Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»सूरत के हजीरा में आर्सेलर मित्तल स्टील प्लांट में भीषण आग, चार की मौत
    Headlines

    सूरत के हजीरा में आर्सेलर मित्तल स्टील प्लांट में भीषण आग, चार की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सूरत. गुजरात में सूरत के हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील कंपनी (एएमएनएस) के प्लांट में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई. इस घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति झुलस गया. यह आग इतनी भीषण थी कि चारों शव को पहचानना मुश्किल हो गया है. प्रशासन ने डीएनए टेस्ट कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंपने का फैसला किया है. झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुखद घटना एएमएनएस कंपनी के कोरेक्स-2 प्लांट में हुई है. इस प्लांट में लिक्विड मेटल बनाने की प्रक्रिया पूरी रकी जाती है.

    आग प्लांट 2 के प्लेटफॉर्म से शुरू होकर लिफ्ट तक फैल गई. इस दौरान लिफ्ट के समीप से गुजर रहे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. इन सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी भी झुलस गया. साल के अंतिम दिन हुए इस हादसे से सम्पूर्ण क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. कंपनी के अधिकारी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंचे. मृतकों के नाम धवलकुमार पटेल, गणेश पटेल, जिज्ञेश पारेख और संदीप पटेल हैं.एसीपी दीप वकील ने बताया कि प्लांट में कच्चा लोहा बनाया जाता है. यहां कच्ची सामग्री ले जाने के दौरान पाइप लाइन टूट गई. पाइपलाइन से गर्म रॉ मैटिरियल्स फैलकर लिफ्ट तक चला गया. इसकी वजह से लिफ्ट के पास से जा रहे चार कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए.

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    वहीं एक अन्य व्यक्ति झुलस गया. घटना मंगलवार शाम 5ः30 से 6ः30 बजे के बीच की है. पुलिस को 7.30 बजे जानकारी मिली. इसके बाद मौके पर फायर टीम पहुंची. घटना की जांच की जा रही है. मैकेनिकल फॉल्ट था या नहीं, इसकी जानकारी जांच के बाद मिलेगी. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 6 बजे शटडाउन के बाद यूनिट दोबारा चालू करने के दौरान हादसा हुआ. हादसे में जान गंवाने वाले चारों कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर थे.

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Massive fire at ArcelorMittal Steel Plant in Hazir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group