Author: News Desk

Bhuwneshwar. ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक शीर्ष नक्सली नेता सहित कम से कम 12 नक्सलियों को मार गिराया है. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले सोमवार को इसी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई थीं तथा सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 और नक्सली मारे गए. इसके साथ ही अभियान में मारे गए नक्सलियों की संख्या 14 हो गई है. गरियाबंद के…

Read More

New Delhi.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष अभियान समूह (एसओजी) ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया, जो ‘‘नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार’’ है. शाह ने कहा कि ‘नक्सल मुक्त भारत’ के संकल्प और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है. शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नक्सलवाद को एक और करारा झटका. हमारे सुरक्षा बलों ने ‘नक्सल मुक्त भारत’ के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ,…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को झारखंड सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी को रद्द करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी. इन सांसदों पर 2022 में सूर्यास्त के बाद अपने विमान को देवघर हवाई अड्डे से उड़ान भरने की अनुमति देने के लिए हवाई यातायात नियंत्रण को दबाव डालने का आरोप है. न्यायमूर्ति ए. एस. ओका और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने राज्य सरकार को जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्री को चार सप्ताह के भीतर…

Read More

Jamshedpur. आगामी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को होने वाले मुख्य समारोह को लेकर बिष्टुपुर गोपाल मैदान का डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. सभी जरूरी तैयारियां को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार से बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह-2025 की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसी क्रम में पुलिस लाइन गोलमुरी में परेड में शामिल प्लाटून का रिहर्सल कराया गया. इस वर्ष जिला स्तरीय समारोह के परेड में आठ प्लाटून होगी. इनमें एक प्लाटून…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की सुरक्षाकर्मी की टीम ने कड़ी सुरक्षा में सोमवार को सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह इलाके में सड़क किनारे अवैध रूप से लगे 14 फास्ट फूड के ठेला व अन्य दुकानों को तोड़ा. दुकानों से लगातार ट्रैफिक जाम व दुकानों के गैस सिलिंडर समेत अन्य से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. वहीं ठेला लगाने वाले व अन्य दुकानदारों ने बिना सूचना कार्रवाई करने पर आपत्ति जतायी.

Read More

Jamshedpur. मानगो गुरुद्वारा बस्ती स्थित भगत सिंह मार्ग में ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है. इस मामले में गोली चलाने वालों की तस्वीर भी कैद हुई है. हत्याकांड की पूरी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद है. पुलिस ने प्राप्त सीसीटीवी फुटेज को जितेंद्र सिंह और उनके परिवार के लोगों को दिखाया है. जिसे देख कर परिवार के लोगों ने हमलावरों का नाम पुलिस को बताया है. जिसके आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी ओर संतोष सिंह हत्याकांड के मामले में मानगो पुलिस राेहित…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मंगलवार को झारखंड वासी एकता मंच के बैनर तले विशाल टुसू मेले का आयोजन किया गया है. इसमें कोल्हान समेत ओडिशा व बंगाल के भी कई टुसू प्रेमी अपनी टुसू प्रतिमा व चौड़ल के साथ शिरकत करेंगे. इसमें सात सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया जायेगा. सर्वश्रेष्ठ पांच चौड़ल को भी पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. वहीं, बूढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को भी नकद इनाम दिये जायेंगे. यह जानकारी झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो व संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने…

Read More

Prayagraj. सेक्टर 19 स्थित श्री करपात्र धाम व गीता प्रेस के शिविर में लगी आग की मजिस्ट्रेट जांच सोमवार को शुरू हो गयी. जांच की जिम्मेवारी मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार वर्मा को मिली है. वह आग लगने के कारणों की जांच करने के अलावा इससे हुए नुकसान का भी आकलन करेंगे. प्रारंभिक तौर पर गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लगने की बात कही जा रही है. इसमें 300 से अधिक कॉटेज जल के राख हो गये. महाकुंभ के कई शिविरों में अवैध तरीके से सिलिंडर रखे गये हैं. मेलाधिकारी की ओर से इसकी जांच के भी आदेश दिये गये हैं.…

Read More

Kolkata. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सोमवार को आईपीएल के आगामी सत्र के लिये लखनऊ सुपर जाइंट्स का कप्तान बनाया गया और उन्होंने टीम को पहला खिताब दिलाने के लिये अपना दो सौ फीसदी देने का भरोसा दिलाया . पंत को आईपीएल की मेगा नीलामी में लखनऊ टीम ने 27 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था . पंत ने नया कप्तान बनाये जाने के बाद मीडिया से कहा ,‘मैं अपना 200 प्रतिशत दूंगा . यह मेरा आपसे वादा है . मैं इस भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करूंगा . मैं नयी शुरूआत और नयी ऊर्जा को लेकर…

Read More

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 434 अंक चढ़ गया. वहीं एनएसई निफ्टी 23,300 अंक के ऊपर बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच मुख्य रूप से बैंक शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 454.11 अंक यानी 0.59 प्रतिशत उछलकर 77,073.44 अंक पर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 699.61 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 141.55 अंक यानी 0.61 प्रतिशत चढ़कर 23,344.75 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक नौ प्रतिशत…

Read More