Author: News Desk

Ranchi. गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है. झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है. झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है.इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया…

Read More

Hyderabad.जावी हेर्नांडेज के दो गोल से मिली बढ़त को जमशेदपुर एफसी की टीम बरकरार नहीं रख सकी जिससे इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में उसे हैदराबाद एफसी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. हेर्नांडेज ने चार मिनट के अंदर दो गोल कर मैच के 28वें मिनट में जमशेदपुर की बढ़त 2-1 कर दी थी लेकिन मुहम्मद रफी (12वां मिनट), जोसेफ सनी (69वां मिनट) और आंद्रेई आल्बा (74वां मिनट) के गोल से हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर खेले गये मैच से पूरे अंक हासिल करने का मौका मिल गया. मौजूदा सत्र में संघर्ष कर रही हैदराबाद एफसी…

Read More

Jamshedpur. उत्कर्ष सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत झारखंड टीम ने कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में खेले जा रहे चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन छत्तीसगढ़ की पहली पारी को 230 रन पर समेट दिया. झारखंड के गेंदबाज उत्कर्ष सिंह ने 19.3 ओवर में 50 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिये, जबकि आदित्य सिंह को दो विकेट मिला. छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने दो छक्के एवं नौ चौके की मदद से नाबाद 99 रन की पारी खेली. आशुतोष ने 43 रन, संजीत देसाई ने 35 रन और एकनाथ ने 29 रन बनाये. पहले…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम से जद (यू) विधायक सरयू राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर देश को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौजूदगी में आजादी मिली होती तो भारत का विभाजन नहीं होता. पूर्व मंत्री राय ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता सेनानी की 128वीं जयंती पर यहां साकची स्थित आम बागान में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए. उन्होंने एक सचित्र पुस्तिका का भी लोकार्पण किया जिसमें स्वतंत्र भारत के लिए अंग्रेजों के खिलाफ नेताजी के अभियान का विवरण दिया गया है.उन्होंने दावा किया कि यदि वह स्वतंत्रता हासिल करने में सफल हो जाते तो देश का…

Read More

Patna.स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने गुरुवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) रजनीकांत प्रवीण के बेतिया, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी में डीइओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये नकद के अतिरिक्त करीब तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का पता लगा है. डीइओ के बेतिया स्थित आवास से 64 लाख नगद मिले हैं. वहीं, दरभंगा स्थित उनकी पत्नी के आवास पर बोरों में बंद मिले नोटों की गिनती देर शाम तक जारी रही. एसवीयू ने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी…

Read More

Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए. इस परीक्षा में कथित तौर पर अनियमितताओं को लेकर राज्य में कई हफ्तों तक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. बीपीएससी ने “अनुचित व्यवहार” में संलिप्तता के कारण 13 अभ्यर्थियों को तीन वर्ष के लिए अपने द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया. बीपीएससी ने ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, “एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) परीक्षा का परिणाम घोषित. कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल उम्मीदवारों को बधाई और आगामी परीक्षा के लिए…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आर.जी. कर मामले के दोषी संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग को लेकर पीड़िता के पिता ने गंभीर आरोप लगाया है. राज्य सरकार का यह कदम राजनीतिक मकसद से प्रेरित है. राज्य सरकार ने 22 जनवरी को कोलकाता की एक विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की. विशेष अदालत ने संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. पीड़िता के पिता ने कहा कि हम भी दोषी को मौत की सजा चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार का यह जल्दीबाजी भरा कदम किसी राजनीतिक मकसद…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मालदा यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर गाजोल थाना क्षेत्र के देओतला इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मंगलवार को की गई. एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने गुरुवार शाम इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने छापेमारी के दौरान एक छह पहिया कंटेनर और चार पहिया बोलेरो वाहन से कुल 20 हजार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप (फेंसिडिल) बरामद की. जब्त किए गए कफ सिरप की कुल कीमत करीब 1.54 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया…

Read More

कोलकाता. कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष) पर गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया गया. यह घटना कवि नजरूल मेट्रो स्टेशन पर हुई, जिसके कारण करीब 49 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही. इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मेट्रो रेलवे सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम 4:28 बजे कवि नजरूल मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के तुरंत बाद स्टेशन को खाली कराया गया और तीसरी रेल लाइन की बिजली काट दी गई. इसके बाद उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मेट्रो…

Read More

सरायकेला. जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों के फरार छह आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. एक ओर अपहरण और रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. वहीं, बीते 14 मई 2024 को टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट के स्क्रैप यार्ड में लोडर ऑपरेटर अभय सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे तीन युवकों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. अपहरण का प्रयास और लूट मामले में गिरफ्त में आए युवकों में गोलू कुमार सिंह, आदर्श कुमार और…

Read More