Bundu. झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में रविवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे बातचीत की. बुंडू आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद रघुवर दास ने बुंडू स्थित सूर्य मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने पेसा कानून को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद भी जब जनता ने दोबारा जनादेश दिया तब भी हेमंत सोरेन सरकार ने…
Author: News Desk
Patamda. पटमदा थाना क्षेत्र के पांचियाडीह के समीप बीच सड़क पर अंडा से लदा एक अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया. इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया है, जिसे पटमदा पुलिस ने माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है. सड़क के बीचों बीच ट्रक पलट गया है. घटना रविवार की सुबह 6 बजे की है. ट्रक के पड़े रहने से रोड ब्लॉक हो गया है और बड़ी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. लोग बाईपास सड़कों का उपयोग करके आवागमन कर रहे हैं. खासकर दिहाड़ी मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं व हाथीखेदा मंदिर जाने वाले लोगों को भी परेशानियों…
Jamshedpur, पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर भीषण ठंड को देखते हुए 50 कंबल का वितरण किया गया. बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शीतलहरी और कड़ाके की ठंड में जूझ रहे गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचना है. बरसोल थाना प्रभारी के इस मानवीय पहल के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने बरसोल थाना प्रभारी की जमकर तारीफ की. कंबल पाकर जरूरतमंदों ने थाना प्रभारी चंदन कुमार और उनकी टीम को धन्यवाद दिया. कंबल वितरण के दौरान मौजूद ग्रामीणों का कहना था…
Ranchi. झारखंड में नौ कंपनियां 11672 करोड़ का निवेश करेंगी इसके अलावा पूर्व से ही विभाग के नौ कंपनियों के साथ एमओयू का प्रस्ताव है. इन नौ कंपनियों द्वारा 11672.32 करोड़ का निवेश किया जायेगा. इन नौ कंपनियों द्वारा 7230 लोगों को रोजगार के अवसर भी दिये जायेंगे. पूर्वी सिंहभूम में रेल डिब्बे के असेंबल करने के प्लांट लगाने का प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिला है. बताया गया कि वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने रेल के डिब्बे का असेंबल प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है. कंपनी द्वारा 205.21 एकड़ जमीन की मांग की गयी है. वहीं 3967 करोड़ रुपये निवेश…
Jamshedpur. पिछले साल दिसंबर में सरायकेला-खरसावां जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) किए जाने संबंधी मामले की जांच के लिए राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने एक पत्र में आदित्यपुर में शेख ताजुद्दीन की हत्या की न्यायिक जांच की मांग की थी, जिसके बाद झारखंड अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना का संज्ञान लिया है.आयोग के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को…
Pryagraj.महाकुम्भ के स्नान पर्व से दो दिन पहले ही शनिवार को करीब 25 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.सुबह घने कोहरे के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम मेला क्षेत्र की तरफ जाता दिखा. महाकुम्भ का स्नान 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और अगला स्नान पर्व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर है. सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, करीब 25 लाख लोगों ने शनिवार को गंगा और संगम में डुबकी लगाई. पूरे मेला क्षेत्र में एआई सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सही संख्या…
Ranchi.सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कुल 40 शिकायतें सीआइडी को मिली है. इन शिकायतों के निराकरण के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि शिकायतों में कुछ वाट्सएप चैट, फोटोग्राफ और वीडियो रिकॉर्डिंग हैं. जांच के दौरान सभी शिकायतों की गहराई से जांच की जायेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जायेगा.श्री गुप्ता ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर एक केस हाइकोर्ट के निर्देश पर सीआइडी ने दर्ज किया था. जबकि दूसरा केस झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था. कर्मचारी…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल से सुरक्षाकर्मियों ने तीन संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) बरामद किए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये आईईडी नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा कथित तौर पर लगाए गए थे. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों ने नक्सल प्रभावित जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत…
Brahmapur. ओडिशा के गंजाम जिले के एक संस्कृत विद्वान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और कार्यों पर संस्कृत भाषा में एक महाकाव्य लिखा है. राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति में एसोसिएट प्रोफेसर सोमनाथ दास द्वारा लिखित और सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, वेरावल, गुजरात द्वारा प्रकाशित 700 पन्नों की कृति ‘नरेन्द्र आरोहणम’ का पिछले सप्ताह वेरावल में आयोजित एक युवा महोत्सव में विमोचन किया गया. इस पुस्तक में 12 अध्यायों में 1,200 श्लोक हैं, जिनमें अंग्रेजी और हिंदी में वर्णन है. इसमें मोदी की जीवन यात्रा, उनके बचपन की गतिविधियों, गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में और प्रधानमंत्री के रूप में उनके…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि एक महिला को अपने पति के साथ रहने के आदेश का पालन नहीं करने के बाद भी उस स्थिति में पति से भरण-पोषण का अधिकार दिया जा सकता है जब उसके पास साथ रहने से इनकार करने का वैध और पर्याप्त कारण हो. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इस सवाल पर कानूनी विवाद का निपटारा कर दिया कि क्या वैवाहिक अधिकारों की बहाली का आदेश रखने वाला पति महिला द्वारा साथ रहने के आदेश का पालन न किए जाने की स्थिति में…
