Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi: ओडिशा के संस्कृत विद्वान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 700 पन्नों की कृति ‘नरेन्द्र आरोहणम’ महाकाव्य लिखा, 12 अध्यायों में 1,200 श्लोक, जानें और क्या है खास
    Breaking News

    PM Modi: ओडिशा के संस्कृत विद्वान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 700 पन्नों की कृति ‘नरेन्द्र आरोहणम’ महाकाव्य लिखा, 12 अध्यायों में 1,200 श्लोक, जानें और क्या है खास

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Brahmapur. ओडिशा के गंजाम जिले के एक संस्कृत विद्वान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और कार्यों पर संस्कृत भाषा में एक महाकाव्य लिखा है. राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति में एसोसिएट प्रोफेसर सोमनाथ दास द्वारा लिखित और सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, वेरावल, गुजरात द्वारा प्रकाशित 700 पन्नों की कृति ‘नरेन्द्र आरोहणम’ का पिछले सप्ताह वेरावल में आयोजित एक युवा महोत्सव में विमोचन किया गया. इस पुस्तक में 12 अध्यायों में 1,200 श्लोक हैं, जिनमें अंग्रेजी और हिंदी में वर्णन है. इसमें मोदी की जीवन यात्रा, उनके बचपन की गतिविधियों, गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में और प्रधानमंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल तक का वर्णन किया गया है. दास (48) ने कहा, ‘‘गुजरात के एक साधारण परिवार में जन्मे मोदी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे और आज वह दुनिया के सभी युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा और जीवन का संघर्ष हमेशा इतिहास में अंकित रहेगा. इसलिए मैंने ऐसे व्यक्तित्व के जीवन और कार्यों को संस्कृत में लिखने का फैसला किया है.

    दास ने कहा कि इस पुस्तक को पूरा करने में उन्हें चार वर्ष से अधिक का समय लगा, जिसमें संस्कृत प्रोफेसरों सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं. दास ने कहा कि वह कभी मोदी से नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों के बारे में विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं, उनके भाषणों और उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ तथा अन्य माध्यमों से सामग्री एकत्र की है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1 200 verses in 12 chapters a 700-page work on Prime Minister Narendra Modi know what else is special PM Modi: Sanskrit scholar from Odisha wrote the epic 'Narendra Aarohanam'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group