Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IIT Kharagpur में लैब तकनीशियन के बाद अब मृत मिला इंजीनियरिंग का छात्र, हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News

    IIT Kharagpur में लैब तकनीशियन के बाद अब मृत मिला इंजीनियरिंग का छात्र, हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-खड़गपुर का एक छात्र छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया. संस्थान के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र शॉन मलिक को उसके माता-पिता ने रविवार को कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया. मलिक के माता-पिता उससे मिलने आए थे. अधिकारी ने बताया कि बार-बार बुलाने पर भी जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके माता-पिता और संस्थान के कर्मचारियों ने छात्रावास के कमरे का दरवाजा खुलवाया.

    अधिकारी के अनुसार, मलिक ने पिछली रात अपने माता-पिता से फोन पर बात की थी और ‘‘चीजें बिल्कुल सामान्य लग रही थीं. उन्होंने बताया कि संस्थान छात्र की मौत के मामले में आंतरिक जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगा. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है. उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है.

    आईआईटी-खड़गपुर ने एक बयान में कहा, ‘‘इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के तीसरे वर्ष के छात्र शॉन मलिक की अचानक हुई मौत से छात्र, कर्मचारी और संकाय सदस्य बेहद सदमे में हैं. वह 12 जनवरी की सुबह ‘आजाद हॉल ऑफ रेजीडेंस’ परिसर में मृत पाया गया. ‘आजाद हॉल ऑफ रेजीडेंस’ संस्थान के छात्रावासों में से एक है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    बयान में कहा गया, ‘‘घटना का पता चलने पर परिसर की सुरक्षा और चिकित्सा टीम को तुरंत सतर्क कर दिया गया… पुलिस मलिक की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है। संस्थान जांच अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है. मलिक को अकादमिक रूप से प्रतिभाशाली छात्र बताते हुए संस्थान ने कहा कि ‘‘वह अपनी कुशाग्रता, पढ़ाई के प्रति लगन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक शानदार भविष्य के लिए जाना जाता था.

    बयान में कहा गया, ‘‘इस दुखद घटना से संस्थान स्तब्ध है. इस समय हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता मलिक के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और समर्थन व्यक्त करना है.हम इस बेहद कठिन समय में उनकी मदद करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं.आईआईटी-खड़गपुर ने कहा कि वह अपने छात्रों के कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध है. बयान में कहा गया है, ‘हमारे पास ‘काउंसलिंग’ और मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों सहित कई तरह की सहायता सेवाएं उपलब्ध हैं और हम छात्रों से आग्रह करते हैं कि जब भी जरूरत हो, वे इन सेवाओं का उपयोग करें. कुछ दिन पहले, आईआईटी-खड़गपुर के एक जूनियर लैब तकनीशियन-सह-सहायक का शव परिसर के एक क्वार्टर से बरामद किया गया था.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IIT Kharagpur: After the lab technician in IIT-Kharagpur now student found dead panic; Police engaged in investigation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group