Author: News Desk

Patna. क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में यहां एक समारोह में पांडे को पार्टी में शामिल किया गया. पार्टी में शामिल होने के बाद पांडे ने कहा, ‘एक बार फिर पार्टी में वापस आकर मुझे खुशी महसूस हो रही है. हमारे नेता नीतीश कुमार हमेशा मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं. अब मैं अपने वरिष्ठों के निर्देशन में…

Read More

Baharagoda.बहरागोड़ा के बैद्यनाथ प्लेस में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हेमंत सरकार ने ही महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनका एकमात्र उद्देश्य है. सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आयेंगे. झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने कहा कि पिछले चुनाव में मेरे प्रतिद्वंदी कुणाल षाड़ंगी थे. आज दोनों एकजुट हो गये हैं. हमारी एकजुटता से विशाल शक्ति कायम हुआ है. आज हम लोगों के पास कोई प्रतिद्वंदी नहीं है. उन्होंने कहा कि एकमात्र हेमंत सरकार ही…

Read More

Baharagoda. बरसोल के झाझिया गांव में माता मनसा की पूजा धूमधाम से की गयी. कलश यात्रा के दौरान सांपपुरिया द्वारा गले में सांप लपेट कर करतब दिखाये गये. मंडप में कलश स्थापना के बाद पुजारी ने विधि विधान के साथ पूजा करायी. लोगों ने माता से मन्नतें मांगी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. शाम को कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया.

Read More

Kiriburu. वन विभाग ने अवैध तरीके से बालू परिवहन किये जाने के आरोप में तीन हाइवा को 20 अक्तूबर की रात में जब्त किया था. तीनों हाइवा मालिक से 26 अक्तूबर की रात में 1.90 लाख रुपये जुर्माना वसूलने के बाद रविवार सुबह में छोड़ा गया. इसमें पहले हाइवा (ओडी09के 6300) से 90 हजार रुपये, दूसरे हाइवा (ओआर23सी 9028) से 50 हजार रुपये और तीसरे हाइवा (जेएच05एवाइ 1668) से पचास हजार रुपये का चालान काटा गया. मनोहरपुर क्षेत्र से अवैध बालू की तस्करी करते तीनों हाइवा को किरीबुरु व गुवा वन विभाग की टीम ने 20 अक्तूबर की अहले सुबह…

Read More

Jamshedpur. कदमा थाना अंतर्गत रामनगर गांधी बस्ती में शनिवार की रात एक घर में छापामारी कर पुलिस ने एक किलो गांजा बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने गांजा विक्रेता रवि रजक को गिरफ्तार किया. कदमा थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने रवि रजक को रविवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया . इस मामले में कदमा थाना में थाना प्रभारी संजय सुमन के बयान पर रवि रजक, उसकी पत्नी अनीता रजक और बेटा आरजू रजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रवि रजक के घर में छापामारी कर गांजा बरामद…

Read More

Jamshedpur.समाहरणालय सभागार में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर रविवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं एसएसपी किशोर कौशल द्वारा प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों तथा लाइन डिपार्टमेंट के साथ बैठक की गयी. पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हो, इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की तैयारियों की गहन समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण में बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पर कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार द्वारा कथित आपत्तिजनक व महिला विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को महिलाओं ने एग्रिको गोलचक्कर के समक्ष प्रदर्शन किया. महिलाओं ने डॉ अजय से अविलंब माफी मांगने की मांग की.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को मानगो में कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी में भाजपा-जदयू का चुनाव निशान गैस सिलिंडर है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में भय और भ्रष्टाचार का माहौल बन गया है, इसे खत्म करना है. उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम को अपराध मुक्त बनाने के साथ-साथ रुके हुए कार्य को पूर्ण कराने की बात कही. बहुसंख्यक वोटरों को एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन और समय की पुकार बताया. उन्होंने कहा कि बहुसंख्यकों को एकजुट होकर मतदान करना है, ताकि झारखंड में एनडीए की सरकार बन…

Read More

Jamshedpur.पोटका से झामुमो प्रतयाशी संजीव सरदार ने रविवार को जमशेदपुर के मध्य घाघीडीह पंचायत अंतर्गत गिदीझोपड़ी गांव में जनसंपर्क चलाया और लोगों से समर्थन मांगा. इससे पूर्व बस्ती के ग्रामीणों के साथ बैठक की. जनसंपर्क में बहादुर किस्कू, मुखिया सुनील किस्कू समेत कई कार्यकर्ताा शामिल हुए.

Read More

Kiriburu.सेल, किरीबुरु खदान के सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि कुछ यूनियनों ने सेलकर्मियों के लिये अपील पत्र जारी किया है.इसमें कहा गया है कि वेतन संशोधन और अन्य मुद्दों पर कुछ यूनियनों ने 28 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से 29 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक एक दिवसीय हड़ताल का नोटिस दिया है.उनकी मांगों का केवल सेल के राष्ट्रीय स्तर पर ही समाधान किया जा सकता है. उन मुद्दों के समाधान में किरीबुरू लौह अयस्क खदान की कोई भूमिका नहीं है. यहां यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक है कि सेल एक महत्वपूर्ण समय से गुजर रहा है, जिसमें…

Read More