Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»जमीन कारोबारी मधुसूधन राय हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार
    Crime

    जमीन कारोबारी मधुसूधन राय हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. रांची के नामकुम थाना पुलिस ने जमीन कारोबारी मधुसूधन राय उर्फ मधु राय हत्याकांड में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान मानवेल खलखो, अशोक सिंह, राज किशोर राय और दीपक कुमार राय के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, सात गोली, चार मोबाइल फोन, घटना में उपयोग बाइक बरामद की है.

    डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 दिसंबर 2024 को मधुसूधन राय की नामकुम थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. टीम लगातार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    इसी क्रम में आरोपितों के छिपे हुए होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई. इसके बाद डीएसपी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने बड़ाकवाली से एक किलोमीटर उत्तर दिशा में जंगल से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया. इस दौरान एक आरोपित भाग निकला. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि आठ एकड़ जमीन संबंधी पुराने विवाद के कारण मधुसूदन राय की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. हत्या की योजना सितंबर 2024 से ही बनाई जा रही थी. आरोपित मानवेल खलखो एवं फरार आरोपित उमेश राय ने कुल 10 गोली चलाई थी. गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उमेश राय व गिरफ्तार दीपक राय, राज किशोर राय उर्फ गुड्डू राय व अन्य आरोपितों ने मधुसूधन राय पर 2008 में भी फायरिंग की थी. इस दौरान मधुसुदन की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई थी.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Land dealer Madhusudhan Rai murder case solved
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group