Jamshedpur.. टाटा स्टील के कर्मचारियों के कैंटीन में मिलने वाले खाने के सामानों की कीमत को लगभग दोगुना करने का प्रस्ताव दिया गया है. सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) के सदस्यों को इसकी सूची उपलब्ध करा दी गयी है. इस सूची के आने के बाद सीसीएमसी के वाइस चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने सारे सदस्यों के साथ अहम बैठक की. इस बैठक में विस्तार से सारे मुद्दों पर चर्चा किया गया. इसमें कहा गया कि वे लोग दोगुना रेट बढ़ने नहीं देंगे, लेकिन आंशिक बढ़ोत्तरी को लेकर दोनों ओर से बातचीत होगी, तब जाकर…
Author: News Desk
मझगांव. कुमारडुंगी प्रखंड के बलंडिया के तोरलो मोड़ मे पिस्टल दिखाकर बाइक के साथ 25 हजार रूपये की घटना को अंजाम दिया गया. घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे की है. हाटगम्हारिया सप्ताहिक बाजार से बाजार कर लौट रहे व्यापारी गणपति यादव अपने साथियो के साथ वापस कुमारडुंगी लौट रहे थे, तभी अचानक से तोरलो मोड़ मे तीन बदमाशों द्वारा पीछा कर बाइक को धक्के मारकर गिरा दिया, फिर अचनाक से बदमाशों ने गणपति यादव नामक व्यापारी को सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद लूटपाट कर जंगल के रास्ते फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस…
Jamshedpur. आदिवासी छात्र एकता के बैनर तले मंगलवार को चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिलने पहुंचा था. लेकिन उनकी मुलाकात एसडीओ से नहीं हो सकी. वे वरीय पुलिस अधीक्षक से कार्यालय गये और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन पत्र सौंपा. चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आदिवासी छात्र एकता के इंद्र हेंब्रम ने बताया कि चौकीदार नियुक्ति परीक्षा में शामिल प्रतिभागी मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग करेंगे. धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र एसडीओ को सौंपेंगे.
Adityapur. आरआइटी थानांतर्गत फेज तीन स्थित हाइवा कंपनी के गेट पर गोली चलाने का मामला सामने आया था. संयोग से यह गोली किसी को नहीं लगी. इस घटना को लेकर कंपनी के असिस्टेंट एचआर संजय गुप्ता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की. पुलिस से की गयी शिकायत में उक्त घटना में पूर्व सिक्युरिटी सुपरवाइजर एमआइजी निवासी समीर झा व कंपनी में जेएसएस सिक्यूरिटी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी एलआइजी निवासी सर्वजीत शर्मा को आरोपी बनाया गया. पुलिस के अनुसार,समीर एक साल पहले यहां काम करता था और सर्वजीत का यहां…
Jharkhand BJP : 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलायेगी भाजपा, मंडल स्तर तक होंगे कई कार्यक्रम, अमर बाउरी बने प्रदेश संयोजक Ranchi. प्रदेश भाजपा की ओर से 11 से 25 जनवरी तक राज्य में संविधान गौरव अभियान चलाया जायेगा. पार्टी की ओर से मंडल स्तर तक बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के लक्ष्य व संघर्ष को बताने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस अभियान को लेकर पार्टी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को प्रदेश संयोजक बनाया है. वहीं नंदजी प्रसाद व राकेश भास्कर सह संयोजक बनाये गये हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को…
Ranchi. सरकार कई तरीके से गरीब-गुरबों की मदद करती है. लेकिन स्वतंत्र रूप से आप कोई सपना नहीं देख पाते हैं. आज हमने एक ऐसी व्यवस्था की है, जिसमें आप सपना भी देखेंगे ओर उसे पूरा करने की क्षमता भी रहेगी. यह बात सोमवार को मंईयां सम्मान योजना के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. मौके पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब हमने एक हजार रुपये देना शुरू किया, तो हमारा मजाक उड़ाया गया. उसके बाद खुद 2100 रुपये देने का झूठा वादा किया गया. जब हमने कहा कि 2500…
Chennai. तमिलनाडु में विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल आरएन रवि नाराज सोमवार को बिना संबोधित किये ही सदन से बाहर चले गये. राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि सदन में राष्ट्रगान के अपमान के कारण उन्होंने ऐसा किया. नियमों के तहत विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन से होनी थी. सत्र की शुरुआत में राज्य गीत का गायन हुआ. राज्यपाल ने राष्ट्रगान वादन की भी मांग की, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गयी. इस बात से राज्यपाल नाराज हो गये. सोशल मीडिया पर साझा बयान में राजभवन ने कहा कि विधानसभा में भारत के…
Jamshedpur. 20 दिनों तक गंदगी के बीच रहने के बाद मानगो का कचरा उठाव शुरू हो गया है. आदित्यपुर व मानगो नगर निगम पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व रैयती के बीच आदित्यपुर नगर निगम के डंपिंग यार्ड में डंपिंग करने पर सहमति बन गयी है. उक्त सहमति के बाद रविवार को एक से दो ट्रीप फिर सोमवार को कई ट्रीप कचरा उठाव कर डंप किया गया. आदित्यपुर के स्थानीय रैयतों व युवाओं के भविष्य का ध्यान देने के आश्वासन पर कचरा डंपिंग की सहमति बनी. गौरतलब हो कि मानगो नगर निगम का कचरा पूर्व में जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र दोमुहानी…
Jamshedpur. मानगो के डिमना रोड के आशियाना इंक्लेव में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा सामने आया. यहां रहने वाले अनंत की अपार्टमेंट की छत से गिरने से मौत हो गयी. घटना साेमवार सुबह करीब 8.30 बजे की है. अनंत के पिता अरविंद टिमकेन कंपनी में काम करते हैं. सोमवार को अनंत की मां की तबीयत अचानक से खराब हो गयी. उस दौरान उन्होंने फोन कर एंबुलेंस को बुलाया और अपनी मां को टीएमएच ले जाने की तैयारी करने लगे. इसी दौरान उनके फ्लैट के नीचे अचानक से शोर सुनाई देने लगा. पता चला की छत से कोई गिर गया है.…
Jamshedpur. जमशेदपुर में डॉगी ‘रोज सोना’ का बर्थडे ऐसा मना कि पूरे शहर में चर्चा हो गयी. जन्मदिन के कार्यक्रम में 300 से अधिक लोग शामिल हुए. जन्मदिन पर पांच लाख रुपये से अधिक खर्च किया गया. बर्थडे के लिए विशेष रूप से आकर्षक कार्ड छपवाया और अतिथियों को निमंत्रण दिया. कदमा निवासी सपना सोना बताती हैं कि वह सिंगल मदर हैं और रोज सोना उनकी बेटी है. छह महीने की थी, तभी उसे गोद में लेकर रायपुर से गोद में लेकर जमशेदपुर आयी थी. वह परिवार का ही नहीं बल्कि उनके जीवन का अहम हिस्सा है. हर साल उसके…
