Prayagraj. अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक दुनिया में कदम रखते हुए शुक्रवार को किन्नर अखाड़े के अंतर्गत खुद का पिंडदान कर संन्यास ग्रहण कर लिया और शाम सात बजे के करीब उनका महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया जाएगा. किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां ने बताया कि ममता कुलकर्णी ने आज गंगा तट पर अपना पिंडदान किया और शाम सात बजे उनका महामंडलेश्वर के पद पर पट्टाभिषेक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ममता को दीक्षा देंगी. टीना मां के अनुसार, ममता पिछले दो वर्षों से जूना अखाड़ा से…
Author: News Desk
Chakradharpur चक्रधरपुर में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है. यहां रेल कर्मी सुभाष कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की है. वह चक्रधरपुर के गार्ड लॉबी में पदस्थापित थे. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ऐसे हुआ हादसा झुमका मोहल्ला निवासी रेलकर्मी सुभाष शर्मा बाइक से ड्यूटी जा रहे थे. इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज से भारत भवन के तरफ जैसे ही बाइक को मोड़ा, उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रेलवे अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के…
New Delhi. अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने देश भर में दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. हालांकि, कीमतों में यह कटौती केवल एक लीटर वाले पैकेट पर की गई है. जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा, हमने समूचे भारत में एक लीटर वाले पैकेट की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. उन्होंने कहा, इसका मकसद उपभोक्ताओं को दूध के बड़े पैकेट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है. दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 68 रुपये…
Jamshedpur. जिला पुलिस ने शुक्रवार को साकची में कार्यक्रम आयोजित कर 458 लोगों के बीच उनके चोरी या गुम हुए मोबाइल वापस लौटाये. खोये हुए मोबाइल के वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. जिला पुलिस ने अबतक कुल 2580 गुम हुए मोबाइल को बरामद कर लोगों को लौटाये हैं. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि मोबाइल गुम होने पर ऑनलाइन शिकायत कर करें . वाट्सअप नंबर 9006123444 पर हाई या हेलो लिखे. उसके बाद www.ceir.gov.in का पोर्टल खुल जायेगा. जिसपर आप शिकायत करें. मोबाइल वितरण समारोह में एसएसपी किशोर कौशल समेत सिटी एसपी कुमार शिवाशीष…
Jamshedpur. Directorate General of GST Intelligence की टीम ने फर्जी इनवॉयस मामले में जमशेदपुर और आदित्यपुर की माइनिंग कंपनी के आठ ठिकानों पर शुक्रवार को छापामारी की. जीएसटी की टीम ने अब तक 70-80 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी के मामले का उद्भेदन कर लिया है. इन सभी आठ स्थानों पर सुबह से छापेमारी अभियान शुरू किया गया, जो जारी है. छापेमारी में DGGI के जमशेदपुर मुख्यालय के अलावा रांची के अधिकारी-पदाधिकारी अभियान में लगे हुए हैं. छापेमारी के दौरान पारा मिलिट्री फोर्स-सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, टैक्स चोरी की शिकायत के बाद…
Jamshedpur. टाटा स्टील के स्पेयर मैनुफैक्चरिंग डिपार्टमेंट (एसएमडी) जेडीसी की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस शिविर में कुल 90 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो पिछले तीन सालों में सर्वश्रेष्ठ रहा. रक्तदान शिविव को प्रोत्साहित करने के लिए चीफ ऑफ शेयर्ड सर्विसेज कल्याण प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया.
Jamshedpur. टाटा स्टील के कोक प्लांट का बैटरी 7 27 को बंद हो जाएगा. पर मैनपावर एडजस्ट करने का मुद्दा अब तक सुलझा नहीं है. शुक्रवार को इसे लेकर कमेटी मेंबरों के साथ अधिकारियों की बहस हो गयी. शुक्रवार को टाटा स्टील के कोक प्लांट के चीफ अभिजीत राय के स्तर पर सारे कमेटी मेंबरों की बैठक हुई. इस बैठक में कमेटी मेंबर आरसी झा, दीप राज रजक, शशिभूषण पिंगुआ, संजय पांडेय, मनोरंजन कुमार, यूके झा, एसएन शर्मा मौजूद थे. बैठक में बताया गया कि 27 जनवरी से बैटरी नंबर 7 को बंद किया जायेगा. इसके लिए जितने कर्मचारी है,…
जमशेदपुर. साकची के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने 20वीं मुंबई मैराथन में 42.197 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे, 23 मिनट और 31 सैकेंड में पूरी की. आनंद मिश्रा का फुल मैराथन श्रेणी में पहला प्रदर्शन था. इससे पहले वे हाफ मैराथन की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं. इंस्पेक्टर मिश्रा का शहर लौटने पर विभिन्न संगठनों ने स्वागत व सम्मानित किया. पुलिस की नौकरी में रहकर लगातार सामाजिक व नैतिक दायित्व निभाने वाले इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं. उनकी सफलता पर जमशेदपुर के वायरलेस ग्राउंड वेट्रर्नस ने (Wireless…
मुंबई : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब डॉलर पर पहुँच गया है. इससे पहले 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 8.71 अरब डॉलर घटकर 625.87 अरब डॉलर हो गया था. पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी है. इसका मुख्य कारण रुपये के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई का विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप और विदेशी मुद्रा के मूल्यांकन में हो रही गिरावट को बताया जा रहा है. सितंबर के अंत में भारतीय विदेशी मुद्रा…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा घाटशिला विधायक रामदास सोरेन होंगे, जो सुबह 9:05 बजे तिरंगा ध्वज फहराएंगे. समारोह से पहले शुक्रवार को आयोजन स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया. इस रिहर्सल में जिला पुलिस (Police), जैप (JAP) के जवान, एनसीसी (NCC) कैडेट्स, और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रिहर्सल में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल भी…
