Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा डिवीजन में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर दो ट्रेनों को रद्द, तीन को शॉर्ट टर्मिनेट व एक को डायवर्ट करने का फैसला किया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक आद्रा-आसनसोल-आद्रा (08643-08644) ट्रेन 23 और 28 दिसंबर को रद्द रहेगी. आद्रा-मिदनापुर-आद्रा (08680-08679) ट्रेन 27 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (03594-03593) को 24, 26 और 29 दिसंबर, टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू (08174-08652) को 23, 24, 26 व 28 दिसंबर और खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ( 18035-18036) को 29 दिसंबर को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. टाटानगर हटिया एक्सप्रेस को 27…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा स्टील गोल्फ टूर चैंपियनशिप का खिताब गुरुग्राम के वीर अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत लिया है. रविवार को बेल्डीह गोल्फ कोर्स में खेले गये अंतिम राउंड के मुकाबले में वीर अहलावत और अमरदीप मलिक के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. टाटा स्टील ओपन गोल्फ के इतिहास में पहली बार चैंपियन का फैसला प्ले ऑफ के जरिये हुआ. विजेता को 45 लाख रुपये की इनामी राशि दी गयी. रनर अप रहे अमरदीप मलिक को 30 लाख रुपये मिले. रविवार को बेल्डीह में हुए एक बेहद दिलचस्प मुकाबले में वीर अहलावत (67-68-68-64) ने दूसरे प्लेऑफ होल…
Jamshedpur. साल के अंतिम जैम@स्ट्रीट का आयोजन रविवार को टेल्को में किया गया. इस कार्यक्रम ने लेबर ब्यूरो राउंडअबाउट से डीलर्स हॉस्टल तक के क्षेत्र को उत्सव और मनोरंजन के केंद्र में बदल दिया. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतु राज सिन्हा, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी और टाटा कमिंस के प्लांट हेड रामफल नेहरा शामिल हुए. इनके अलावा, जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल ने अपनी पत्नी के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस बार के जैम स्ट्रीट की खासियत…
Jamshedpur. गुवाहाटी में आयोजित जोनल स्तरीय बैंड प्रतियोगिता 2024-25 में पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. गुवाहाटी विश्वविद्यालय खेल मैदान में रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में बैंड बजाकर छात्राओं ने इस्टर्न जोन में दूसरा स्थान प्राप्त किया. टीम को 10 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. अब पटमदा टीम को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. साथ ही कस्तूरबा की छात्राओं को दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने…
Jamshedpur. मानगो डिमना रोड और डिमना चौक पर दवा दुकानदार उमेश गुप्ता अपनी दवा दुकान और मोटर पार्ट्स की दुकान से नशीली दवा और इजेक्शन की बिक्री करता था. इसकी भनक लगने पर रविवार को सादे लिबास में पुलिस व प्रशासन की टीम ने उमेश गुप्ता की डिमना चौक पर स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान लक्ष्मी ऑटो पार्ट्स दुकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम ने नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद किया. जिसके बाद पुलिस ने उसकी गोदाम में एक टेंपो नशीली दवा को जब्त किया. इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने डिमना…
Muzaffarpur. मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रेमी युगल को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. घटना का एक कथित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्या सागर ने बताया कि हम वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो में दिख रहा पुरुष पीड़ित मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके का निवासी है. संबंधित थाने को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है. नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा…
Patamda : पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार सिंह ने रविवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के पाकोटोड़ा में आदिम जनजाति परिवार के बीच कंबल व जैकेट का वितरण किया. हर साल की भांति इस साल भी उन्हें अपने बीच पाकर सबर समुदाय के लोग काफी उत्साहित दिखे. पिछले कई दिनों पूर्व से जारी कड़ाके की ठंड में लोग उन्हें याद कर ही रहे थे कि उन्होंने गांव पहुंचकर बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गों को अपने हाथों से जैकेट पहनाया. इस दौरान मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक निवारण सिंह सरदार ने कहा कि राजकुमार बाबू हर साल यहां…
Puri . ओडिशा सरकार श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक नयी व्यवस्था शुरू करने जा रही है . कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को इसकी जानकारी दी. यहां पत्रकारों से बात करते हुए हरिचंदन ने कहा कि सरकार एक जनवरी से जगन्नाथ मंदिर में लोगों के दर्शन के लिए नयी व्यवस्था शुरू करने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने कहा, आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. 27 या 28 दिसंबर तक आवश्यक कार्य पूरा कर लिया जाएगा. प्रायोगिक आधार पर 30 और 31 दिसंबर को…
Kolkata/Bhubaneswar. ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभ्यारण से भटकी बाघिन ‘जीनत’ को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में देखा गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने बताया कि महाराष्ट्र से सिमिलिपाल बाघ अभ्यारण में लाई गई तीन वर्षीय बाघिन को ‘रेडियो कॉलर’ (जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने वाला उपकरण) लगाया गया है और फिलहाल वह पुरुलिया जिले के बंदवान इलाके में है. इससे पहले बाघिन पड़ोसी राज्य झारखंड से पश्चिम बंगाल पहुंची थी और झारग्राम तथा पश्चिम मेदिनीपुर जिले में घूमते हुए देखी गई थी. यह सभी जंगलमहल…
Chaibasa. झारखंड मजदूर यूनियन 23 दिसंबर की सुबह से टाटा स्टील की विजय-टू खदान में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम कर माल ढुलाई को ठप करेगा. इस संबंध में रविवार को गुवा थाना में खदान प्रबंधन के साथ यूनियन की बैठक हुई. जिसका नेतृत्व एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने किया. बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन मजदूरों की 14 मांगों को लेकर अड़े रहे. प्रशासन के समझाने के बाद भी वार्ता विफल रही. इसके बाद झारखंड मजदूर यूनियन सोमवार को अहले सुबह 5 बजे से ही टाटा स्टील की विजय टू खदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व चक्का जाम कर माल ढुलाई…
