Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: टाटा स्टील की स्थिति बेहतर नहीं, प्रबंधन का कोस्ट कटिंग पर जोर, यूनियन ने भी वेज रिवीजन समझौता रोकी वार्ता
    Breaking News

    Tata Steel: टाटा स्टील की स्थिति बेहतर नहीं, प्रबंधन का कोस्ट कटिंग पर जोर, यूनियन ने भी वेज रिवीजन समझौता रोकी वार्ता

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025Updated:January 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता होने में अभी देर लगेगी. टाटा वर्कर्स यूनियन ने फिलहाल स्ट्रैटेजी के तहत वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता रोक दी है. दरअसल, कंपनी अभी ज्यादा मुनाफा में नहीं है. इस कारण अभी अगर वार्ता होगी तो वर्तमान हालात को लेकर बातें होगी और यह हो सकता है कि मैनेजमेंट की ओर से दबाव बनाया जाये कि कम ही वेतन बढ़ोत्तरी हो और ज्यादा समय के लिए समझौता किया जाये. ऐसे में अभी संकट के हालात को टलने का इंतजार यूनियन कर रही है. लेकिन अभी विपरित हालात में समझौता नहीं करने को यूनियन तैयार नहीं है.

    इस बीच यूनियन ने लिखित तौर पर ले लिया है कि इएसएस या कंपनी से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को जब भी समझौता होगा, तब उसका पैसा जोड़कर मिल जायेगा. वैसे भी पहले भी वेज रिवीजन समझौता तय समय पर नही हुआ है. बाद में चलकर वेज रिवीजन समझौता हुआ है और कर्मचारियों को एरियर की राशि मिलती है, जो इस बार भी मिलेगी. पिछली बार 24 सितंबर 2019 को वेज रिवीजन समझौता हुआ था. करीब 21 माह के इंतजार के बाद यह समझौता हुआ था. 1 जनवरी 2018 से नया वेज रिवीजन समझौता लागू किया गया था और समझौता 24 सितंबर 2019 को हुआ था. इस बीच का 21 माह का पैसा कर्मचारियों को एरियर के रुप में दिया गया था. टाटा स्टील में कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता एक जनवरी 2025 से लंबित हो चुका है. इसे लेकर अब चार्टर्ड ऑफ डिमांड तैयार कर भेजा जा चुका है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    आइबी पर प्वाइंट वैल्यू पर भी अलग से होगा समझौता

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    टाटा स्टील के कर्मचारियों का आइबी पर प्वाइंट वैल्यू पर भी समझौता होना है. इसे लेकर भी वार्ता करने की बारी है. इसे लेकर कर्मचारियों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है. चूंकि आइबी पर प्वाइंट वैल्यू लंबित हो चुका है और कर्मचारियों का अगर यह समझौता नहीं हुआ, तो यह लंबित रह जायेगा और एरियर की राशि भी नहीं मिलेगी. यही वजह है कि आइबी पर प्वाइंट वैल्यू को पहले करने का दबाव बनाया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    management is focused on cost cutting Tata Steel: Tata Steel's situation is not good union also stopped talks on wage revision agreement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group