Author: News Desk

New Delhi. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कहा कि जिन संस्थाओं को जीएसटी पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जीएसटी अधिनियम के प्रावधान के तहत कर भुगतान करना आवश्यक है, वे अब अस्थायी पहचान संख्या (टीआईएन) प्राप्त कर सकती हैं. सीबीआईसी ने जीएसटी नियमों में संशोधन को अधिसूचित किया है, ताकि उन संस्थाओं को टीआईएन जारी किया जा सके, जिन्हें जीएसटी अधिनियम के तहत पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें कुछ विशिष्ट प्रावधानों के तहत भुगतान करने की आवश्यकता है. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) नियमों के तहत विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र में…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने चाईबासा जिला में हुए मनरेगा घोटाले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने इस दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुना. प्रार्थी की ओर से याचिका वापस लेने की अनुमति देने का खंडपीठ से आग्रह किया गया, जिसे खंडपीठ ने स्वीकार कर लिया. खंडपीठ ने कहा कि यह रिट याचिका (जनहित याचिका) वापस लिये जाने के कारण खारिज की जाती है. इससे पहले राज्य सरकार की ओर से बताया गया था कि इडी द्वारा जो दस्तावेज मांगे गये हैं, उसे दो सप्ताह में…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सरायकेला-खरसावां जिला के चाइल्ड वेलफेयर समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों के भत्ता भुगतान को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष सुना. आदेश का अनुपालन होने पर अदालत ने अवमानना के मामले को ड्रॉप कर दिया. इस दाैरान अदालत के आदेश के आलोक में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त सशरीर उपस्थित थे. उनकी ओर से अदालत को बताया गया कि 10 नवंबर 2022 के आदेश का अनुपालन कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सरायकेला-खरसावां के चाइल्ड वेलफेयर समिति के सदस्यों मीरा सिंह व…

Read More

San Jose (USA). दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने अमेरिका के सैन जोस में इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट में अपने नये स्मार्टफोन गैलेक्सी एस25 सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज के फोन में कस्टमाइज स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है. सैमसंग ने नये स्मार्टफोन के तीन संस्करण गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस25 प्लस और गैलेक्सी एस25 पेश किया है. सभी फोन में 12 जीबी रैम के साथ एक टीबी तक की स्टोरेज दी गयी है. फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है जो आइफोन 15 प्रो और आइफोन 16 प्रो जैसी वीडियो रिकॉर्डिंग कर…

Read More

Chakulia.चाकुलिया की कालियाम पंचायत के लताघर गांव में शुक्रवार सुबह दो भाई के बीच ज़मीन विवाद को लेकर कदाली से हमला कर बड़े भाई की छोटे भाई ने हत्या कर दी, जबकि भाभी को जख्मी कर दिया है. लताघर गांव निवासी लखन मांडीऔर पत्नी सोमवरी मांडी अपनी जमीन के लिए सिंचाई नाली बना रहा था, तो उसके छोटे भाई कुशल मांडी ने उसकी जमीन होकर नाली बनाने से माना किया. नहीं मानने से कुदाली छीन कर बड़े भाई लखन मांडी और भाभी सोमवार मांडी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे घटना स्थल पर लखन मांडी (,70) की मौत हो गई.…

Read More

घाटशिला वन क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाघ की आहट से दहशत की स्थिति है. यहां बाघ ने एक बैल का शिकार किया है. बैल मालिक ने इसकी पुष्टि की. माकुली जंगल के पास झरना हैं, जहां आज बाघ के पैरों के निशान भी वन विभाग और ग्रामीणों ने देखे. इससे बाघ के माकुली जंगल के आस पास होने की बात साफ हो गयी. सूचना मिलने के बाद घाटशिला के रेंजर विमद कुमार पूरी टीम के साथ माकुली जंगल पहुंचे और बाघ के पदचिन्ह को देखा और मापी कर पुष्टि की. रेंजर ने कहा कि एक किसान का बैल भी गायब…

Read More

Chakradharpur. चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रुति राजलक्ष्मी ने अवैध बालू के खिलाफ जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना चलान परिवहन के लिए अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों (600 सीएफटी बालू) को जब्त किया गया. उक्त गाड़ियां चक्रधरपुर अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्र गुदड़ी से अवैध बालू लोड कर चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग पर बिना खनन ट्रांसपोर्ट चलान के अवैध तरिके से बालू का परिवहन कर रही थी. 22 जनवरी की मध्य रात्री को एसडीओ के द्वारा अवैध लदे वाहनों को जब्त कर चक्रधरपुर थाना एवं सोनुवा थाना को सौंपा गया. इस मामले में आगे की कार्रवाई के…

Read More

चक्रधरपुर. पीपीपी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया. मुकाबले का खिताब विधायक एकादश की टीम ने जीत लिया. रेलवे चक्रधरपुर की टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीत कर विधायक एकादश ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. रेलवे एकादश की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 90 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी विधायक एकादश की टीम ने बिना कोई विकेट खोये पांच ओवरों में ही 91 रन बना कर मैच जीत लिया. इंजमाम ने 21 गेंदें खेल कर 7 छक्का व 3 चौकों की मदद से 60…

Read More

Jamshedpur . सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया (67) का गुरुवार को कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. पिछले छह माह से बीमार थे. सिंहभूम चेंबर में अशोक भालोटिया 2017-21 तक अध्यक्ष पद पर रहे. स्वर्गीय भालोटिया की अंतिम यात्रा शुक्रवार को बिष्टुपुर रूसी मोदी सेंटर के सामने 10 मंगल भवन जुबिली रोड से बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के लिए सुबह 10.30 बजे निकलेगी. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, विधायक सरयू राय, पूर्णिमा साहु समेत शहर के गणमान्य लोगों ने अशोक भालोटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया…

Read More

Chakradharpur चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग पर हाथिया नाला के पास बाइक से गिरकर वनकर्मी की मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है. जानकारी के मुताबिक बोड़ादोरो गांव निवासी सारंडा फॉरेस्ट डिवीजन में कार्यरत वनकर्मी रायसिंह सामाड बाइक से अपने गांव से चक्रधरपुर कैनाल रोड आ रहे थे. इस दौरान हाथिया नाला के पास बाइक अनियंत्रित होने से रायसिंह सामड गिर गये. बाइक से गिरने पर रायसिंह के सिर में गंभीर चोट लगी. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. चक्रधरपुर पुलिस ने वनकर्मी के शव को पोस्टमार्टम को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की जांच में जुट गयी…

Read More