Chandil. कोरोना काल में तीन से चार गुना मनमानी बस का भाड़ा बढ़ाया गया, जो अब तक वसूला जा रहा है. रांची से जमशेदपुर 125 किमी की दूरी पर 300 से 350 रुपये (नॉन एसी/एसी) किराया है. रांची से कोलकाता 410 किमी पर मात्र 400 भाड़ा है, वो भी एसी, स्लीपर बसों का. लेकिन टाटा से रांची रूट पर अधिक किराया लिया जा रहा है. यह बातें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन आजसू बृहत झारखंड के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी ललित कुमार महतो ने मंत्री दीपक बिरुवा से मिलकर कही. किराया कम करने को लेकर उन्होंने एक ज्ञापन…
Author: News Desk
Chakradharpur. गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग पर पिकअप वाहन ने बाइक टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. केनबांकी के अमृत भुइयां की पत्नी मुलियानी भुइयां और एक अन्य रिश्तेदार पूनम भुइयां के साथ बाइक से सोनुआ जा रहे थे. उनके आगे दूसरी बाइक से जेसन गुड़िया अपनी पत्नी शीलमनी चेरोवा के साथ जा रहे थे. गोइलकेरा के रतनबुरु पहाड़ी के पास तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे मैक्स पिकअप ने अमृत भुइयां…
Mumbai.देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.95 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि, इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या पांच हजार से ज्यादा घट गई है. इससे पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 11,058 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. वहीं जुलाई-सितंबर, 2024 में कंपनी का शुद्ध लाभ 11,909 करोड़ रुपये रहा था. तिमाही के दौरान टाटा समूह की कंपनी का राजस्व 5.6 प्रतिशत बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये हो…
New Delhi. देश की सबसे बड़ी इस्पात विनिर्माता कंपनी सेल ने आगामी महाकुम्भ मेले के लिए लगभग 45,000 टन इस्पात की आपूर्ति की है. यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है. उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज में 13 जनवरी से 25 फरवरी तक महाकुम्भ मेले का आयोजन किया जा रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि महाकुम्भ के लिए भेजे गए इस्पात में आपूर्ति की गई इस्पात की कुल मात्रा में चेकर्ड प्लेट, हॉट स्ट्रिप मिल प्लेट, माइल्ड स्टील प्लेट, एंगल और जॉइस्ट शामिल हैं. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड…
New Delhi. राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में 24 नए न्यायिक तथा तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति की गई है. एनसीएलटी एक अर्ध-न्यायिक प्राधिकरण है जो कॉर्पोरेट विवादों का निपटारा करता है. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, न्यायिक तथा तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु होने तक के लिए की गई है. इसमें कहा गया, नियुक्त किए गए लोगों में न्यायमूर्ति ज्योत्सना शर्मा शामिल हैं जो न्यायिक सदस्य का पदभार संभालेंगी. वहीं हरिहरन नीलकंठ अय्यर तकनीकी सदस्य…
Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी. शर्मा ने कहा कि सुकमा में नक्सल रोधी अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है. उन्होंने रायपुर में संवाददाताओं को बताया कि अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं और तलाश अभियान अब भी जारी है. छह जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नक्सलियों ने जो किया उसके बाद सुरक्षाबलों में भारी गुस्सा है. नक्सलियों द्वारा किए गए इस…
Garhwa. गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे के इंस्पेक्शन ट्रेन में आग लग गई. आगजनी की इस घटना में इंस्पेक्शन ट्रेन पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. घटना के बाद आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड (ग्रासिम) की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे इंस्पेक्शन ट्रेन में आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है. आगजनी की घटना के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है. आग से हुई क्षति का आकलन किया जा…
New Delhi. टाटा मोटर्स की वैश्विक स्तर पर थोक बिक्री अक्टूबर-दिसंबर, 2024 की तिमाही में एक प्रतिशत बढ़कर 3,41,791 इकाई पर पहुंच गई. इसमें ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री का आंकड़ा भी शामिल है. टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उसकी यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 1,39,829 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है. जगुआर लैंड रोवर के लिए सीजेएलआर (चीन में जेएलआर तथा चेरी ऑटोमोबाइल्स के बीच एक संयुक्त उद्यम) के…
Ranchi. घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे तक हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ, वहीं खराब दृश्यता के कारण चार उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया. बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा, ‘सुबह से खराब दृश्यता के कारण रांची हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ है. सभी उड़ानों में देरी होने की संभावना है.चार उड़ानों का मार्ग भी परिवर्तित…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड ठंड की चपेट में है. कोहरे के अलावा झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति भी है और लोहारदगा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस है. चतरा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हजारीबाग में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रांची में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, इसके बाहरी इलाके नामकुम और कांके में क्रमशः 3.7 और 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच दृश्यता 300 मीटर दर्ज की…
