Jamshedpur. रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-1 व 3 के लिए परीक्षा मानगो स्थित इयॉन डिजिटल जोन में हुई. अलग-अलग सत्र में आयोजित इस परीक्षा में पहले दिन करीब 400 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक ढंग से हुई. पहले तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल में शुरू हुई थी. तब अलग-अलग कैटेगरी में 9144 पद थे. बाद में टेक्नीशियन के 5154 पद बढ़ गए. इसके बाद फिर से आवेदन मंगाए गए थे. विभिन्न पदों पर यह भर्तियां बिलासपुर, अहमदाबाद, अजमेर, कोलकाता, मुंबई, भोपाल समेत अन्य रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत हो रही है. आरआरबी के…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की . इस बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशनिंग व जमीन से जुड़े कई मुद्दे उठे. इस दौरान कृषि एवं उद्योग समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने जमशेदपुर अंचल क्षेत्र में धड़ल्ले से सरकारी जमीन की हो रही खरीद-फरोख्त का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि सुंदरनगर, सरजामदा, घाघीडीह, गोड़ाडीह, मनपीटा, हुरलुंग समेत एनएच के कई जगहों में भू-माफिया सरकारी जमीन को प्लॉटिंग करके बेच रहे हैं. भू-माफियाओं पर अंचल कार्यालय व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से…
Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी ऑटो पार्ट्स दुकानदार उमेश गुप्ता, उनके भाई राजकुमार गुप्ता और चालक सोनू पांडेय को पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने और होम डिलीवरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके तीन अलग-अलग ठिकानों से करीब 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद किया है. बरामद दवाएं सात अलग-अलग प्रकार की है. गिरफ्तार लोगों से इस कारोबार से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है. साथ ही इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के नाम भी आरोपियों ने पुलिस को बताये हैं. जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर…
Jamshedpur. जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान सोमवार को चला. साकची गोलचक्कर व कलेक्टरेट गोलचक्कर के समीप धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चला नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की.इस मौक पर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि इस अभियान में शहरवासियों से भी परस्पर सहयोग अपेक्षित है. बाजार व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है. सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त रखने में आगे भी…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सोरेन ने अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उड़न दस्तों को समय-समय पर ब्लॉक स्तर और अन्य कार्यालयों में भेजा जाए. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जब हिंसा फैलाने और समाज में व्यवधान पैदा करने के प्रयास होते हैं तो उन्हें दुख होता है. राजधानी दिल्ली स्थित सीबीसीआई सेंटर परिसर में कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की ओर से आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ऐसी चुनौतियों से लड़ने के लिए एक साथ आने का आह्वान भी किया. क्रिसमस के त्योहार से पहले ईसा मसीह की शिक्षाओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने देशवासियों से भाईचारे की भावना को मजबूत करने को भी कहा. उन्होंने यह भी कहा कि…
Jamshedpur. अंबेडर पर टिप्पणी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए. यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही. उन्होंने कहाक ि बाबा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गयी टिप्पणी को लेकर अमित शाह अपने पद पर रहने लायक नहीं हैं, पीएम मोदी को उन्हें तत्काल पद से हटाना चाहिए. उनके साथ संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश पदाधिकारी अजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राज्यसभा में घटित घटना एवं…
Chaibasa. चाईबासा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी व एसपी आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क दुर्घटना से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किये गये. उपायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा के सभी संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में विस्तृत रिपोर्ट के साथ आने के लिए व ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सा पदाधिकारी को प्रपोजल तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अंचल एवं अनुमंडल में लंबित मुआवजा संबंधित मामले को जल्द निष्पादन करने व बड़े स्तर पर सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया, जिसमें संबंधित सभी पदाधिकारी को…
Seraikela. खरसावां में एक जनवरी को शहीद दिवस का आयोजन होगा. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को शहीद पार्क में डीसी रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई कई मंत्री, सांसद व विधायकों के पहुंचने की संभावना है. बैठक में निर्णय हुआ कि शहीद पार्क में प्रवेश व निकासी के लिये अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी. मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों की तैनाती होगी. पार्क के बाहर नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा. केरसे मुंडा चौक से डाक बांग्ला तक किसी भी राजनीतिक…
Chaibasa. डॉ भीमराव आंबेडकर पर कथित टिप्पणी के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध एफआइआर के विरुद्ध स्थानीय कांग्रेस भवन में सोमवार को आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. बालमुचू ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत बीजेपी की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था. बीजेपी यह खीज…
