Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela Crime: चांडिल बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक के सिर में मारी गोली, TMH पहुंचे तो हो गयी मौत
    Breaking News

    Saraikela Crime: चांडिल बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े स्टूडियो मालिक के सिर में मारी गोली, TMH पहुंचे तो हो गयी मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandil.सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने न्यू कल्पना फोटो स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई (58 वर्ष) को गोली मार दी. गंभीर हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब दिलीप गोराई अपनी दुकान में बैठे थे. दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे. दो स्टूडियो के अंदर फोटो खींचवाने के बहाने घुस गए, जबकि दो लोग स्टूडियो के बाहर खड़े रहे. दिलीप गोराई जब फोटो खींचने के लिए अपने काउंटर से अंदर स्टूडियो में गए तभी एक अपराधी ने दिलीप गोराई के सिर में गोली मार दी.

    गोली मारने के बाद अपराधी एक बाइक से चांडिल स्टेशन की ओर जबकि दूसरी बाइक पर बैठे अपराधी चांडिल बाजार की ओर भाग गए. गोली की आवाज सुनकर दिलीप गोराई की पत्नी ऊपर तल्ले से नीचे उतर कर देखी तो पति लहूलुहान थे और दुकान के अंदर ही जमीन पर गिरे हुए थे. उसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल दिलीप गोराई को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया. यहां पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गयी.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    गोलीकांड के बाद चांडिल के एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर अजय कुमार, चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ और नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए. पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाल रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    criminals shot the studio owner in the head in broad daylight he died when he reached TMH. Saraikela Crime: In Chandil Bazaar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group