Ranchi.राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त कर दिया है. इसकी अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी कर दी है. श्रीमती सिंघल को सात दिसंबर 2024 के प्रभाव से निलंबन मुक्त किया गया है. वह इसी तिथि को पीएमएलए कोर्ट से जमानत पर रिहा हुई थीं. निलंबन समीक्षा समिति द्वारा उनके निलंबन पर विचार किया गया. इसके बाद निलंबन मुक्त करने की अनुशंसा की गयी थी. इसके आलोक में उन्हें निलंबन मुक्त किया गया है. उनके निलंबन अवधि के विनियमन के संबंध में अलग से निर्णय लिया जायेगा. फिलहाल श्रीमती सिंघल कार्मिक प्रशासनिक…
Author: News Desk
Jamshedpur. चुनाव आयोग ने वर्ष 2024 के लिए बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवार्ड की घोषणा कर दी है. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को जनरल कैटेगरी में बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवार्ड के लिए चुना गया है. उपायुक्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के अवसर पर ये पुरस्कार 25 जनवरी को प्रदान किया जाएगा. उन्हें यह अवार्ड विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जा रहा है. अनन्य मित्तल ने इस अवार्ड के लिए चुने जाने पर ख़ुशी जाहिर की है और जिले के मतदाताओं का आभार जताया है. बेस्ट…
Jamshedpur. टाटानगर से वंदेभारत ट्रेन को चलाने वाली पहली आदिवासी महिला लोको पायलट रीतिका तिर्की को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस के दौरान सम्मानित करेंगी. गणतंत्र दिवस की शाम राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम रिसेप्शन में उनको शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन का इ-मेल पहले आया, तो लगा कोई फर्जी इ-मेल है, लेकिन बाद में डाक से जब राष्ट्रपति भवन का गणतंत्र दिवस की शाम को होने वाले एट-होम रिसेप्शन में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. तब विश्वास हुआ कि सही में बुलाया गया है. जैसे यह पत्र…
Chaibasa.उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने शहर के आदर्श बेकरी का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि बेकरी के संचालक द्वारा फूड लाइसेंस के लिए आवेदन दिया गया था. जिसके आलोक में निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में पेस्ट ट्रीटमेंट सर्टिफिकेट, कर्मियों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट, फूड सेफ्टी प्रशिक्षित कर्मी, परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं पायी गयी. उक्त त्रुटियों के निवारण के लिए खाद्य कारोबारी को नोटिस दिया गया है व तीस दिन के अंदर संबंधित सुधार कर पुनः आवेदन करने का निर्देश दिया गया. जांच के क्रम में कुकीज का नमूना…
Jamshedpur. मानगो के ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शीतगृह में रख दिया गया है. बुधवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा. संतोष सिंह की हत्या से गम के माहौल में मंगलवार को उनकी भतीजी की शादी सादे समारोह में हुई. हत्या के मामले में पुलिस ने रोहित दीक्षित की मां डॉली दीक्षित और भाभी गीता दीक्षित को पूछताछ के लिये थाना ले गयी है. इस मामले में मृतक के भाई व पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने मानगो थाना में रोहित दीक्षित, विमल गोप उर्फ टकला, शुभम कुमार, निखिल सिंह, प्रेम दीक्षित, डॉली दीक्षित,…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की संयुक्त कमेटियों का गठन हो गया है. यूनियन की ओर से पदाधिकारियों का नाम तय कर प्रबंधन को भेजा गया था. चयनित पदाधिकारियों के नाम पर प्रबंधन की मुहर लग गयी है. प्रबंधन की ओर से भी अधिकारियों का नाम चयनित कर संयुक्त कमेटियों की घोषणा कर दी गयी है. टाटा मोटर्स अस्पताल कमेटी, वेलफेयर, कैंटीन, सेफ्टी सहित अन्य कमेटियों में पदाधिकारियों के नाम तय कर लिये गये हैं. ज्वाइंट डिपार्टमेंट कमेटी (जेडीसी) का गठन हो गया है. जेएमसी कमेटी के चेयरमैन प्लांट हेड होने से यह टॉप कमेटी मानी…
Ranchi. झारखंड में सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 10 फरवरी तक एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकेगा. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कराया जा सकता है. ऑफलाइन नामांकन फॉर्म स्कूल से ले सकते हैं. इन स्कूलों में सीबीएससी की तर्ज पर निःशुल्क पढ़ाई होती है. झारखंड में 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी से ही शुरू हो गयी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है. सीएम स्कूल ऑफ…
Jamshedpur. बंगाल से बाघ फिर लौट आया है, जिससे पूर्वी सिंहभूम जिले में दहशत बरकरार है. मंगलवार को वह बाघ अहले सुबह घाटशिला क्षेत्र में घूमता दिखा. वन विभाग के मुताबिक, लोगों ने बाघ को बुरुडीह डैम के आसपास देखा है. बताया जाता है कि पानी की तलाश में वह उस ओर गया है. पटमदा से बुरुडीह के बीच बाघ जंगलों में ही घूम रहा है. किसी भी घनी आबादी की ओर नहीं गया है. बताया जाता है कि बाघ को गालूडीह थाना क्षेत्र में भी देखा गया है. नरसिंहपुर गांव निवासी भोंदू बाउरी ने बाघ को सड़क पार करते…
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह बस स्टैंड के पास सोमवार को ट्रेलर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया, जबकि ट्रेलर जब्त कर थाना ले गयी. इस मामले में भुइयांडीह बस स्टैंड टीओपी में तैनात सिपाही रवींद्र सिंह के बयान पर ट्रेलर चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही का केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
Jamshedpur. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में झारखंड वासी एकता मंच की ओर से मंगलवार को विशाल टुसू मेले का आयोजन किया गया. मेले में कलाकारों ने टुसू, चौड़ल और बूढ़ी गाड़ी नाच जैसी लोक कलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया. मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही, मेले में आए चौड़ल और टुसू प्रतिमाओं को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सविता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित…
