Author: News Desk

Mumbai.उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए.अधिकारियों ने इस हादसे में कम से कम 12 यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी है.विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दत्तात्रय कराले ने बताया कि 12 शव पास के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं, जबकि छह से सात लोग घायल हुए हैं. मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित पचोरा के पास माहेजी…

Read More

Prayagraj. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने साथी मंत्रियों के साथ संगम में स्नान किया. प्रदेश के नीतिगत मामलों पर चर्चा के लिए अरैल के त्रिवेणी संकुल में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्नान के लिए मिनी क्रूज से संगम गए और हंसी मजाक के वातावरण में संगम में डुबकी लगाई. क्रूज के किनारे वह अपने साथियों के साथ संगम क्षेत्र का नजारा निहारते रहे और क्रूज के चारों ओर स्टीमर पर सुरक्षकर्मी तैनात थे। वहीं आसपास साइबेरियाई पक्षी मंडरा रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप…

Read More

सिदगोड़ा के बारा प्लांट के एक कर्मचारी ने आत्मदाह की चेतावनी,श्रम मंत्री और राजनीतिक दलों के पास इस मुद्दे को ले जाने की तैयारी Jamshedpur. टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (TSDPL) में कर्मचारियों पर ESS स्कीम (अरली सेपेरेशन स्कीम) लेने का दबाव इस कदर हावी है कि सिदगोड़ा के बारा प्लांट के एक कर्मचारी ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी, जिससे कंपनी प्रबंधन भी सकते में है. सूत्रों के मुताबिक, प्रबंधन द्वारा उसे ESS नहीं लेने पर बाहर भेजने की अप्रत्यक्ष चेतावनी दी गई जिस पर उसने कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो वह आत्मदाह कर लेगा. इसके…

Read More

New Delhi.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारों को मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि मिशन ने पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किए हैं. गोयल ने बताया कि 2021 से 2022 के बीच लगभग 12 लाख स्वास्थ्य कर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े और भारत ने एनएचएम के तहत कोविड​​​​-19 महामारी के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ी.क कच्चे जूट का एमएसपी 5,650 रुपये प्रति क्विंटल किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए…

Read More

Saraikela. सरायकेला जिले के माजनघाट पुल के पास खरकाई नदी से उत्तर महंती (25) का शव बरामद किया गया है. युवक मंगलवार दोपहर से लापता था. बुधवार को उसकी लाश नदी में मिली.उत्तर महंती सरायकेला के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था. उसका घर राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबड़िया गांव में है. मृतक चाऊमीन का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था. परिवार का आरोप है कि युवक के शव मिलने से पहले वह मंगलवार दोपहर से अचानक लापता हो गया था. इस दौरान परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि…

Read More

रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में कार्रवाई Patna.प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को रेलवे क्लेम घोटाले से जुड़े एक मामले में पटना, नालंदा और बेंगलुरु समेत देश के पांच ठिकानों पर छापेमारी की. इस घोटाले में रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये हड़पे गए थे. ईडी की इस छापेमारी में पटना के तीन, नालंदा के एक और बेंगलुरु के एक स्थान पर कार्रवाई की गई है. ईडी के सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला 100 करोड़ रुपये से अधिक का है। इसमें रेलवे कर्मचारियों के नाम पर…

Read More

Bhuvneshwar. झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान में ओडिशा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एसओजी जवानों के जोखिम भत्ते में तीन गुना वृद्धि की घोषणा की. विशेष नक्सल विरोधी बल एसओजी के जवानों के लिए जोखिम भत्ता 8,000 रुपये से बढ़ाकर अब 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान में 14 माओवादी मारे गए. ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को बताया, ‘‘नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट इलाके में…

Read More

करीब 60 वर्षीय माओवादी पिछले कुछ साल से छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा में रह रहा था भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष सात सदस्यों में शामिल चलपति हमेशा हर कदम पर बरतता था सावधानी Bhuwneshwar. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष सात सदस्यों में शामिल चलपति हमेशा हर कदम पर सावधानी बरतता था, लेकिन पत्नी के साथ उसकी एक सेल्फी ने सुरक्षा बलों को उस तक पहुंचा दिया. ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक अभियान के दौरान चलपति के नाम से पहचाने जाने वाला रामचंद्र रेड्डी भी अपने 13 साथियों के साथ मारा गया.चलपति ने 2008 में ओडिशा के नयागढ़…

Read More

Bokaro.झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी. यह मुठभेड़ पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में तड़के हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिनमें एके-47 और इंसास राइफल जैसे आधुनिक हथियार भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और…

Read More

आदित्यपुर आरपीएफ की टीम ने सुंदरनगर व जेम्को में की छापेमारी  टाटा और आदित्यपुर आरपीएफ के बीच क्षेत्राधिकार की मौन लड़ाई  जमशेदपुर. रेलवे सुरक्षा बल आदित्यपुर पोस्ट की टीम ने मंगलवार की तड़के छापेमारी कर टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से स्क्रैप टाल संचालक अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया. अशोक यादव से आरपीएफ की टीम पूछताछ कर रही है. 11 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजीत कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर जेम्को और सुंदरनगर में संचालित स्क्रैप टाल में छापामारी की थी. इस दौरान एक टाटा एस मालवाहक वाहन में करीब ढाई टन रेलवे स्क्रैप जब्त किया था,…

Read More