Author: News Desk

Jamshedpur.जमशेदपुर एफसी व हैदराबाद एफसी के बीच गुरुवार को हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. मेजबान टीम का लक्ष्य रेड माइनर्स के हाथों पिछले चार मैचों में हार के सिलसिले को खत्म करना होगा. वहीं, जमशेदपुर एफसी लगातार दूसरी अवे क्लीन शीट हासिल करना चाहेगी और साथ ही लीग डबल पूरा करने का इरादा भी होगा. हैदराबाद एफसी 16 मैचों में दो जीत, चार ड्रॉ और दस हार से 10 अंक लेकर 13 टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है. जमशेदपुर एफसी 15 मैचों में नौ जीत, एक ड्रॉ और…

Read More

Prayagraj. महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों को अब आवश्यक सुविधाओं और सूचनाओं की तलाश में भटकने की जरूरत नहीं होगी उनकी सुविधा के लिए बुधवार को एक नया चैटबॉट पेश किया गया. आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीन नई सुविधाओं से लैस, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)-आधारित चैटबॉट का उद्देश्य श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है. चैटबॉट उपयोगकर्ता को उसके एक किलोमीटर के दायरे में पार्किंग स्थलों, फूड कोर्ट और अस्पतालों के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करेगा. यह न केवल तीर्थयात्रियों को महाकुंभ का पूरा मानचित्रण प्रदान करेगा बल्कि गूगल मैप लिंक के साथ हर क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी…

Read More

Jamshedpur. आम नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी निवारण और पुलिस नागरिकों के बीच अविश्वास की दूरी को समाप्त करने के उद्देश्य से जमशेदपुर जिला अंतर्गत बिष्टुपुर के माइकल जॉन आडिटोरियम और घाटशिला प्रखण्ड कार्यालय में तृतीय ‘जन शिकायत समाधान कार्यकम’ आयोजित किया गया. प्रखण्ड कार्यालय घाटशिला में आयोजित “जन शिकायत समाधान कार्यकम” में आइजी अखिलेश कुमार झा, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी, अनुमण्डल पदाधिकारी घाटशिला, अंचलाधिकारी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना, ओपी प्रभारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि आइजी अखिलेश कुमार झा द्वारा कार्यकम में उपस्थित आमजनों को साईबर अपराध,…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की विधि व्यवस्था को लेकर बुधवार को जोनल आईजी अखिलेश झा ने वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी, सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ एक बैठक की. बैठक में शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जोनल आईजी ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके बैठक में पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, अपराध की स्थिति, और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की योजना पर भी चर्चा की गई. इसके साथ ही, आईजी…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील प्रबंधन ने कोक प्लांट के बैटरी नंबर 7 को बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी प्रबंधन ने टाटा वर्कर्स यूनियन को बुधवार को इसकी लिखित जानकारी दी. कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर अब यूनियन पर दबाव बन रहा है. जानकारी के अनुसार, इसके नीं लिए 27 जनवरी का डेडलाइन तय किया गया है. पर्यावरण अनुकूल नहीं होने के कारण इसे बंद किया जा रहा है. इसके करीब 100 स्थायी कर्मचारी सरप्लस हो रहे हैं. अब इन सभी कर्मचारियों को सर्विस पूल में डाल दिया जायेगा. इसके बाद इनकी पोस्टिंग की जायेगी. यहां 100 स्थायी…

Read More

Dhanbad. धनबाद जिले में बुधवार को छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार तेलंगाना के और दो बिहार के हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और कई दस्तावेज बरामद किए गए. पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) संजीव कुमार ने बताया, “वे लोग धनसार थाने के तहत जोड़ाफाटक इलाके में किराए के एक मकान से काम कर रहे थे. कुमार ने कहा, ‘‘उनमें से चार तेलंगाना के रहने वाले हैं, जबकि दो बिहार के हैं. उन्होंने कहा कि वे लोग कर्ज दिलाने के नाम…

Read More

Jamshedpur.टाटानगर बादामपहाड़ मेमू ट्रेन के कोच में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात यात्री की मौत हो गयी. बुधवार दोपहर आरपीएफ जवान की जांच में यात्री अचेत मिला था. जवान ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी. टाटानगर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को स्टेशन बुलाया गया. रेलवे डॉ. पॉली टारगेन ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया. रेल पुलिस ने मेमू ट्रेन से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं थाने में यूडी के तहत केस दर्ज कर मृतक की पहचान की जा रही है.

Read More

Latehar. लातेहार जिले में बुधवार को अपराधियों का आतंक देखने को मिला.मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहाना नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल के साइट पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की. इस हमले में साइट इंजीनियर दीपांकर को पैर में गोली लग गई. घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना के एसआई सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. घायल इंजीनियर को सहकर्मियों ने तत्काल मनिका अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

Read More

Patna.पटना जिले के मोकामा इलाके में दो समूहों के बीच बुधवार को हुई गोलीबारी में पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एसएसपी ने कहा, ऐसी खबरें हैं कि पटना जिले के बाहरी इलाके बाढ़ के नौरंगा गांव में दो समूहों के बीच 12 से 15 गोलियां चलीं.मामले की जांच की जा रही है…वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस को शाम को बाढ़ के नौरंगा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके…

Read More

JAMSHEDPUR.  20 जनवरी 2025 की रात21.22 बजे गालूडीह और राखामाइंस स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 12813 (हावड़ा – टाटानगर स्टील एक्सप्रेस) पर पथराव करने की घटना में आरपीएफ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में खड़गपुर सीआईबी आरपीएफ की टीम भी शामिल थी. इसमें राहुल भकत, पुरुष, उम्र 24 वर्ष, स्वर्गीय चित्तरंजन भकत के पुत्र, निवासी दुरकू, थाना – जादूगोड़ा, पूर्वी सिंहभूम और (2) सजल नाथ, पुरुष, उम्र 19 वर्ष, रवींद्र नाथ के पुत्र, कुलडीहा, थाना – जादूगोड़ा, पूर्वी सिंहभूम को पकड़ा गया है. दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया…

Read More