Prayagraj. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ मेले के शिव नगरी में सात करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष से निर्मित 12 ज्योतिर्लिंग विशेष रूप से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. महाकुम्भ के सेक्टर छह में निर्मित प्रत्येक ज्योतिर्लिंग 11 फुट ऊंचा, नौ फुट चौड़ा और सात फुट मोटा है, जिन्हें सात करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की मणियों की माला पहनाई गई है. इन रुद्राक्ष को 10,000 गांवों से पैदल घूम घूमकर भिक्षा में एकत्रित किया गया है. मौनी बाबा ने खुले आकाश में बने इन ज्योतिर्लिंगों के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया, “आतंकवाद के नाश और बांग्लादेशी…
Author: News Desk
Mumbai. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लगभग सभी देशों ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान में 19 फरवरी से होने वाले ‘मिनी विश्वकप’ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा भी आज शनिवार को कर दी गयी. इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. चैंपियंस ट्रॉफी आठ साल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में वापसी कर रही है. पाकिस्तान ने 2017 में इंग्लैंड में आयोजित पिछले संस्करण को जीता था. पाकिस्तान ने…
Kanker. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद आठ लाख रुपये के इनामी एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार बरामद किए गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी (39) को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के सीताराम गांव की पहाड़ियों से जिला रिजर्व गार्ड, सीमा सुरक्षा बल की 47वीं और 94वीं बटालियन के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान इलाके में ‘रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी’ के सशस्त्र माओवादियों…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लगभग 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरित किए और कहा कि इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की और कहा कि इस योजना से लोगों को ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी. ये संपत्ति कार्ड 10 राज्यों – छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के 50,000 से अधिक गांवों के लाभार्थियों को वितरित किए…
New Delhi. इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता वेव मोबिलिटी ने शनिवार को अपना सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन ‘एवा’ को 3.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया. तीन सीट वाले इस इलेक्ट्रिक वाहन को यहां आयोजित ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में पेश किया गया. किफायती एवं छोटे आकार की ईवी मुहैया कराने के मकसद से विकसित इस वाहन को कंपनी ने तीन संस्करणों में पेश किया है। हालांकि शुरुआती 25,000 वाहनों की बुकिंग के लिए ही कंपनी ने यह खास कीमत रखी है. इस अवसर पर वेव मोबिलिटी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नीलेश बजाज ने…
New Delhi. केंद्र सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है, जिसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना तथा पृष्ठों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत की कमी करना है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में छह महीने के भीतर छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा की घोषणा की थी. एक सूत्र ने कहा, “नया आयकर कानून संसद के बजट सत्र में पेश किया जाएगा। यह एक नया कानून होगा, न कि मौजूदा कानून में संशोधन. वर्तमान में, कानून के मसौदे पर…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल भवन में अवैध निर्माण कार्य क्रमबद्ध जारी है. प्रशासन के द्वारा यहां समय-समय पर कार्रवाई के नाम पर तोड़फोड़ कराई जाती है, वहीं दूसरी ओर पीएम मॉल प्रबंधन द्वारा मौका पाकर लगातार कुछ ना कुछ अवैध भवन निर्माण कार्य जारी रखा जाता है. मानो पीएम मॉल प्रबंधन का हाथ कानून से लंबा है! बीते दिनों पीएम मॉल प्रबंधन द्वारा ओपन स्पेस(साइड सेट बैक) में पक्का निर्माण कराया गया था एवं आज के दिन में पीएम मॉल प्रबंधन द्वारा प्रशासन को मानो सोया हुआ समझ कर पीएम मॉल परिसर के फ्रंट सेट बैक में…
Jamshedpur. स्टीफन ऐजे के शानदार गोल से जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में मोहन बागान सुपरजायंट्स को यहां 1-1 की बराबरी पर रोक दिया. मोहन बागान के लिए कप्तान सुभाशीष बोस ने 25वें मिनट में गोल किया जबकि 60वें मिनट में जमशेदपुर एफसी के नाइजीरिया के खिलाड़ी ऐजे ने बराबरी का गोल दाग दिया. ऐजे को दबाव में गोल करने और डिफेंस में लाजवाब प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस ड्रॉ मुकाबले के बाद जमशेदपुर एफसी की टीम 15 मैचों में…
GudaBanda. गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा गांव स्थित मदनकोचा टोला से सटे जंगल में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा. इसके बाद क्षेत्र में बाघ के होने की आशंका में आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गये. उक्त बछड़ा नामोशोल के किसान कैलाश मुर्मू का बताया जा रहा है. हालांकि, वनरक्षी अभिलाष महतो ने बताया कि वन क्षेत्र में बाघ नहीं है. लकड़बग्घा ने बछड़े का शिकार किया है. बाघ आने की खबर में सच्चाई नहीं है. वन एवं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष पुष्पा महतो ने बताया सिंहपुरा के मदनकोचा जंगल क्षेत्र में बाघ नहीं…
Ghatshila बरसोल थाना क्षेत्र की पानीसोल-जगन्नाथपुर सड़क पर पानीसोल जंगल के पास शुक्रवार की शाम 4 बजे बारीपादा से मेदनीपुर जा रही काली मां बस (डब्यूबी 33डी/ 4112) से पुलिस ने करीब आठ किलो गांजा बरामद किया. दरअसल, पुलिस ने गांजा तस्करी होने की सूचना मिलने पर बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में छापामारी की. बस के चालक वरुण महतो, कंडक्टर जयंत कुमार दास व खलासी धरनी महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है. काली मां बस बारीपदा से मेदिनीपुर के बीच…
