kolkata के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप हत्याकांड मामले में दोषी संजय राॅय को सियालदाह कोर्ट (Sealdah Court) ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई है. निचले अदालत के फैसले पर अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फैसले से खुश नहीं है. ममता सरकार अब इस फैसले को कोलकाता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में चुनौती देकर दोषी संजय राॅय के लिए मौत की सजा की मांग करेगी. उन्होंने कहा था कि सभी ने दोषी के लिए फांसी की मांग की थी, लेकिन उम्र कैद की सजा मिली. आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा देने के…
जमशेदपुर : टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया. बताते चलें कि मुंबई मैराथन कठिन प्रतिस्पर्द्धा है. इसमें भाग लेना ही अपने आप में बड़ी बात है. इस मैराथन में देश , विदेश के कुल 62 हज़ार धावकों ने अलग-अलग केटेगरी में हिस्सा लिया . गौरतलब हो कि यह मैराथन एशिया का सबसे बड़ा मैराथन था. जिसमें जमशेदपुर शहर के दर्जनों धावकों ने भी हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया. जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के अरूपानंद महतो 03:49:22 घंटे में 42 .2 किलोमीटर की दूरी पूरा किये. यह…
Jamshedpur: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बिष्टुपुर के पीएम मॉल प्रबंधन द्वारा अपने परिसर में पार्किंग शुल्क वसूली के नाम पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों से मनमाना वसूली कर रही है. जिसके कारण पीएम मॉल के ग्राहक अपने वाहनों को पीएम मॉल परिसर के पार्किंग स्थान के बजाय मुख्य सड़क पर पार्किंग करने को बाध्य है. ज्ञात हो कि पीएम मॉल प्रबंधन के द्वारा चार पहिया वाहन चालकों से पहले 1 घंटे के लिए ₹40 एवं अगले घंटे के लिए प्रति घंटा ₹30 के दर से पार्किंग शुल्क वसूला जाता है. जबकि वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर अधिसूचित…
