Author: News Desk

Jamshedpur.बिष्टुपुर पोस्टऑफिस के पास मंगलवार की रात कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी. कार महिला चला रही थी. कार में तीन महिलाएं थी. हादसा के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला. हालांकि ज्यादा किसी को चोट नहीं लगी. कार से निकलने के बाद दूसरे वाहन से भी घर चली गयी. हादसा की जानकारी मिलने पर कार मालिक बिरसानगर निवासी मनीष पांडेय बिष्टुपुर थाना पहुंचे. मनीष पांडेय के अनुसार कार बहन चला रही थी. रोड में डिवाइडर उसे ठीक से दिखाई नहीं दिया. जिसके…

Read More

Beijing.तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक के निकट मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई और 188 अन्य घायल हो गए. पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण इमारतें हिलने लगीं और लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह (बीजिंग समयनुसार) 9:05 बजे चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी काउंटी में आया. हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार,…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने मंंगलवार से फिर से पैदल गश्ती शुरू कर दी है. चुनाव से पूर्व एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पैदल गश्ती की शुरुआत की गयी थी. लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण यह रूक गया था. अब फिर से शुरू किया गया है. मंगलवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष टेल्को क्षेत्र में पैदल गश्ती की. टेल्को थाना की पुलिस के साथ सिटी एसपी शिवाशीष ने आजाद मार्केट क्षेत्र में पैदल गश्ती की. इस दौरान लोगों से शिकायतें भी सुनीं. मंगलवार को शहरी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्ती की. इस दौरान सिटी डीएसपी…

Read More

Jamshedpur. जिला स्तरीय चौकीदार बहाली में मंगलवार से गोलमुरी पुलिस केंद्र में शारीरिक परीक्षा शुरु हुई. जिसमें मंगलवार को कुल 352 अभ्यर्थी ने हिस्सा लिया. लेकिन सिर्फ 55 अभ्यर्थी ही पास कर सके,जबकि 297 अभ्यर्थी फेल हो गये. 1.6 किमी की दौड़ में सिर्फ एक अभ्यर्थी ही पांच मिनट में दौड़ पूरी कर सका,जबकि दो युवती ने आठ मिनट में दौड़ पूरी की. बहाली में युवकों के लिये 1.6 किमी की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी थी,जबकि युवती के लिये 10 मिनट का समय तय किया गया था. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग की देख रेख में शारीरिक जांच की…

Read More

Jamshedpur. गालूडीह के पास से बेहोशी की हालत में मिला हाथी के बच्चा की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. वन विभाग की ओर से उसका इलाज टाटा स्टील जुलोजिकल पार्क में कराया जा रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है. गालूडीह थाना के नरसिंहपुर पहाड़ से सटे डुमकाकोचा गांव के पास रविवार सुबह एक हाथी का बच्चा ठंड लगने से बेहोश हो गया था. इसके बाद हाथियों ने नरसिंहगढ़ सड़क को जाम कर दिया था. दर्जनों बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और फसलों को रौंद डाला था. दो बड़े…

Read More

-चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे नेताओं ने सही निर्णय लिया, कांग्रेस 40 पार्टियों के साथ, फिर भी सरकार बनाने में असफल है Deoghar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे मजबूत और ताकतवर नेता हैं. दुनिया के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती है. उनके सामने कांग्रेस के नेताओं का कोई वजूद नहीं है. उक्त बातें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने देवघर से बेंगलुरु रवाना होने से पहले मंगलवार को देवघर के सर्किट हाउस में प्रेस काॅन्फ्रेंस में कही. वे दो दिनों के प्रवास पर देवघर बाबा मंदिर और बासुकीनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस…

Read More

Jamshedpur. साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कम समय में ज्यादा रुपये कमाने का लालच देकर जादूगोड़ा स्थित यूसीआइएल के वैज्ञानिक आर लोकेश्वर पटनायक से 1.24 करोड रुपये की ठगी कर ली. श्री पटनायक ने साइबर थाना बिष्टुपुर में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, आर लोकेश्वर पटनायक को मोबाइल फोन पर शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से रुपये कमाने के लिए लिंक आया. लिंक से जुड़ते ही वे साइबर अपराधियों के संपर्क में आ गये. उन्होंने कम समय में ज्यादा रुपये कमाने का लालच देकर उसे अपने झांसे में ले लिया. उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के नाम…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने मंगलवार को एनएसइ और बीएसइ को जारी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश में उसका कच्चा इस्पात (क्रूड स्टील) उत्पादन छह प्रतिशत बढ़कर 5.68 मिलियन टन हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का कच्चा इस्पात उत्पादन 5.35 मीट्रिक टन था. यह बताया गया है कि टाटा स्टील इंडिया का कच्चा इस्पात उत्पादन 5.68 मिलियन टन रहा. सितंबर में कलिंगनगर में पांच मिलियन टन प्रति वर्ष ब्लास्ट फर्नेस के चालू होने से उत्पादन में तिमाही-दर-तिमाही आठ प्रतिशत और साल-दर-साल छह प्रतिशत की वृद्धि हुई. घरेलू बाजार में…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्ति हुए 19 कर्मचारियों को मंगलवार को विदाई दी गई. यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह ने स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया. सेवानिवृत्त अपने अर्धांगनी को भी साथ लेकर इस सम्मान समारोह में शामिल हुए. सेवानिवृत होने वालों में वेहिकल फैक्ट्री से पेलाराम गोप व सीमा सिंह, चेसिस एसेंबली से सोमनाथ भट्टाचार्य, रणबीर बरुआ, सुनील कुमार सिंह, एक्सल से कमलेश कुमार सिंह, शिविर कुंडू, नवीन चंद्र झा, दिलीप कुमार, नीता विश्वास, मनोज कुमार श्रीवास्तव, फाइनल से शांतनु कुमार जेना, 5000 प्रेस से मनोज कुमार प्रसाद, फ्रेम फैक्ट्री से शिव…

Read More

Jamshedpur. मंगलवार से सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में एक ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया. जिसमें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. सभी अधिकारियों को कॉर्पोरेट ट्रेनिंग दी गयी. सीएसआइआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी, सीएसआइआर-एनएमएल के खनिज प्रसंस्करण प्रभाग के प्रमुख डॉ. देवब्रत मिश्रा, मानव संसाधन समूह के प्रमुख एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एस. शिवा प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सीएसआइआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने बताया कि घरेलू इस्पात उत्पादन को वर्तमान में 140 मिलियन टन से बढ़ाकर 2030 तक 300 मिलियन टन करना है. उन्होंने…

Read More