Author: News Desk

मशरक. उत्पाद थाना में शराब पार्टी व नर्तकियों के साथ नाच गाना का कार्यक्रम कर रहे थानाध्यक्ष, उत्पाद थाना में नियुक्त एएसआइ व एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मशरक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्थानीय उत्पादन थाने में कुछ पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शराब पार्टी व नाच गाना का कार्यक्रम कर रहे हैं. जिसके बाद छापेमारी करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एएसआइ कुंदन कुमार व सिपाही संतोष कुमार को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लेने के बाद एएसआइ कुंदन कुमार और सिपाही संतोष कुमार के शराब…

Read More

हजारीबाग. जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चानो स्थित होटल द किंग रिसोर्ट में पुलिस की छापामारी में देहव्यापार में संलिप्त होटल मैनेजर सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें चार युवक और तीन युवतियां शामिल है. पकड़े गये सभी आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों में रामगढ़ जिला के भुरकुंडा निवासी सोहेल खान, सौंदाडीह के गौतम कुमार, बरही के विक्की सिंह और चौपारण बंदगावां निवासी त्रिभुवन प्रसाद के अलावा तीन युवतियां शामिल है. होटल के कमरे से कई आपत्तिजनक सामान के अलावा सिगरेट, बीयर की बोतल, फरजी आधारकार्ड, दो…

Read More

मेदिनीनगर. पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल थाना क्षेत्र से पुलिस ने रेलवे के दो कर्मचारी को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मोहम्मदगंज के स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय व जपला स्टेशन की महिला कर्मचारी रीना कुंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग को बहला-फुसलाकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद पोस्को एक्ट के तहत दोनों की गिरफ्तारी की गयी है. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की रेलवे कर्मचारी रीना कुंवर की रिश्तेदार लगती है. नाबालिग की मां के जेल जाने के बाद नाबालिग रीना के पास रहती थी. रीना नाबालिग को अमरेश…

Read More

रांची. बोकारो के झुमरा से लेकर गिरिडीह के पारसनाथ तक अभी भी एक करोड़ का इनामी माओवादी केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के अलावा 15 से 20 की संख्या में हार्डकोर नक्सली अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं. जानकारी के मुताबिक प्रयाग मांझी उर्फ विवेक पहले पारसनाथ क्षेत्र को अपना अड्डा बनाये हुए था. लेकिन अभी वह लुगू झुमरा क्षेत्र में है. सैक सदस्य 25 लाख का इनामी प्रवेश उर्फ अनुज, 25 लाख का इनामी बिरसेन उर्फ रघुनाथ हेम्ब्रम सहित 10 से 12 नक्सली हैं. इसी तरह 15 लाख रुपये के इनामी रणविजय महतो के…

Read More

Tamar.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी प्रसिद्ध प्राचीनकालीन दिऊड़ी मंदिर पहुंचे और माता के दरबार में मत्था टेका. गुरुवार की दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचकर धौनी ने माता की पूजा अर्चना किये. मंदिर के मुख्य पुजारी ने उनका पूजा अर्चना कराया. माही मंदिर परिसर में काफी खुशमिजाज अंदाज में नजरअंदाज आए. वहीं धौनी की आने की खबर सुनकर प्रशंसकों की भीड़ मंदिर परिसर उमड़ पड़ी. धौनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसको का हुजूम उमड़ पड़ा. खासकर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ सी मच गयी. गौरतलब हो पूर्व भारतीय कप्तान की दिऊड़ी मंदिर पर विशेष…

Read More

Jamshedpur .गणतंत्र दिवस को जुगसलाई थाना में पदस्थापित एसआइ गौतम कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री विशेष ऑपरेशन पदक से सम्मानित किया जायेगा. एसआई गौतम कुमार 2018 बैच के दारोगा हैं. रांची के मोहराबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में लातेहार के बूढ़ा पहाड़ में राज्य सरकार की ओर से नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन ऑक्टोपस की सफलता के लिये एसआई गौतम कुमार को यह पदक दिया जा रहा है. गौतम कुमार ऑपरेशन के दौरान लातेहार जिला में मनीका थाना में बतौर जेएसआई पदस्थापित थे.

Read More

Jamshedpur . टाटा स्टील के ओल्ड सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों के लीव में कटौती करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में टाटा वर्कर्स यूनियन के आला अधिकारियों से शिकायत की गयी है. दर्ज शिकायत के मुताबिक, 25 की जगह 23 छुट्टी दी गयी है. उनको पीएल 15 और एपीएल 10 मिलता था, लेकिन इस बार उनको 14 पीएल और 9 एपीएल मिला है. बताया जाता है कि साल में 300 दिन तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ही 25 दिन का छुट्टी दी गयी है. इस मामले में यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को एचआर के अधिकारियों से बात…

Read More

Jamshedpur..टाटा स्टील के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 7 के क्लोजर को लेकर मैनपावर को लेकर जिच उत्पन्न हो गया है. बैटरी नंबर 7 के मैनपावर और क्लोजर को लेकर गुरुवार को मैनेजमेंट और यूनियन के बीच वार्ता हुई. इस वार्ता में मैनेजमेंट की ओर से चीफ एचआरबीपी और वेलनेस ऑफिसर मुकेश अग्रवाल, हेड एचआर दिनेश अग्रवाल और यूनियन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, एरिया के पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजीव चौधरी और सहायक सचिव अजय चौधरी के अलावा कमेटी मेंबर आरसी झा, दीप राज रजक, शशिभूषण पिंगुआ, संजय…

Read More

Seraikela . सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को जिला पुलिस द्वारा एस ड्राइव अभियान चलाया गया इस दौरान जिला के विभिन्न मामलों में 16 वारंटियों व अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि जिला के आठ थाना से 16 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराध से जुड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि गम्हरिया थाना से विकास हेंब्रमउर्फ विकास मांझी, आरआईटी थाना से विकास पासवान, सरायकेला थाना से…

Read More

Jamshedpur .बिष्टुपुर स्थित के रोड श्रीलेदर्स शोरूम में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे ने कहा कि जिस व्यक्ति की जयंती आज हम मना रहे हैं, उस महान व्यक्तित्व की गाथा एक दिवस और एक समारोह में संपूर्ण करना असंभव है. अदम्य साहस और अद्भुत विचारधारा के स्वामी सुभाष चंद्र बोस सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि तत्कालीन साम्राज्यवाद और अन्याय के विरुद्ध एक ऐसे वीर सिपाही थे, जो लड़कर और छीन कर आजादी प्राप्त करना चाहते थे. घुटनों…

Read More