बनिहाल/जम्मू, चार जनवरी (भाषा) हिमालय और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच से गुजरने वाले खंड पर ट्रेन परिचालन का पहला प्रायोगिक परीक्षण शनिवार को सफल रहा. इस ट्रेन को कटरा-बनिहाल खंड पर सफलतापूर्वक चलाया गया जो अगले सप्ताह अंतिम वैधानिक सुरक्षा निरीक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. रेलवे सुरक्षा आयुक्त निरीक्षण के बाद कश्मीर के लिए रेल सेवा शुरू करने को लेकर रिपोर्ट सौंपेंगे. रेलवे ने पिछले महीने पटरी के विभिन्न खंडों पर छह परीक्षण किए हैं, जिनमें भारत का पहला केबल के सहारे बना रेल पुल, अंजी खाद पुल और कौरी में चिनाब नदी पर बना…
Author: News Desk
Gumla. गुमला में एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बेटी का गला रेत दिया. इसके बाद शव के बगल में बैठ गयी. अत्याधिक ठंड को देखते हुए पति ने बेटी को स्वेटर पहनाने के लिए कहा था. इसके बाद मां ने बेटी की ही हत्या कर दी. घटना घाघरा थाना क्षेत्र के बड़ा अजियातु गांव की है. शुक्रवार की देर शाम को कलयुगी मां फुलमनी देवी ने अपनी ही डेढ़ वर्ष की बेटी नीतू कुमारी को धारदार बैठी से गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को…
Ranchi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में भाकपा (माओवादी) की विचारधारा के प्रचार-प्रसार करने के वास्ते धन जुटाने में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्य आरोपी बच्चा सिंह उर्फ बच्चा बाबू सिंह झारखंड के बोकारो जिले के गोविंदपुर का निवासी है और उसे शुक्रवार को पकड़ा गया. एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक अभिकरण ने (जांच में) पाया कि बच्चा सिंह मजदूर संगठन समिति (एमएसएस) का सचिव था, जिस पर फिलहाल झारखंड राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है. एनआईए ने यह मामला…
Ranchi. कोहरे का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा, जिसकी वजह से यात्रियों को रांची एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी दिल्ली, बेंगलुरु और पटना के विमान यात्रियों को हुई. कोहरे की वजह से इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट(6ई5071) रद्द कर दी गयी. वहीं, एक दर्जन से अधिक फ्लाइटें घंटों विलंब से रांची पहुंचीं. इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6ई6484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 8:55 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6ई5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9.10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट (आइएक्स1237) सुबह 8:20 बजे की जगह सुबह 8:50 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची…
Maha Kumbh city. प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में 10 जनवरी, 2025 से धर्म संसद का आयोजन होगा जिसका प्रारंभ 10 और 11 जनवरी को गो-संसद से होगा तथा उसमें 543 संसदीय क्षेत्रों से गो-प्रतिनिधि (गो सांसद) शामिल होंगे. श्री शंकराचार्य शिविर, ज्योतिर्मठ, बद्रिकाश्रम के प्रभारी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने शनिवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत में मूल नस्ल की देशी गौ माता पर आज संकट है और इस गो-प्रधान देश में मात्र 53 नस्ल की ही गौ माता आज बची हुई हैं. उन्होंने बताया कि संपूर्ण राष्ट्र…
Ranchi. शीतलहरी व ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्ग केजी से लेकर कक्षा आठवीं तक सात जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. छह जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर छुट्टी है. राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) व सभी निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक की कक्षायें बंद रहेंगी. उक्त आशय का आदेश स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से जारी किया गया है. संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा…
New Delhi. देश में 1974 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे. परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के एक अधिकारी ने बताया कि परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े रहे चिदंबरम ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में देर रात तीन बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह चिदंबरम के निधन से ‘बहुत दुखी’ हैं. मोदी ने कहा, ‘वह भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक एवं सामरिक…
Jamshedpur. बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन लिमिटेड (बिस्कोमान) के चुनाव प्रचार को लेकर बिहार के राजद एमएलसी रहे सुनील सिंह शहर पहुंचे. यहां उनके साथ बिहार के ही 12 विधायक थे. इन लोगों ने बिष्टुपुर के एक होटल में यहां के वोटरों और सदस्यों के साथ मीटिंग की और वोट देने की अपील की. इस बैठक के दौरान ही राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने दल बल के साथ सुनील सिंह समेत तमाम विधायकों का स्वागत किया. सुनील सिंह 22 साल से बिस्कोमान के अध्यक्ष हैं और इस बार भी वे चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये…
Jamshedpur. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर छह जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव को ध्यान में रखते हुए जिला के स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश दिये जाने की मांग की है. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में शैलेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह राजू और जसपाल सिंह ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें नगर कीर्तन में शामिल होने का आमंत्रण दिया. भगवान सिंह ने कहा कि सार्वजनिक अवकाश नहीं होने के कारण विद्यालयों में जाने वाले सिख बच्चे नगर कीर्तन में शामिल नहीं हो पाते हैं. इसलिए सीजीपीसी ने राज्य सरकार…
Jamshedpur. भाजपा एसटी मोर्चा ने सोनारी एयरपोर्ट चौक का आदिवासी संगठनों द्वारा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा नाम किये जाने के फैसले के स्वागत किया है. एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जाकर कर माल्यार्पण कर समर्थन किया. प्रदेश समिति के सदस्य राम सिंह मुंडा ने कहा कि महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. झारखंड के महापुरुषों की प्रतिमा झारखंड के प्रत्येक शहर में चौक चौराहा में स्थापित होना चाहिए. इस अवसर पर राम सिंह मुंडा, काजू सडिल, सुरा बुरुली, दीपक सुंडी, संजय मुंडा, गणेश ओमंग, गणेश भूमिज, चुन्नू भूमिज, अजय महतो, अशोक सिंह,…
