Author: News Desk

Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को बाबासाहेब अम्बेडकर सम्मान मार्च निकाला. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पुराना कोर्ट के समीप डाॅ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर मार्च निकाला गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. इसके बाद सम्मान मार्च सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने विगत दिनों राज्यसभा में घटित घटना एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज किए जाने की भर्त्सना की गयी. उन्होंने कहा कि उक्त…

Read More

Dhanbad . झारखंड के धनबाद जिले में एक व्यक्ति ने मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिसके बाद आक्रोषित भीड़ ने आरोपी के घर को आग लगा दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपी ने रविवार शाम को महिला को कथित तौर पर अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया, ‘आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और सोमवार सुबह उसे छोड़ दिया. पीड़िता ने अपने माता-पिता को सांकेतिक भाषा में पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.’ परिजन ने…

Read More

Mumbai. भारतीय सिनेमा में 1970 और 1980 के दशक में समानांतर फिल्मों में अग्रणी नाम एवं मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल का मंगलवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें तीन बंदूकों की सलामी दी गई. ‘अंकुर’, ‘मंडी’, ‘निशांत’ और ‘जुनून’ जैसी फिल्मों के लिए प्रख्यात बेनेगल का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह गुर्दे की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. फिल्मकार ने 14 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था. उनका अंतिम संस्कार दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर दिन में करीब तीन बजे हुआ. बेनेगल की पत्नी…

Read More

Chaibasa. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चाईबासा में बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला. पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में निकाले गया मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक- चौराहों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा. विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रेषित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस डॉ भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत और उनकी अध्यक्षता में तैयार किए गए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है. संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस…

Read More

Kharsawan. अर्जुन गोप उर्फ नायडू गोप को फिर एक बार खरसावां विधानसभा क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है. खरसावां के आकर्षणी मैदान में पार्टी की बैठक में विधायक दशरथ गागराई ने यह घोषणा की. मौके पर अर्जुन गोप को विधायक प्रतिनिधि के मनोनयन का पत्र सौंपा. मौके पर बासंती गागराई, सुधीर महतो, कालीचरण बानरा, संजय प्रधान, धनु मुखी, बासुदेव महतो, अनुप सिंहदेव, सुकरा महतो, सानगी हेंब्रम, कृष्णा प्रधा आदि मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur.टाटा स्टील सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) की मंगलवार को बैठक हुई. इसमें टाटा स्टील के कर्मचारियों की कैंटीन सब्सिडी बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है. यह प्रस्ताव मैनेजमेंट की ओर से दिया गया. चीफ एचआरएम ने बताया कि यहां कुल 69 करोड़ रुपये कैंटीन में चालू वित्तीय वर्ष में हुई है, जिसमें से 45 करोड़ रुपये सब्सिडी कंपनी की ओर से दी गयी है. खाने के सामानों की बिक्री पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इस 45 करोड़ रुपये की सब्सिडी को ही बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिस पर अगले मीटिंग में फैसला…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमंत्रित किया है. हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक प्रयागराज महाकुंभ-2025 में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दोनों मंत्रियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगाजल एवं महाकुंभ का…

Read More

विशेष सचिव, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड का विभागीय योजनाओं के क्रियान्यन के निरीक्षण को लेकर जिला भ्रमण जमशेदपुर. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अन्तर्गत विभागीय स्तर पर जिलावार अनुश्रवण दल का गठन किया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला हेतु गठित अनुश्रवण दल के जिला प्रभारी श्री गोपालजी तिवारी, विशेष सचिव, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड ने पटमदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सहकारिता विभाग द्वारा बांगुरदा लैम्पस परिसर में स्थापित सोलर आधारित कृषि उपज शीत गृह, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित RFF तकनीक से मत्स्य पालन एवं उद्यान विभाग द्वारा माचा…

Read More

# फसल बीमा करायें, सुरक्षा कवच पायें जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला के किसानों से ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ का लाभ लेने के लिए 31 दिसंबर तक नामांकन करने की अपील की गई है. उन्होने कहा कि फसलों के नुकसान की स्थिति में किसानों के आर्थिक भरपाई को लेकर रबी मौसम- वर्ष 2024-25 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन के लिए सात दिन शेष रह गए हैं. जिला के वैसे किसान जिन्होने अबतक आवेदन नहीं किया है वे जिला सहकारिता पदाधिकारी का कार्यालय और प्रखंड कार्यालय या कृषि रक्षक टोल फ्री हेल्पलाइन…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण की बैठक, धालभूम अनुमंडल में मैट्रिक के 45, इंटर के 23 तथा घाटशिला में मैट्रिक के 26 व इंटर के 12 परीक्षा केन्द्र चिन्हित जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिले में मैट्रिक और इंटर परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण को लेकर बैठक आहूत की गई . बैठक में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2025 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 (कला विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा केन्द्र के निर्धारण/ संबद्धन/मूल्यांकन केन्द्र स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार,…

Read More