Chaibasa पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां मंगलवार को कराईकेला के सेरेंगदा गांव के पास जंगल में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप में लगाये गये 21 आइइडी बरामद किये गये. बम निरोधक दस्ते ने सभी आइइडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप को भी ध्वस्त कर दिया. यह जानकारी चाईबासा एसपी ने दी. उन्होंने बताया कि नक्सली डंप से 2 केजी के 12 और एक केजी के 09 आइइडी के साथ जिलेटिन के 55 स्टीक भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया…
Author: News Desk
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कदमा, सोनारी जैसे इलाकों में सफाई की व्यवस्था लचर हो गई है. बस्तियों में पीने के पानी के लिए जो कनेक्शन चार्ज तय किया गया है, वह काफी अधिक है. उन्होंने याद दिलाया कि कि टाटा स्टील यूआइएसएल ने चुनाव के पहले तक कदमा और सोनारी में सफाई के लिए तत्कालीन विधायक और मंत्री को 25 सफाईकर्मी दे रखे थे. इन 25 सफाईकर्मियों का उपयोग तत्कालीन मंत्री अपनी मर्जी से करते थे. चुनाव होते ही ये सभी कर्मचारी सफाई के काम से गायब हो गये. पेयजल के…
Jamshedpur. सीतारामडेरा निवासी अर्जुन सोय के किराये के घर में रह रहे सोनू सोय (16) ने सोमवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. जिस वक्त सोनू सोय ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की उसकी मां मीना सोय भालूबासा बाजार गयी थी. देर शाम लौटी तो सोनू को फंदे से लटकी देखी. जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जुट गये. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इस संबंध में मीना सोय के बयान पर सीतारामडेरा थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज…
Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर नियमित रूप से खनिज टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास से (जेएच-05-सीक्यू-8165) वाहन को अवैध रूप से बालू परिवहन करते जब्त किया गया. वैध परिवहन चालान मांगे जाने पर चालक प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद वाहन को थाना को सुपुर्द करते हुए कार्रवाई की जा रही है.
Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 6 लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एमजीएम रेफर किया गया है. ट्रैक्टर चाकुलिया प्रखंड के कालियाम जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, एरोड्राम पहुंचने से पहले घुमावदार सड़क पर अचानक आगे से एक बाइक सवार दंपती के आने और ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गयी. दुर्घटना में चालक एक ओर फेंका गया. बाकी के लोग ईंटों से दब कर घायल हुए. दुर्घटना…
Jamshedpur. शहरी क्षेत्र के स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बिक्री को लेकर चलाये गये अभियान के दौरान जब्त किये गये 4564 तंबाकू उत्पाद को मंगलवार को नष्ट करने की कार्रवाई की गयी. एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा नियमित तौर पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में जब्त तंबाकू उत्पादों की इंवेंटरी लिस्ट बनाते हुए आज कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज की उपस्थिति में नष्ट किया गया. जांच टीम ने पाया कि दुकानदारों द्वारा प्रशासन को भ्रमित करने के उद्देश्य से जीरा पाउडर, जिंजर-गार्लिक पेस्ट तथा अन्य खाद्य पदार्थों के पैकेट में तंबाकू उत्पादों को…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में लोगों को ठंड से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने लगी है. खिली धूप में गर्मी है. हालांकि सुबह और शाम में हवा और कनकनी के कारण तापमान में कमी आ जा रही है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अभी अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. जमशेदपुर और रांची का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. अभी बारिश के आसार नहीं हैं. 24 जनवरी तक पलामू प्रमंडल में बादल छाये रह सकते हैं. शेष हिस्सों में मौसम साफ रहेगा.
Bahragoda. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की शारदा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंदर मंगलवार को एक कमरा में पंखा से रस्सी के फंदे में झूलता हुआ बिहार के युवक अजय कुमार का शव पाया गया. मृत युवक अजय कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत हतुयारी थाना क्षेत्र के एकमा गांव का रहने वाला है. अजय कुमार कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम किया करता था. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और लाश का पंचनामा तैयार कर कब्जे में ले लिया. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
New Delhi. चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर विवाद सामने आया है. पहले हाइब्रिड मॉडल को लेकर मामला इतना गरमाया कि चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल ही डेढ़ महीना देरी से जारी हो पाया. इसके बाद BCCI ने रोहित शर्मा को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया. अब आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें भारत ने कथित तौर पर टीम की जर्सी पर ‘पाकिस्तान’, मेजबान देश का नाम छपे होने पर आपत्ति जताई है. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान की आधिकारिक मेजबानी में हो रहा है. लेकिन भारत अपने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई…
Ranchi. झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक मंगलवार को शाम 4:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. कैबिनेट में इस बार राज्यकर्मियों के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ का संशोधित प्रस्ताव लाया जा रहा है. इस प्रस्ताव में विधायक, सेवानिवृत्त कर्मियों को बीमा का लाभ कितना और कैसे मिलेगा, इससे संंबंधित पूरी नियमावली आ रही है. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने राज्यकर्मियों को पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा योजना देने का फैसला पूर्व की कैबिनेट में किया था. पर इसमें कुछ त्रुटियां रह गयी थीं, जिसे संशोधित करके पेश किया जा रहा है. कई विभागों के प्रस्ताव भी…
