Author: News Desk

Chaibasa. चाईबासा के गांधी टोला के पास सड़क पार कर रहे डीएवी स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है. छात्र की पहचान गांधीटोला निवासी सुचाय मुखर्जी का 11 वर्षीय बेटे ध्रुव मुखर्जी के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों की मदद से बालक को उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद परिजनों ने बालक को अपने घर ले गया. शाम को बालक की तबीयत बिगड़ने पर उसे पुन: परिजनों…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा कॉलोनी में सोमवार की देर शाम को जलापूर्ति शुरू कर दी गयी है. जलापूर्ति शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है. मोटर का बेयरिंग दुरुस्त करने का काम पूरा किया गया. इसके बाद मोटर को चालू कर पानी को टंकी में चढ़ाया गया. मालूम हो कि रविवार की सुबह को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित पानी टंकी की मोटर का बेयरिंग टूट जाने की वजह से रविवार को सुबह-शाम जलापूर्ति ठप रहा. सोमवार को भी सुबह में जलापूर्ति नहीं हो सका. पंचायत प्रतिनिधियों व समाजसेवियों के दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद मोटर को दुरस्त कराया गया.…

Read More

Jamshedpur. किताडीह गाड़ीवान पट्टी के चंद्रा अपार्टमेंट निवासी सकील अहमद खान के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने दिन दहाड़े 15 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना सोमवार की है.चोरी की वारदात के बाद फ्लैट में ही कटर मशीन और अन्य सामान छोड़ कर मौके से फरार हो गये. चोरी की जानकारी होने के बाद परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. जानकारी लेने के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वार्ड व फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाया. उसके बाद दोनों टीम ने अपने अपने स्तर से…

Read More

Galudih. गालूडीह की खड़िया कॉलोनी में मैदान में सोमवार को सार्वजनिक टुसू मेला कमेटी के तत्वावधान में भव्य टुसू मेला का आयोजन किया गया. झुमूर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रख्यात झुमूर सम्राट संतोष महतो ने अपने गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया. मेले में जन सैलाब उमड़ पड़ा. मेले में 35 टुसू प्रतिमाएं लेकर लोग पहुंचे. महिलाओं द्वारा टुसू प्रतिमा के आगे टुसू गीत गाये जा रहे थे. बिसु मुंडा के हाथों प्रथम पुरस्कार काड़ाडूबा की टुसू को 31 हजार और एक भेड़ा देकर पुरस्कृत किया गया. द्वितीय पुरस्कार पदमासाई को 25 हजार व भेड़ा, तृतीय पुरस्कार…

Read More

Jamshedpur. झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन (एटक) की नयी कार्यकारिणी कमेटी का सोमवार को गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से सपन कुमार घोषाल को अध्यक्ष, रमेश मुखी को महासचिव, जमीरुद्दीन खान, चुड़ा हांसदा, नरसिंह राव, मनशफ अली को उपाध्यक्ष, करण हेंब्रम, भरत बहादुर, सुनीता मुर्मू, दुखनी पाड़ेया, सत्यम कुमार श्रीवास्तव, सपन महापात्रा, गोपाल पात्रों, मोतीलाल, सोनिया देवी, रामदास करूवा, राम प्रमाणिक, लालमनी प्रजापति, दिलीप मिश्रा, ओमप्रकाश राय, संतोष मुखी को सचिव, वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चंद्र भूषण चौरसिया, गंगा बहादुर, शांति मुखी, सरिता दिग्गी, उमेश मुखी, अमित कुमार ठाकुर, लोभोगन महतो, टिंकू मुखी, कार्तिक मुखी, प्रभाकर विश्वकर्मा को चुना…

Read More

Gumla. बिशुनपुर प्रखंड के देवरागानी जंगल में रविवार देर शाम एसएसबी-32 बटालियन और झांगुर गुट के बीच मुठभेड़ हुई. करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई है. इस दौरान झांगुर गुट का सुप्रीमो व कुख्यात उग्रवादी रामदेव उरांव जंगल का फायदा उठा कर भाग निकला. भागने के क्रम में मुठभेड़ स्थल पर एके-47 और सेमी ऑटोमेटिक राइफल छूट गयी. सोमवार को चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से उक्त हथियार, भारी मात्रा में गोलियां, एक पिट्ठू और दैनिक उपयोग के कई सामान बरामद किये हैं. इधर, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने देवरागानी स्थित उग्रवादी…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व कमेटी मेंबरों का स्वागत व कंपनी अधिकारियों के साथ परिचय सत्र का आयोजन कंपनी के जनरल ऑफिस प्रेक्षागृह में किया गया. इसमें टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीज़न) के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती व प्रबंधन की पूरी टीम मौजूद थी. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के चुनाव के बाद कार्यकारिणी के नए सदस्यों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर कंपनी के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती, यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, एचआर से सोनम रंजन, दीपक वर्गीश, चीफ वर्क्स सरोजती डे, यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने संबोधित किया. प्रबंधन ने आने वाले दिनों…

Read More

Jamshedpur.टाटा स्टील के एमइडी मैकेनिकल ल्यूब्रिकेशन विभाग का मिलन समारोह सह वनभोज आदित्यपुर अवस्थित गजिया डैम में हुआ. ल्यूब्रिकेशन सेक्शन के सभी कर्मचारी और ऑफिसर भी उपस्थित थे. सभी ने डैम की वादियों का लुत्फ उठाया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया. मौके पर सेक्शनल हेड अजीत कुमार वर्मा, मैनेजर सुशांत कुमार भंजा, शुभम कांजी आदि मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. एनएच 33 एलिवेटेड कॉरिडोर का सोमवार को भूमि पूजन किया गया. निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को डिमना चौक पर सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया. इससे पूर्व अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने दावा किया कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से जमशेदपुर शहरवासियों और एनएच 33 के ट्रैफिक जाम से 50-60 सालों तक स्थायी मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार हैं. उन्होंने परियोजना को साकार करने के लिए किये गये प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया. उन्होंने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के शहरी इलाके के आसपास बाघ के होने के निशान मिले हैं. इससे क्षेत्र में हड़कंप है. शहर से सटे पटमदा के कालाझोर के आसपास दलमा से सटे इलाके में बाघ को देखा गया है. यहां उसके पांव के निशान मिले हैं. इसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है. पिछले दिनों यह बाघ सरायकेला-खरसावां जिले से निकलकर दलमा होते हुए बंगाल चला गया था. लेकिन अब वह फिर से लौट गया है.एमजीएम थाना क्षेत्र एवं दलमा हिस्से से सटा आमबेड़ा जंगल में बाघ के पंजे के निशान मिले हैं. यह बाघ कई दिनों से बंगाल के…

Read More