दुमका.स्कूली छात्रों के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण के एवज में छात्रों से अवैध वसूली के आरोप में जिले के रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आलूबाडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवनारायण प्रसाद के खिलाफ हंसडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. प्राथमिकी दर्ज बीईईओ मुकुंद मरांडी के लिखित आवेदन पर हुआ. कल्याण विभाग के जरिये छात्रों के निःशुल्क साईकिल वितरण में छात्रों से अवैध वसूली की जांच के लिए गठित प्रशासनिक टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया है. आरोपित प्राध्यानाध्यापक शिवनारायण प्रसाद के विरुद्ध थाना कांड संख्या…
Author: News Desk
रांची. रांची नगर निगम में एक आईएएस अधिकारी के बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा. इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए निशाना साधा है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में इस पूरे मामले पर सरकार से चार महत्वपूर्ण सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के बेटे के एक जन्म प्रमाण पत्र को वैध माना गया है, जबकि अन्य को निरस्त कर…
रांची. रांची के नामकुम थाना पुलिस ने जमीन कारोबारी मधुसूधन राय उर्फ मधु राय हत्याकांड में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान मानवेल खलखो, अशोक सिंह, राज किशोर राय और दीपक कुमार राय के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, सात गोली, चार मोबाइल फोन, घटना में उपयोग बाइक बरामद की है. डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर 2024 को मधुसूधन राय की नामकुम थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. आरोपितों…
रांची. रांची के खेलगांव ओपी क्षेत्र के बाबा चौक के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रांची जेल के दो सुरक्षाकर्मियों को कुचल दिया. घटना में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल है. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार दोनों सुरक्षाकर्मी बाइक से बाबा चौक होते हुए रांची जेल जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इससे सुरक्षाकर्मी समीर कुमार राय (49) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सुरक्षाकर्मी चन्द्र…
झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिनबंधु पात्रो का आरोप, उनकी 14 सूत्री मांगों को पूरा नहीं कर रहा है टाटा स्टील प्रबंधन Chaibasa. टाटा स्टील की विजय-टू लौह अयस्क खदान में गुरुवार सुबह 5 बजे से झारखंड मजदूर यूनियन के मजदूरों द्वारा उत्पादन व माल ढुलाई कार्य अनिश्चितकाल के लिये ठप कर दिया है. कंपनी को पहले दिन ही 6000 टन लौह आयस्क उत्पादन का नुकसान हुआ है. हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है. इस आर्थिक नाकेबंदी के दौरान टाटा स्टील व इनके अधीन कार्यरत तमाम वेंडरों के एक भी अधिकारी व कर्मचारी को खदान के…
New Delhi.देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) एक फरवरी से अपने विभिन्न मॉडल के दाम 32,500 रुपये तक बढ़ाएगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इससे कच्चे माल की लागत वृद्धि के असर को कुछ हद तक कम कम करने में मदद मिलेगी.मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी एक फरवरी, 2025 से कार की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी ने कहा, “हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम बनाने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के…
आंकड़ों के मुताबिक 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की अधिकतम संख्या वाला जिला वैशाली Patna. बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7,80,22,933 हैं, जिनमें से 41,000 पंजीकृत मतदाता सौ वर्ष से अधिक आयु के हैं. अहम बात यह है कि इनमें भी 120 वर्ष से अधिक आयु के 143 मतदाता हैं. निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं में 30 वर्ष से कम आयु वाले लगभग 21 प्रतिशत हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के वाले 2.06 प्रतिशत हैं. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार…
New Delhi. टाटा समूह की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में कई गुना बढ़कर 257 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने बुधवार को अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका लाभ 45 करोड़ रुपये था. टाटा समूह की यह कंपनी अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी सुविधा, क्लाउड होस्टिंग, सुरक्षा समाधान और मीडिया सेवाएं मुहैया कराती है. वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का सकल राजस्व 5,798 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 2.9 प्रतिशत अधिक है. टाटा कम्युनिकेशंस के…
Medninagar.वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गए. दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पांकी बराज का निरीक्षण करने पहुंची थी. टीम में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण कार्य चल रहा था और इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले की चपेट में कई अधिकारी और पत्रकार आ गए. मधुमक्खियों के हमले के बाद वित्त मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में बैठा लिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद सभी लोग वहां से…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में शनिवार से ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान लगाया है. राज्य के कुछ जिलों को छोड़कर, अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. बृहस्पतिवार को झारखंड के गुमला में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर और बोकारो में न्यूनतम तापमान क्रमशः 12.8 डिग्री और 11.2 डिग्री…
