पलामू. नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है. इसी क्रम में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है. विभाग ने छापेमारी कर 45.810 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद करते हुए इस गोरख धंधे में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनातू बाजार निवासी पवन कुमार गुप्ता (28) के रूप में हुई है. जबकि फरार आरोपित प्रिंस कुमार और मनीष…
Author: News Desk
Rail Roko Abhiyan: हरियाणा-पंजाब के किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार की ओर से मांगे पूरी न होने पर किसान बड़े आंदोलन की ओर बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि सोमवार को पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, जिसके तहत उत्तर पश्चिम रेलवे ने 150 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. प्रदर्शनकारी किसान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर रेल पटरियों को अवरुद्ध करेंगे, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने का अंदेशा है. लिहाजा, दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजनों को भेजे गए एक संदेश में…
नई दिल्ली. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) स्पेडएक्स मिशन की लॉन्चिंग के लिए तैयार है. सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) क लॉन्चिंग होगी. भारत इस मिशन की सफलता के बाद अमेरिका, रूस और चीन के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा. इन देशों के पास ही अभी बाहरी अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष यान या उपग्रहों को डॉक (जोड़ने) और अनडॉक (अलग) की क्षमता है. इसरो साल के अपने आखिरी मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी…
फूलों से हमें प्रकृति से जीने का तरीका सीखने को मिलता है : चाणक्य जमेशदपुर. गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में रविवार को 34वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी और 41वें अखिल भारतीय गुलाब सम्मेलन का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के फूलों को देखकर हमें प्रकृति से जीने का तरीका सीखने को मिलता है. फूल न केवल हमारी आत्मा को शांति और प्रेरणा देते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि प्रकृति के साथ हम कैसे सामंजस्यपूर्ण तरीके से जी सकते हैं. उन्होंने टाटा…
जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से चोरी की चार बाइक और बाइक के कई पार्ट्स बरामद हुए हैं. गिरोह के सदस्य शेख साजिम, अब्दुल कलाम मल्लिक उर्फ कलाम, मो. शहबाज, मो. आदिल (कपाली निवासी), मिन्हाजुद्दीन अंसारी, मो. फिरोज और मो. इमरान (मानगो निवासी) पुलिस की गिरफ्त में हैं. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इनकी गिरफ्तारी से 10 बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश…
पटना. बीपीएससी अभ्यर्थियों को उकसाने के आरोप में जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर समेत 700 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. इसमें प्रशांत किशोर सहित कुल 21 लोगों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी सरकारी आदेश की अवहेलना कर अनधिकृत रूप से लोगों की भीड़ इकट्ठा कर उन्हें उकसाने और विधि–व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में दर्ज की गई है. प्राथमिकी के संबंध में जिला प्रशासन ने कहा है कि 28 दिसंबर की शाम में जन सुराज पार्टी ने पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के सामने छात्र संसद के आयोजन की सूचना जारी की…
वॉशिंगटन. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार देर रात जॉर्जिया स्थित घर में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. 1 अक्टूबर 1924 को जन्मे कार्टर 1977 से 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे. वे अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा जीवित रहने वाले राष्ट्रपति रहे. कार्टर कुछ समय से मेलानोमा बीमारी से पीड़ित थे. यह एक तरह का स्किन कैंसर होता है. यह उनके लिवर और दिमाग तक फैल चुका था. 2023 में उन्होंने हॉस्पिस केयर लेने का फैसला किया. हॉस्पिस केयर में हॉस्पिटल में इलाज कराने से मना कर दिया जाता है. तब कुछ नर्सिंग स्टाफ…
जमशेदपुर. शहर में अक्षेस द्वारा शुरू की गयी पार्किंग की व्यवस्था शुरू से विवादों में रही है. नयी परेशानी पार्किंग वसूली के लिए किसी एजेंसी के सामने नहीं आने को लेकर हो रही है. इस क्रम में एक बार फिर से किसी एजेंसी के सामने नहीं आने के कारण 19 दिसंबर को निकाला गया टेंडर रद्द होने को है. 28 दिसंबर तक टेंडर फॉर्म लेने के तिथि तक किसी एजेंसी ने बंदोबस्ती का टेंडर फॉर्म नहीं लिया. यह टेंडर साकची और बिष्टुपुर बाजार क्षेत्र के तीन-तीन पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए जमशेदपुर अक्षेस की ओर से निकाला गया था.…
देवघर. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बैद्यनाथ मंदिर में सुलभ जलार्पण, पूजन की व्यवस्था बनाने और वित्तीय अनियमिताओं को दूर करने की मांग की है. चंद्रशेखर खवाड़े का कहना है कि मंदिर प्रभारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने घोषणा की है कि नए वर्ष 2025 में शीघ्र दर्शनम कूपन खरीदने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ जी के प्रसाद स्वरूप मंदिर प्रशासन पेड़ा और बेलपत्र देगी. यह एक अच्छी पहल है. पर एसडीओ को जानकारी होनी चाहिए कि इसके पूर्व भी मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रसाद वितरण एवं लंगर की एक योजना चलाई…
घाटशिला. झामुमो के महासचिव केन्द्रीय समिति विनोद कुमार पाण्डेय ने पत्र जारी कर धालभूमगढ़ के झामुमो नेता दांदु राम बेसरा सहित आठ लोगों को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में कालू गोराई, राज लकड़ा, अरविन्द कुमार, सूरज गौड़, अमृत प्रसाद श्रीवास्तव, सोनू सिंह, दांदु राम बेसरा व बैजनाथ सोरेन के नाम शामिल है. सभी निष्कासित नेता पूर्वी सिंहभूम जिले के हैं. इसको लेकर पूर्व में पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से साक्ष्य के साथ अनुशंसा पत्र प्रेषित किया…
