Author: News Desk

Baharagora. मंत्री दीपक बीरूवा शुक्रवार की शाम को बहरागोड़ा बाजार स्थित शीतला मंदिर पहुंचे. मां शीतला के समक्ष विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. माथा टेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती भी शामिल हुए. उन्होंने गुलदस्ता देखकर मंत्री का स्वागत किया. किसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया. मंत्री के आगमन को लेकर कुछ देर तक यातायात करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर गुरुचरण माडी, रासबिहारी साह आदि उपस्थित थे.

Read More

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाकुर्शी गांव में शुक्रवार को बड़ाकुर्शी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया. फाइनल क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बल्लेबाजी कर किया. इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया था. फाइनल मैच जेबीसी जेमको और कटप्पा जादूगोड़ा के बीच खेला गया. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें जेबीसी जेमको की टीम ने 114 रन बनाकर जीत हासिल की. वहीं कटप्पा जादूगोड़ा की टीम ने 56 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रही.…

Read More

Ranchi. सामाजिक संगठन ‘नमन’ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. उन्हें जमशेदपुर में 23 मार्च को शहीद दिवस पर आयोजित होने वाले तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया. श्री काले ने अन्य विषयों पर चर्चा की. उल्लेखनीय है कि ‘नमन’ के बैनर तले 23 मार्च को हर साल जमशेदपुर में तिरंगा यात्रा निकलती है.

Read More

Jamshedpur. सोनारी पुलिस ने गुरुवार रात खूंटाडीह में किराये के मकान में रह रहे मोनी बोरकर उर्फ गौतम बोरकर को गिरफ्तार किया . पुलिस ने उसके पास से 136 बोतल कफ सिरप और 23 किलो देसी शराब बरामद की है. शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोनी बोरकर के घर में छापामारी कर कफ सिरप और देशी महुआ शराब बरामद किया गया है. मोनी बोरकर पूर्व में शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुका है. वह स्कूली बच्चों को नशा के लिए कफ सिरप की बिक्री…

Read More

Gurabanda. गुड़ाबांदा के जयघंटपुर गांव में गुरुवार की रात बांस लदा ट्रक पलट गया. ट्रक पर चालक समेत पांच मजदूर सवार थे. घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे निजी अस्पताल केरुकोचा में भर्ती कराया गया. सूचना पाकर गुड़ाबांदा थाना की पुलिस ने जांच की. विदित हो कि गुड़ाबांदा व आसपास के क्षेत्र से बहरागोड़ा और चाकुलिया क्षेत्र के व्यवसायी बांस का कारोबार करते हैं. प्रतिदिन जमशेदपुर, रांची ट्रक से बांस ले जाया जाता है. गुरुवार को जियान समेत अन्य गांव से बांस लोड किया गया था. घटना के बाद मजदूर ट्रक को छोड़कर चले गये.…

Read More

Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत एनएच-18 पर डोभा के पास कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से एमजीएम रेफर कर दिया गया. घाटशिला के काशिदा निवासी भुवनेश्वर मंडल (40) और डोभा निवासी शिव शंकर मंडल (32) बाइक से डोभा से घाटशिला जा रहे थे. डोभा के पास सोनाखून सड़क पर आने के दौरान बहरागोड़ा की तरफ से तेजी से आ रही इनोवा कार (जेएच 05 एपी/0165) ने पीछे से टक्कर मार दी. दोनों युवक बाइक समेत नीचे गिर गये. दुर्घटना में…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बचपन में घर-द्वार छोड़ने के बाद जब वह राजनीति में आए और गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपने स्कूल के दोस्तों, सभी शिक्षकों, वृहद परिवार और संन्यासी के रूप में जीवन यापन के दौरान पेट भरने वालों को मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित कर अपनी चार प्रमुख इच्छाओं को पूरा किया था. जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में संवाद करते हुए मोदी ने यह खुलासा किया. प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला पॉडकास्ट है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी किया. बचपन के किसी दोस्त…

Read More

Prayagraj. महाकुम्भ मेले के शुरू होने से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक रसोई ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया, जिसमें मात्र नौ रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि सामुदायिक रसोई का संचालन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, नंदी सेवा संस्थान द्वारा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में किया जाता है. बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित लोगों को भोजन परोसा. सरकार ने…

Read More

रेल मंत्री ने सवारी डिब्बा कारखाना में ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेनों के निर्माण का निरीक्षण किया Chennai.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां सवारी डिब्बा कारखाना (इंटिग्रल कोच फक्ट्री) में ‘वंदे भारत 2.0’ (वंदे भारत स्लीपर) ट्रेन के निर्माण का निरीक्षण किया.मंत्री ने महाप्रबंधक यू सुबा राव के साथ आईसीएफ के फर्निशिंग डिवीजन, वर्तमान में बन रहे वंदे भारत ट्रेन के शयन श्रेणी के डिब्बे और रसोई यान के निर्माण का निरीक्षण किया. ‘वंदे भारत 2.0’ ट्रेन 30 प्रतिशत तक बिजली बचाने में सक्षम होगी और टक्कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ सहित उन्नत सुविधाओं से लैस होगी. यह अधिकतम 180…

Read More

Ranchi. राज्य में अगले वित्तीय वर्ष से उत्पाद नीति में बदलाव हो सकता है. इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. उत्पाद नीति में बदलाव को लेकर कर्नाटक मॉडल का अध्ययन किया जायेगा. इसके लिए विभागीय स्तर पर पांच पदाधिकारियों की टीम गठित की गयी है. 16 जनवरी को टीम कर्नाटक जायेगी. वहां शराब की बिक्री से लेकर बार संचालन के प्रावधानों की जानकारी लेगी. कमेटी अपनी रिपोर्ट विभाग के मंत्री को सौंपेगी. उत्पाद नीति में बदलाव का मुख्य उद्देश्य राजस्व में बढ़ोतरी करना है. कर्नाटक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में शराब से 27 हजार करोड़…

Read More