Author: News Desk

New Delhi. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) ने शुक्रवार को अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली ताइवानी कंपनी Pegatron की भारत स्थित इकाई में 60 प्रतिशत की नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया. कंपनी ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही TEPL की भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में स्थिति मजबूत हुई है. लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया. Pegatron इंडिया ताइवानी Pegatron कॉरपोरेशन की एक सहायक कंपनी है, जो एप्पल जैसी वैश्विक दिग्गजों को अनुबंध के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं (ईएमएस) देती है. ताजा सौदे से Apple आपूर्तिकर्ता के रूप में टाटा की स्थिति मजबूत होने और इसकी…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों द्वारा आयु और आरक्षण संबंधी दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा करना अनिवार्य कर दिया है. हाल में अधिसूचित नियम में यह जानकारी दी गई है. इस परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) करता है. अब से पहले, ऐसे दस्तावेज अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद और मुख्य परीक्षा से पहले अपलोड करना होता था. यह कदम पूर्व आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में उठाया गया है. उन पर फर्जीवाड़ा करने, सरकारी सेवा…

Read More

Saraikela. गम्हरिया सब्जी बाजार में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गयी, जिससे यहां 20 से ज्यादा सब्जी की दुकानें जलकर खाक हो गयी. जानकारी के मुताबिक, इस आगजनी में हजारों रुपए की सब्जियां एवं दुकानों में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गये. मौजूद दुकानदारों के चेहरे पर शिकन साफ दिखाई दे रही थी. वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद सचिन कुमार और सोनू सिंह ने बताया आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है. जब आग लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदारों को दी…

Read More

Dhanbad. अपरिहार्य तकनीकी कारणों की वजह से कोडरमा के रास्ते जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त रहेगा. ट्रेन निरस्त होने से शादी विवाह और कुंभ जाने वाले को दूसरा विकल्प ढूंढना पड़ रहा है.ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान हैं, पर रेलवे इसके लिए अपनी वजह बता रहा है. गाड़ी संख्या 12802 नयी दिल्ली पुरी एक्सप्रेस 30 जनवरी से चार फरवरी तक, 22307 हावड़ा बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 जनवरी तक, 12815 पुरी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 27 जनवरी तक, 12311 हावड़ा–कालका एक्सप्रेस 26 जनवरी से 31 जनवरी तक, 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 25 जनवरी तक, 12942 आसनसोल–भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस…

Read More

Bokaro. बोकारो जिले के गोपो गांव में बृहस्पतिवार रात एक हाथी की गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई.एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बोकारो के वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने बताया, हाथी अपने झुंड से भटक गया था और दुर्घटनावश कुएं में गिर गया. स्थानीय पंचायत प्रमुख तेजलाल महतो ने बताया कि हाथी रात में फसलों को खाने के लिए गांव में घुसा था और वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.गांववालों ने हाथी को सुबह कुएं में गिरा देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी.

Read More

Chaibasa. एसआर रुंगटा ग्रुप चाईबासा ने आरके क्रिकेट अकादमी सोनुवा को एकतरफा मुकाबले में 131 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. शुक्रवार को चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस एसआर रुंगटा ग्रुप के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एसआर रुंगटा ग्रुप ने पूरे तीस ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके अकादमी सोनुआ की पूरी टीम 21.2 ओवर में मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. प्रतियोगिता का चौथा और अंतिम…

Read More

Chaibasa. चाईबासा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर तैयारी चल रही है. उपायुक्त कुलदीप चौधरी व एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम की गरिमा को बनाये रखने के लिए आयोजन समिति को महत्वपूर्ण सुझाव दिये. जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि गणतंत्र दिवस समारोह परेड मैदान में बड़े धूमधाम से मनाया जाये. रिहर्सल में शामिल विभिन्न पुलिस की टुकड़ियों की बैंड की धुन पर सुरक्षाबल के जवानों व विभिन्न स्कूल के एनसीसी, स्काॅउड एंड गाइड के बच्चों ने परेड की शानदार…

Read More

Ghatshila श्यामसुंदरपुर के पिताजुड़ी में गुरुवार देर रात ट्रक की चपेट में आकर लखीकांत सिंह की मौत हो गयी थी. रात में ही पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया था. इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पाकर चाकुलिया अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति, धालभूमगढ़ पुलिस निरीक्षक अनिल नायक तथा श्यामसुंदरपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया गया. परंतु ग्रामीण टस से मस नहीं हुए.…

Read More

Dhalbhumgarh:. धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को भगाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के आरोपी सूरज चित्रकार (20), ग्राम बोरडी, थाना बड़ाबाजार, पुरुलिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. थाना प्रभारी मो अमीर हमजा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

Read More

Bhandara. महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार की सुबह एक आयुध फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इसमें आठ लोगों की जान चली गयी. वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भंडारा के जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के ‘एलटीपी सेक्शन’ में हुआ. विस्फोट के समय ‘एलटीपी सेक्शन’ में 14-15 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया और एक की मौत…

Read More