Author: News Desk

प्रयागराज : मौनी अमावस्या के अवसर पर 29 जनवरी को प्रयागराज में 9 करोड़ से अधिक की अनुमानित भीड़ के पहुंचने के आधार पर रेलवे ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रत्येक 4 मिनट पर अब महाकुंभ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी. कुंभ मेले को मद्देनजर रखते हुए, 150 से अधिक मेला विशेष ट्रेनें परिचालन के लिए तैयार हैं. प्रयागराज में मौनी अमावस्या, 2025 के अवसर पर कुंभ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ 9 करोड़ से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है. अधिकतर श्रद्धालु ट्रेनों से भी तीर्थराज प्रयाग…

Read More

कोलकाता. कोलकाता हाई कोर्ट ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की याचिका खारिज करते हुए फैसला सुनाया कि वे इस साल कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में स्टॉल नहीं लगा सकते. न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह याचिका सही प्रक्रिया के तहत दायर नहीं की गई थी. इसके साथ ही अदालत ने प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के संगठन गिल्ड के फैसले को बरकरार रखा. 48वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में स्टॉल लगाने के लिए विहिप ने गिल्ड से अनुमति मांगी थी. गिल्ड ने यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि विहिप…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में एक विशाल रैली निकाली, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की गई. यह विरोध प्रदर्शन मेदिनीपुर अस्पताल में कथित तौर पर एक्सपायर्ड आईवी फ्लूइड के उपयोग से एक प्रसूता की मौत और चार अन्य महिलाओं की गंभीर स्थिति को लेकर किया गया. मेदिनीपुर अस्पताल में एक्सपायर्ड आईवी फ्लूइड के इस्तेमाल की खबर ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. इस…

Read More

पूर्वी चंपारण. जिला पुलिस की एक कारवाई की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है.दरअसल मोतिहारी पुलिस ने एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर 20 साल पुराने एक ऐसे मामले को सुलझाया है, जिसका अंदाजा लोगो को नही था. पुलिस टीम ने बीस साल पूर्व आदापुर थाना क्षेत्र की बरेया टोला निवासी हरेंद्र महतो की पत्नी गीता देवी को केरल ले बरामद किया है. बताया जा रहा है,कि गीता देवी दो दशक पहले ट्रेन पकड़ने के दौरान लापता हो गई थी. आदापुर थानाध्यक्ष धर्मबीर चौधरी ने बताया कि निर्देशानुसार इस मामले में सोशल मीडिया का सहारा लिया गया. लापका…

Read More

रांची. झारखंड में निकाय चुनाव मामले में निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई की अगली तिथि सात फरवरी निर्धारित की है. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में भारत निर्वाचन आयोग से पूछा था कि वह राज्य निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची कब देंगे. सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची…

Read More

रांची. राज्यपाल-सह- झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा. राज्यपाल शुक्रवार को झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों, कामकाजी वर्ग, गृहणियों और शिक्षा से वंचित अन्य लोगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि हमारे विद्यार्थी न केवल शिक्षा प्राप्त करें, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना सकें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

पलामू,. पलामू जिले के पाटन एवं पांकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पहली घटना पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार में हुई. यहां टेम्पो में बैठने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. दूसरी घटना पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ करामाटी में हुई. ऑल्टो कार और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे एक की मौत हो गयी, वहीं दो लोग जख्मी हो गए. सूचना…

Read More

रांची. 27 साल पुराने अलकतरा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन सहित 12 आरोपितों का बयान दर्ज किया गया. बयान सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को दर्ज हुआ है. मामले में सीबीआई की लोक अभियोजक खुशबू जायसवाल ने सीबीआई की ओर से पक्ष रखा. जिन 12 आरोपितों का बयान दर्ज हुआ है उनमें इलिहास हुसैन के अलावा शाहबुद्दीन बेग, एचपीसीएल के जीएम जी रामनाथ, डीजीएम एसपी माथुर, शोभा सिन्हा, केदार पासवान, पवन कुमार गांगुली, रंजन प्रधान, ट्रांसपोर्टर विनय सिन्हा, पवन कुमार अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल और अशोक कुमार अग्रवाल शामिल हैं. इस…

Read More

रांची. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के ठिकानों में छापेमारी के दौरान 21 जमीन के डीड मिले हैं. साथ ही, गाड़ी के कई पेपर मिले हैं. सभी को एसीबी की टीम खंगाल रही है. एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय बुलाया जाएगा. उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी. एसीबी टीम ने एक साथ रांची, गुमला और औरंगाबाद…

Read More

303 पदों पर नियुक्ति हेतु अलग-अलग तिथियों को होगी लिखित परीक्षा एवं दक्षता परीक्षा जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत 303 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा एवं दक्षता परीक्षा तिथि की घोषणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है . अलग-अलग पदों के लिए 04 फरवरी से 08 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की जाएगी . परीक्षा के लिए संपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन 623 एवं अपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदन 313 प्राप्त हुए हैं, पूरी सूची जिला के वेबसाइट www.jamshedpur.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं. अपूर्ण प्रमाण पत्र संलग्न आवेदक यदि वांक्षित…

Read More