Ghatshila. मऊभंडार के पास छह जनवरी की रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से स्थानीय युवक मो यूसुफ की मौत हो गयी. पोल संख्या 215/26 और 215/ 28 के बीच में डाउन ट्रैक पर पुलिस ने शव बरामद किया. रेलवे पुलिस और मऊभंडार ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. डॉ आर एन टुडू ने शव का पोस्टमार्टम किया. वहीं, शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा होगा. ट्रैक से शव उठाने में काली राम शर्मा…
Author: News Desk
Chakulia. बच्चे से बिछड़ा हाथी मंगलवार को चाकुलिया रेंज की बांकी पंचायत के लेदा गांव पहुंचा. हाथी ने गांव में बादल मुर्मू के घर में घुसकर धान खा गया. बर्तनों को रौंद डाला. सुबह 3 बजे हाथी घर में घुसा था. बुरुडीह वन समिति अध्यक्ष जोसेफ मुर्मू ने बताया कि घाटशिला रेंज के टिकरी गांव के आसपास 6 जनवरी (सोमवार) की रात लगभग 8 से 9 बजे एक हाथी को देखा गया. देर रात में हाथी किधर गया, इसकी जानकारी नहीं मिली. हाथी चाकुलिया रेंज में प्रवेश कर गया. वन विभाग के पदाधिकारी हाथी पर नजर रखे हुए हैं.
Ghatshila. घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बुरुडीह संयुक्त ग्राम सभा संचालन समिति के सदस्यों के साथ बुरुडीह डैम में नौका परिचालन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था कर पर्यटकों की सुविधा के लिए नौका परिचालन की दिशा में पहल होगी. नौका परिचालन को लेकर बुरुडीह संयुक्त ग्राम सभा के अध्यक्ष जोसेफ मुर्मू से बात की. नौका परिचालन कराने के लिए प्रमाण पत्र की जांच की. एसडीओ ने बताया कि राम विलास सिंह ने नौका परिचालन का टेंडर लिया था, लेकिन मोटर बोट चालू नहीं होने के कारण टेंडर लेने से इनकार कर…
Chakradharpur. बंदगांव के सुदूरवर्ती क्षेत्र किता में, कराईकेला थाना के इंदुरुवा व कंकुवा अवैध अफीम की खेती व भंडारण को रोकने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसी के तहत मंगलवार को बंदगांव के किता क्षेत्र में छापेमारी की गयी. जहां जंगल में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 2 एकड़ में लगाए गए फसल को टैक्टर से से विनष्ट किया गया. कराईकेला थाना के इंदुरुवा तथा कंकुवा में 20 डिसमिल में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया. इस मौके पर थाना…
Ranchi. एचएमपीवी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए राज्य के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा है. साथ ही यह भी कहा गया है कि आम लोगों को इससे पैनिक होने की जरूरत नहीं है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचएमपीवी को लेकर शीर्ष स्तर पर बैठक की गयी थी. इसके बाद विभाग ने इससे निबटने की तैयारी को लेकर सभी सिविल सर्जन को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. बुखार आना, गले में खरास, खांसी और नाक बंद होना, सांस लेने में परेशानी…
New Delhi. गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया. मौके पर जानकारी दी गयी कि पोर्टल के जरिए जांच एजेंसियों के लिए तेजी से अंतरराष्ट्रीय सहायता की सुविधा मिलेगी. कनेक्ट, नोटिस, रेफरेंस, ब्रॉडकास्ट और रिसोर्सेस, भारत पोल के पांच प्रमुख मॉड्यूल होंगे. सीबीआई द्वारा विकसित पोर्टल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता ‘रीयल टाइम इंटरफेस’ है. पोर्टल की मदद से केंद्रीय और राज्य एजेंसियां आसानी से इंटरपोल से जुड़ सकेंगी और अपनी जांच में तेजी ला सकेंगी. नया पोर्टल केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों को इंटरपोल के 195 सदस्य देशों से अपने मामलों पर जानकारी साझा करने और…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) और राज्य सूचना आयोगों (एसआईसी) में रिक्तियों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र को जल्द इन्हें भरने का निर्देश दिया. सीआईसी में सूचना आयुक्तों के शीघ्र चयन का निर्देश देते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने केंद्र से कहा, ‘इन पदों को यथाशीघ्र भरा जाना चाहिए, अन्यथा इस संस्था के होने का क्या फायदा, यदि हमारे पास काम करने वाले लोग ही नहीं हैं?’’ पीठ ने सीआईसी और एसआईसी में केवल एक विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों की नियुक्ति की आलोचना की तथा इन आयोगों में…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण से अप्रभावित बना हुआ है और देश के अन्य हिस्सों में ऐसे मामले सामने आने पर घबराने की जरूरत नहीं है. अंसारी ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं. उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश के कई हिस्सों से एचएमपीवी संक्रमण की खबरें आई हैं, लेकिन झारखंड में इसका कोई असर नहीं है. मैं स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हूं. घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य में अब तक एचएमपीवी संक्रमण का कोई…
New Delhi. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि भारत जल्द ही एक अरब से अधिक मतदाताओं वाला देश होने का नया रिकॉर्ड बनाएगा. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तिथि की घोषणा करने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह भी बताया कि वर्ष 2024 विश्व स्तर पर चुनावों का वर्ष था जब लोकतंत्र में दुनिया की दो-तिहाई आबादी ने विभिन्न चुनावों में मतदान किया. सीईसी ने कहा, ‘‘हमारे यहां आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी चुनाव थे. अच्छा माहौल था, लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत, लोगों की भागीदारी, महिलाओं की भागीदारी के मामले में…
New Delhi.दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी. यह घोषणा मंगलवार को सीईसी राजीव कुमार ने की.मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ने राजनीतिक दलों से चुनाव के दौरान मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग नजर रखेगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी. उम्मीदवार 20 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा करने के लिए बुलाए…
