Author: News Desk

Ranchi. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है. इसको लेकर जल्द ही कोषांग का गठन किया जायेगा. श्री महतो शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय झारखंड की राजनीति के चाणक्य हैं. संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए उनके मार्गदर्शन पर चलने का कार्य करेंगे. हर विषय पर राय लेकर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने भाजमो से जदयू में आये नेताओं का स्वागत करते हुए कहा किसी को कष्ट नहीं होने देंगे. सभी को दायित्व…

Read More

Ranchi. पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर सहित 12 पुलिसकर्मियों के तबादला से संबंधित आदेश जारी कर दिया है. इसमें डॉ प्रमोद कुमार सिंह को सीआइडी से एटीएस, इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को रामगढ़ से रांची जिला बल तथा दुमका जिला से सब इंस्पेक्टर विकास मेहरा, चाईबासा से पंकज किशोर और सीआइडी से सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार को एटीएस भेजा गया है. इनके साथ ही एक हवलदार और पांच आरक्षी का भी विभिन्न जिला बल से एटीएस में तबादला किया गया है. इससे संबंधित आदेश डीआइजी कार्मिक ने जारी कर दिया है.

Read More

New Delhi.मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने शनिवार को राजनीतिक दलों से विभाजनकारी चुनाव अभियान से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया के प्रति युवाओं का मोहभंग हो सकता है. कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यहां 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फर्जी विमर्शों से भी बचना चाहिए. साथ ही, उन्होंने राजनीतिक दलों को आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) चुनावी प्रक्रिया पर उनके द्वारा उठाई गई चिंताओं और प्रणाली में सुधार के लिए दिए गए सुझावों…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने छापेमारी के दौरान भूमिगत भंडारण टैंकों से 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की ‘फेंसेडिल’ कफ सिरप की 62,200 बोतलों की एक बड़ी खेप बरामद की. बीएसएफ ने शनिवार को एक बयान में बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर उसके कर्मियों ने शुक्रवार को जिले के नघाटा क्षेत्र के माजदिया शहर में छापा मारा और यह खेप जब्त की. बयान में कहा गया है, इस अभियान में तीन भूमिगत भंडारण टैंकों से फेंसेडिल की 62,200 बोतलों की बड़ी खेप बरामद की गई.…

Read More

New Delhi.भारत 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यहां रविवार को कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करने के अलावा विरासत और विकास का प्रतीकात्मक संगम प्रदर्शित करेगा. राष्ट्र संविधान के लागू होने का ‘प्लेटिनम जुबली’ भी 26 जनवरी को मनाएगा. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे. परेड में इंडोनेशिया का एक मार्चिंग दस्ता और बैंड का एक दल भी भाग लेगा. सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति होंगे. इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में, भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ व्यापक वार्ता की. बातचीत में दोनों देशों ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने, खासकर रक्षा विनिर्माण तथा आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति जतायी. भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए सुबियांतो रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. वार्ता के बाद मीडिया को अपने वक्तव्य में मोदी ने इंडोनेशिया को 10 देशों के आसियान समूह के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का “महत्वपूर्ण साझेदार” बताया और कहा कि…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 29 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, पुरुलिया, टाटानागर, खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, राजाबेड़ा, जमुनियाटांड़, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर होकर चलेगी.

Read More

जब घोषणा हुई….‘यात्रिगण कृपा ध्यान दें, वंदे भारत ट्रेन संख्या 244027 कश्मीर जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी है’ Jammu. जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्बाध रूप से चलने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बड़ी संख्या में यात्रियों के साथ जम्मू पहुंची. ट्रेन में सवार सभी यात्री कश्मीर की मंत्रमुग्ध करने वाली यात्रा का अनुभव करने की इच्छा के साथ यहां पहुंचे. जम्मू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अनोखी घोषणा हुई, जिसमें कहा गया था कि ‘यात्रिगण कृपा ध्यान दें, वंदे भारत ट्रेन संख्या 244027 कश्मीर जाने…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला रेंज के गांवों में इन दिनों बाघ का खौफ है. घर से बाहर लोग भय के साये में निकल रहे हैं. ग्रामीणों को यह भय सता रहै है कि पता नहीं बाघ कब और कहां मिल जाये. हुआ भी ऐसा ही…ग्रमीणों के मुताबिक, माकुली जंगल से होकर झाटीझरना जाने वाली सड़क पर बाघ को देखा गया. झाटीझरना पंचायत के फूलझोर निवासी कीनाराम सोरेन ने बताया कि वह घाटशिला से अपने गांव लौट रहे थे. माकुली जंगल के पास मोड़ पर करीब 100 फीट दूर सड़क पर बाघ बैठा था. बाद में लोग लाठी-डंडा लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़े, लेकिन…

Read More

Jamshedpur. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेएनएसी, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मांस-मछली और शराब की दुकानें बंद रहेगी. सभी वध शालाओं और मांस-मछली की दुकानों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बंद रखने का निर्देश दिया गया है. आदेश के बावजूद गणतंत्र दिवस के दिन कहीं भी मांस, मछली या मुर्गे की बिक्री की जाती है, तो नगर निकायों की ओर से कानूनी कार्यवाई की जायेगी. साथ ही इस दौरान शहर में बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है. शराब दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

Read More