New Delhi.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 4,600 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत कॉरिडोर’ के 13 किमी लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली को अपना पहला नमो भारत कनेक्टिविटी मिल जायेगा. इससे दिल्ली-मेरठ यात्रा काफी आसान हो जायेगी. यात्रा-समय भी एक तिहाई कम हो जायेगा. यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे. अभी दिल्ली से मेरठ जाने में दो घंटे से अधिक समय लग जाता है. रविवार शाम पांच बजे से शुरू होने वाली नमो भारत ट्रेनें…
Author: News Desk
Dantewada. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक हेड कांस्टेबल की भी जान चली गई. अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में गया था, तभी मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी थमने के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा…
Sydni. ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां भारत को छह विकेट से हराकर पांच मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीत ली और साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बना ली जहां उसकी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी. भारत के 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 162 रन बनाकर जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 41 रन बनाए. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया ने लगभग एक दशक बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी…
Jamshedpur. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को मानगो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानगो के कचरा का उठाव एवं निष्पादन की समस्या पर मानगो निगम के पास एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया. धरना से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया. नितेश मित्तल ने कहा कि वर्तमान विधायक के एनजीटी में शिकायत करने से विगत 15 दिनों से मानगो में कचरा का उठाव बंद है, हर चौक चौराहे पे गंदगी का अंबार है , वहां से आने जाने वाले लोग परेशान है. गुड्डू सिंह ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर कचरा का…
New Delhi. घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार की सुबह 19 उड़ानों के मार्ग बदल दिये गये. साथ ही 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई. इंडिगो ने सुबह में ही विमानों के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी. एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण शुक्रवार रात 12.15 बजे से डेढ़ बजे के बीच 19 उड़ानों के मार्ग बदले गये. इनमें से 13 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं. 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई. दिन में मौसम खुलने के बाद परिचालन सामान्य हो गया. उधर, कश्मीर…
JMM का BJP पर आरोप, ‘गोगो दीदी योजना’ के फॉर्म भरवाने के नाम पर वसूले थे 500-500 रुपये, अब उन पैसों की होगी रिकवरी Ranchi. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. विशेष कर महिलाओं का सशक्तीकरण और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार का लक्ष्य है. हमलोगों ने दिसंबर से ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया. जिन लाभुक महिलाओं के खाते में दिसंबर का पैसा नहीं गया, उनके खातों में छह जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक साथ दिसंबर और जनवरी…
Ranchi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फरवरी 2024 में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले की जांच के सिलसिले में शनिवार को झारखंड के बोकारो जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी की. एनआईए की टीमों ने आठ जगहों पर संदिग्धों और नक्सलियों के सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली तथा लैपटॉप, मोबाइल फोन व मेमोरी कार्ड जैसे डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ सिम कार्ड, पॉकेट डायरी और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए. बयान में कहा गया है कि जिन संदिग्धों और नक्सली सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली गई, वे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों से जुड़े थे और रसद…
Jamshedpur. फायरिंग व हत्या के मामले में हथियार के साथ गिरफ्तारी के बाद अमूमन पुलिस इस बात का पता लगाना भूल जाती है कि आखिर हथियार की सप्लाई किसने की थी. शनिवार को इसे लेकर कोल्हान डीआइजी मनोज रतन चौथे शहर पहुंचे. उन्होंने गत वर्ष 2024 में हुए फायरिंग के मामले में हथियार सप्लायरों का पता लगाने का निर्देश थाना प्रभारी और केस के अनुसंधानकर्ता को दिया. वर्ष 2024 में जिला में फायरिंग के 54 केस दर्ज हुए. हालांकि अधिकांश मामले में पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी की है. इसके अलावा हथियार भी बरामद किया है. लेकिन हथियार शहर में…
Jamshedpur. झारखंड सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा 14 जनवरी को सोनारी दोमुहानी के संगम में विशाल टुसू मेला का आयोजन किया जायेगा. टुसू मेला में कोल्हान से अलग-अलग टुसू कमेटियां टुसू और चौड़ल के साथ शामिल होंगी. झारखंड सांस्कृतिक कला केंद्र के संरक्षक सह झामुमो नेता मोहन कर्मकार ने शनिवार को सोनारी स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष मकर संक्रांति से पहले 11-13 जनवरी तक दोमुहानी में मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा 14 जनवरी को तीरंदाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है, जिसके विजेताओं को नगद इनाम दिये जायेंगे, जबकि 14…
Chaibasa. कुमारडुंगी के मानकी मुंडा संघ की अंचल समिति ने थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर से शिकायत की है. शिकायत पत्र में समिति ने आरोप लगाते हुए कहा थाना प्रभारी ने तीन डिसमिल जमीन विवाद मामले में इलाका मानकी कृष्णा पिंगुवा को जेल में डालने की धमकी दी है. इसके साथ ही कुमारडुंगी क्षेत्र के अन्य मानकी, मुंडा, डाकुवा व रैयतों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं. इस संबंध में अंचलाधिकारी को आवेदन भी दिया गया है. वहीं, मानकी- मुंडाओं ने थाना प्रभारी के अविलंब तबादले की मांग की है. इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने…
