New Delhi.देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) एक फरवरी से अपने विभिन्न मॉडल के दाम 32,500 रुपये तक बढ़ाएगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इससे कच्चे माल की लागत वृद्धि के असर को कुछ हद तक कम कम करने में मदद मिलेगी.मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी एक फरवरी, 2025 से कार की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी ने कहा, “हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम बनाने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के…
Author: News Desk
आंकड़ों के मुताबिक 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की अधिकतम संख्या वाला जिला वैशाली Patna. बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7,80,22,933 हैं, जिनमें से 41,000 पंजीकृत मतदाता सौ वर्ष से अधिक आयु के हैं. अहम बात यह है कि इनमें भी 120 वर्ष से अधिक आयु के 143 मतदाता हैं. निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं में 30 वर्ष से कम आयु वाले लगभग 21 प्रतिशत हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के वाले 2.06 प्रतिशत हैं. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार…
New Delhi. टाटा समूह की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में कई गुना बढ़कर 257 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने बुधवार को अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका लाभ 45 करोड़ रुपये था. टाटा समूह की यह कंपनी अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी सुविधा, क्लाउड होस्टिंग, सुरक्षा समाधान और मीडिया सेवाएं मुहैया कराती है. वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का सकल राजस्व 5,798 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 2.9 प्रतिशत अधिक है. टाटा कम्युनिकेशंस के…
Medninagar.वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गए. दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पांकी बराज का निरीक्षण करने पहुंची थी. टीम में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण कार्य चल रहा था और इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले की चपेट में कई अधिकारी और पत्रकार आ गए. मधुमक्खियों के हमले के बाद वित्त मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में बैठा लिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद सभी लोग वहां से…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में शनिवार से ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया है. राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर, अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. बृहस्पतिवार को झारखंड के गुमला में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर और बोकारो में न्यूनतम तापमान क्रमशः 12.8 डिग्री और 11.2 डिग्री…
Jalganw. महाराष्ट्र के जलगांव में 22 जनवरी को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंद दिया. हादसे में अब तक 13 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 घायलों का इलाज जलगांव के सिविल अस्पताल में चल रहा है. घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने की अफवाह सबसे पहले एक चायवाले ने फैलाई थी, जिसे जनरल डिब्बे में सफर कर रहे उधल कुमार और विजय कुमार ने सुना. दोनों घबराकर चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूद गए. इसके बाद किसी ने…
Ranchi. यात्री टिकट को लेकर परेशान हैं, पर ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला नहीं थम रहा है. रांची रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर 25 जनवरी को दो जोड़ी व 30 जनवरी को तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी. ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जायेगा. रेलवे ने यह जानकारी दी है. महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को अब रद्द भी किया जा रहा है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पुरी नयी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 28 जनवरी और 2 फरवरी को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल से पुरी जाने…
Jamshedpur. जमशेदपुर में बिजली उपभोक्ता के घरों में पुराना बिजली मीटर हटेगा. घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोर शोर से शुरू हो रहा है. जिसे लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थित भी बनी हुई है क्योंकि मीटर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी फैली हुई है. इसे लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है. इधर, जीओ नेटवर्क वाला प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का शुभारंभ बुधवार को हुआ. इसके लिए कोलकाता से जमशेदपुर में जीओ का सिम युक्त 15 हजार स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर की पहली खेप पहुंचा. जमशेदपुर सर्किल (आदित्यपुर) से…
Jamshedpur. झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. वहीं, 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी. 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को सुबह में कोहरा व ठंड से लोगों को परेशानी हो सकती है. हालांकि, दिन में बादल छाये रहेंगे व शाम में फिर तापमान में कमी आयेगी. इस दौरान ठंडी हवा भी चल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ व उत्तर भारत में बर्फबारी व बारिश के कारण मौसम…
Rameshwaram.पूरे देश से तमिलनाडु स्थित रामेश्वरम धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. मंडपम रेलवे स्टेशन को पंबन रेलवे स्टेशन से जोड़नेवाले रेलवे ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है. इस पर रेल यातायात शुरू करने के लिए उद्घाटन का इंतजार है. उसके बाद लोग मंडपम से पंबन रेलवे स्टेशन होते हुए रामेश्वरम रेलवे स्टेशन तक मात्र 20 मिनट में पहुंच जायेंगे. यह भारत का पहला वर्टिकल रेलवे ब्रिज है, जो पुराने पंबन ब्रिज के बगल में ही बनाया गया है. पुराना पंबन पुल 104 वर्ष का होने के कारण जर्जर हो गया था. इस कारण सुरक्षा के…
