Author: News Desk

Kiriburu. सारंडा के गंगदा पंचायत के घाटकुरी गांव में आपसी रंजिश के कारण टांगी से मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार की शाम को मृतक ओड़ेया चांपिया ग्रामीण मुंडा बिरसा चांपिया के घर में गांव की किसी समस्या पर बात कर रहा था. इसी दौरान ग्रामणी मुंडा के छोटे भाई श्याम चांपिया एकाएक वहां आया और अपने पैसे वापस लौटाने की मांग करने लगा. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. गुस्से में आकर श्याम चांपिया ने टांगी से ओड़िया चांपिया के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, घटना अंजाम देने के बाद…

Read More

Chakulia.चाकुलिया नगर पंचायत स्थित मिस्त्रीपाड़ा निवासी 45 वर्षीय सुजीत दास ने रविवार की सुबह कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला और चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुजीत नशे का आदी था. नशे में वह मानसिक संतुलन खो बैठा था. शनिवार की रात भी उसने मिस्त्रीपाड़ा स्थित कुंए में छलांग लगा दी थी. उस दौरान लोगों ने उसे कुएं से निकलकर बचा लिया था. रात भर वह अस्पताल में ही इलाजरत था.…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट पर इस बार स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बीच रोचक मुकाबला हो सकता है. भाजपा ने यह सीट जदयू के लिए छोड़ी है, इस सीट पर एनडीए प्रत्याशी के रूप में जदयू से सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 में जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के बन्ना गुप्ता चुनाव जीते थे. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को लगभग 22 हजार मतों से पराजित किया था. बन्ना गुप्ता को 96778 और देवेंद्र सिंह को 74795 मत मिले थे. बन्ना गुप्ता ने यह सीट भाजपा से छीनी थी. इस…

Read More

Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार और दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को हटाने की मांग की और आरोप लगाया कि वे भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं. झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, गिरिडीह पुलिस ने आज मंडल मुर्मू और कुछ अन्य लोगों को ले जा रहे एक वाहन को रोका. जब उनसे पूछा गया कि वे कहां जा रहे हैं, तो वाहन में सवार…

Read More

New Delhi. प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा कैंसर से पीड़ित हैं और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण ऑक्सीजन प्रणाली पर हैं. सिन्हा (72) वर्ष 2017 से ‘मल्टीपल मायलोमा’ से पीड़ित हैं और एम्स के कैंसर संस्थान ‘इंस्टिट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल’ (आईआरसीएच) के आईसीयू में हैं. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा डाडा ने कहा, ‘‘शारदा सिन्हा ‘हीमोडायनामिक’ रूप से स्थिर हैं लेकिन लगातार निगरानी में हैं। वह 2017 से ‘मल्टीपल मायलोमा’ से पीड़ित हैं. शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का हाल ही में निधन हुआ था. लोक गायिका ने मैथिली, भोजपुरी…

Read More

Surat. शहर में कपड़ा और हीरा उद्योग में काम करने वाले सैकड़ों श्रमिक दिवाली तथा छठ पूजा के लिए बिहार एवं उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगरों के लिए रवाना हुए जिससे सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को बहुत ज्यादा भीड़ रही. अधिकारियों ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है तथा रविवार को उधना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए एक नयी ट्रेन चलाई गई. उन्होंने बताया कि इन दिनों भारी भीड़ को देखते हुए सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के वास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश के…

Read More

Jamtara. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीता सोरेन ने उनके बारे में झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं. जामताड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहीं सोरेन अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले संवाददाताओं को संबोधित कर रही थीं. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंसारी ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने के बाद सोरेन के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा, ‘जब से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा हुई है, अंसारी मुझे निशाना बना रहे हैं. लेकिन नामांकन दाखिल करने के बाद…

Read More

रांची. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रविवार काे अपने तय समय पर रांची स्टेशन से नहीं खुलेगी. इसका समय बदल दिया गया है. यह ट्रेन अपने तय समय से कम से कम एक घंटे विलंब से खुलेगी. राजधानी एक्सप्रेस का रविवार को खुलने का समय शाम पांच बजकर 15 मिनट है लेकिन यह ट्रेन रविवार छह बजकर 15 मिनट पर रांची स्टेशन से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है. हालांकि, सीपीआरओ ने यह नहीं बताया कि ट्रेन को री-शेड्यूल क्यों किया गया है. 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को रांची से…

Read More

Mumbai. मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह गोरखपुर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. यह घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह पांच बजकर 56 मिनट पर हुई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी. सभी घायलों को भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर…

Read More

Patna.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब रविवार को अपने बेटे ओसामा शहाब के साथ पार्टी में शामिल हो गईं. हिना ने हाल ही में बिहार के सीवान से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था . पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया और शहाबुद्दीन को राजद का संस्थापक सदस्य बताया. यादव ने दावा किया कि दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों को शामिल करने से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिनिधित्व की जाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई में मदद मिलेगी.…

Read More