Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी. योजना के बारे में विस्तार से बताया गया. बैठक में जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, निदेशक एनइपी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी में सासंद, जमशेदपुर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे तथा सदस्य के रूप में जिला…

Read More

Bahragoda. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में माटिहाना के समीप एनएन-49 पर मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुंवरदा निवासी राज मिस्त्री बबलू पातर (45) की मौत हो गयी. सूचना पाकर स्थानीय लोग व पुलिस पहुंची. जानकारी के अनुसार, बबलू पातर काठुलिया से मेला देखकर साइकिल से लौट रहा था. अपने घर की ओर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. वाहन में साइकिल फंसने से घसीटते हुए लगभग 100 मीटर तक ले गया. इससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बाबलू पातर घर…

Read More

Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 60 फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस दौरान लोगों ने मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल का ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर उन्होंने कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिन्हें विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है. कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य के कार्यरत, सेवानिवृत्त कर्मियों, पदाधिकारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रस्ताव 31.7.2023 को पारित हुआ था. राज्यकर्मियों ने इसके लिए आवेदन दिया है, लेकिन कई त्रुटियां रह गयी थीं, जिन्हें संशोधित किया गया है. इसके तहत पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष इलाज के खर्च की सीमा रखी गयी…

Read More

Jamshedpur. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राज्य सरकार के मंत्री जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसके लिए झंडोत्तोलन का कार्यक्रम जारी किया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पलामू में झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा पश्चिमी सिंहभूम में, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा गुमला, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव पाकुड़, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पूर्वी सिंहभूम, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जामताड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन देवघर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा, उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोकारो व नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार गिरिडीह में…

Read More

Ranchi. झारखंड के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने अधिकारियों से भूमि संबंधी विवादों और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए उन्नत सॉफ्टवेयर विकसित करने को कहा. एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी. इसमें कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों को एक ही भूमि पर दोबारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि फर्जी दाखिल खारिज को रोका जा सके. मंत्री ने धोखाधड़ी से उत्पन्न भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की. आधिकारिक बयान के अनुसार, बिरुआ ने कहा कि जब कोई व्यक्ति बैनामा के लिए आवेदन करता है,…

Read More

Ranchi. रांची रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर 25 जनवरी को दो जोड़ी व 30 जनवरी को तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी. ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जायेगा. रेलवे ने यह जानकारी दी है. 68041/68042 आद्रा-बड़काखाना-आद्रा मेमू 25 को, 58023/58024 टाटानगर-बड़काकाना-टाटानगर पैसेंजर 25 को 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 30 को, 63597/63598 रांची-आसनसोल-रांची मेमू 30 को, 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर 30 को रद्द किया गया है. वहीं, 25 जनवरी को खुलने वाली 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस रांची-तातीसिलवाई-मेसरा-बरकाकाना-टोरी परिवर्तित मार्ग से चलेगी. 23 जनवरी को खुलने होने वाली 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस टोरी-बरकाकाना-मेसरा-तातीसिलवाई-रांची परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

Read More

Belagavi (Karnataka). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्यंवसेक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि दोनों की विचारधारा ‘कायरों’ की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल देश के लिए मर-मिटने का विचार रखता है. उन्होंने यहां ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से डरती है क्योंकि वह संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं. इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस के संगठन…

Read More

Prayagraj. महाकुंभ 2025 का मंगलवार को नौवां दिन रहा. मंगलवार को लगभग 28 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगायी. इस तरह नौ दिन में नौ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. बिजनेसमैन गौतम अडाणी पत्नी प्रीति अडाणी के साथ महाकुंभ पहुंचे. वे यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहे. इस दौरान उन्होंने बड़े हनुमान की पूजा की, फिर संगम की आरती की. इसके बाद अडाणी इस्कॉन की रसोई गये और वहां भंडारे का भोजन बनाया. फिर लोगों को खाना परोसा और खुद भी भंडारे में भोजन किया. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मंगलवार को ही…

Read More

Mumbai. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही दुनिया में व्यापार युद्ध गहराने की आशंका और विदेशी निवेशकों की निकासी जारी रहने से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को धड़ाम हो गए. व्यापक बिकवाली से सेंसेक्स 1,235 अंकों का गोता लगाते हुए सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. इस चौतरफा बिकवाली के बीच निवेशकों ने एक ही दिन में सात लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी गंवा दी. विश्लेषकों ने कहा कि ट्रंप के फैसलों को लेकर व्यापार जगत में व्याप्त आशंकाएं उनके शपथ लेने के साथ ही गहराने लगी हैं. इसके साथ दिग्गज…

Read More