Author: News Desk

Medninagar. कोहरे की वजह से शुक्रवार की सुबह-सुबह भीषण सड़क दुर्घटना सामने आयी है. यहां रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर यात्री बस जेपीएस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हुए हैं. दुर्घटना पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के समीप हुई है. घटना सुबह करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच हुई. बस प्रतिदिन की तरह अपने निर्धारित समय पर मेदिनीनगर से रांची के लिए चली थी.विपरीत दिशा से ट्रक रांची की तरफ से मेदनीनगर की ओर आ रहा था. दुर्घटना…

Read More

जमशेदपुर. पं रघुनाथ मुर्मू खेरवाड़ मिशन,भागबांद,चंद्रकोना रोड, मेदिनीपुर प. बंगाल में संताली साहित्य 18 दिवस 22 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक विभिन्न स्थानों में साहित्य सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है. ज्ञातव्य है कि 22 दिसंबर 2003 को सांसद में संताली भाषा को संविंधान के आठवीं सूचि में सम्मिलित करने का बिल पास हुआ तथा 23 दिसंबर को राज्य सभा में पास किया गया इसके पश्चात विभिन्न वैधानिक प्रक्रियाओं से गुजरने के पश्चात 7 जनवरी 2004 को राष्ट्रपति का हस्ताक्षर हुआ तथा 8 जनवरी को गैजेट में प्रकाशित हुआ. इस स्वर्णिम यादगार पलों को संताली साहित्य समर्पित…

Read More

आदित्यपुर. एसिया कार्यकारिणी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर विमर्श किया. बैठक में क्षेत्र के उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर चर्चा की गई. एशिया ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र का स्वामित्व जियाडा का है और उद्यमी पहले ही भूमि किराया, स्ट्रीट लाइट और अन्य सेवाओं के लिए जियाडा को भुगतान करते हैं. ऐसे में नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूलना अनुचित है. अन्य राज्यों के उदाहरणों का हवाला देते हुए एशिया ने समाधान का आग्रह किया. जियाडा की…

Read More

जमशेदपुर. स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक बिष्टूपुर कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मानाया जाएगा. नदी पूजन सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर प्रातः 10 बजे और सीतारामडेरा के पाण्डेय घाट पर प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा. पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसी दिन संध्या माइकल जॉन ऑडिटोरियम में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. गोष्ठी में विधायक सरयू राय के साथ कई जाने माने पर्यावरणविद् और पर्यावरण प्रेमी…

Read More

जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 का अवकाश कैलेंडर ‎जारी कर दिया है. पूरे साल में लगभग 86 ‎इिनों की छुट्टी रहेगी. हालांकि इसमें से 12 त्योहार ऐसे दिन हैं, जो संडे को हैं. ऐसे में अगर रविवार को निकाल दें तो 74 दिन का अवकाश इस बार विवि में है. सबसे लंबी 20 दिनों ‎की छुट्टी गर्मी की होगी, जब विवि और‎ कॉलेज बंद रहेंगे. यह छुट्टी 1 से 20 जून ‎तक होगी. इसके बाद 12 दिनों की छुट्टी ‎शरद ऋतु की 18 से 29 अक्टूबर तक ‎होगी, जिसमें दीपावली और छठ महापर्व का‎ भी अवकाश शामिल है. 7…

Read More

रांची. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्पित कार्यकर्ता और समाजसेवी गुरविंदर सिंह सेठी का निधन हो गया. गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने भाजपा का ध्वज उनके पार्थिव शरीर पर अर्पित किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद गुरविंदर सिंह सेठी का पार्थिव शरीर हरमू मुक्ति धाम लाया गया, जहां सिख परंपरा के अनुसार उनके पुत्र अस्मित सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और एलकेजी कक्षाओं के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 5 जनवरी से 17 जनवरी के बीच लॉटरी की जायेगी, ताकि आवेदक बच्चों का चयन किया जा सके. अब तक 14 से अधिक स्कूलों ने अपनी लॉटरी की तिथियां तय कर दी हैं. शेष स्कूलों को 5 जनवरी तक अपनी तारीखें घोषित करने के लिए निर्देश दिया गया है. स्कूलों को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया ऑफलाइन या ऑनलाइन आयोजित करें. ऑनलाइन लॉटरी के लिए स्कूल अपने सॉफ्टवेयर का उपयोग…

Read More

कोलकाता. संतोष ट्रॉफी जीतकर देश में अपनी जगह बनाने वाली बंगाल की फुटबॉल टीम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा सम्मान दिया है. गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कोच संजय सेन और पूरी टीम के साथ मुलाकात की. इस दौरान बंगाल फुटबॉल संघ (आईएफए) के अधिकारी भी मौजूद थे. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से नौकरी देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि तुम लोग सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि बंगाल का गर्व लेकर आए हो. अगर सही तरीके से अभ्यास करोगे और अपने स्वास्थ्य…

Read More

कोलकाता. बांग्लादेश की अदालत द्वारा हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को राजद्रोह के मामले में जमानत देने से इनकार करना इस्कॉन कोलकाता ने “दुखद” बताया है. इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा कि नए साल में उनकी रिहाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन जमानत याचिका खारिज होने से यह मुमकिन नहीं हो सका. चिन्मय कृष्ण दास, जो इस्कॉन के पूर्व नेता हैं, पिछले 40 दिनों से जेल में हैं. राधारमण दास ने बताया कि संत का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आधार पर और उनके लंबे समय से जेल में रहने के…

Read More

– कारगिल, सियाचिन, डेमचोक, डीबीओ और गलवान के दूरदराज के इलाके में हुई इंटरनेट कनेक्टिविटी चीन सीमा पर 42 टावर लगे, सेना को सीमावर्ती इलाकों और दूरदराज के गांवों को 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी मिली     नई दिल्ली. भारतीय सेना को चीन सीमा पर लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों और दूरदराज के गांवों को 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी मिलने लगी है, जिससे अब सुदूर क्षेत्र के लोगों को भी डिजिटल क्रांति से जुड़ने का मौका मिलेगा. शून्य से नीचे के तापमान वाले इन इलाकों में कठोर मौसम से लड़ते हुए 5 महीनों के भीतर 42 मोबाइल टावर लगाए गए हैं, जो कारगिल, सियाचिन,…

Read More