Ranchi. पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने झामुमो का दामन थाम लिया है. शनिवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें झामुमो का अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. गौरतलब है कि श्री बैठा पलामू में 2009 में झामुमो के टिकट पर ही सांसद बने थे. जेल से ही उन्होंने चुनाव लड़ा था. श्री बैठा ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है. झामुमो के बाद जिस दल में भी गये, वहां उन्हें छलने का काम किया गया. संगठन के लिए काम करने के उद्देश्य से झामुमो में शामिल हुआ. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष…
Author: News Desk
Ranchi.चुनाव आयोग ने बैंकों को संदिग्ध लेन-देन की सूचना आयकर विभाग के साथ साझा करने का निर्देश दिया है. प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चुनाव कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य के सीइओ के रविकुमार ने शनिवार को कहा कि बैंक किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जरूर साझा करें. आयकर विभाग बैंक की सूचना पर छापेमारी कर अपराधियों को पकड़े. शराब और नशे की सामग्री पर विशेष ध्यान दिया जाये. इन चीजों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करें. सीइओ ने यातायात, वन विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी, मद्य निषेध विभाग, कस्टम विभाग, आयकर आदि विभागों के पदाधिकारियों को…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. अब पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी छह विधानसभा सीटों के लिए नामांकन करने वाले 123 प्रत्याशियों के नामों की स्क्रूटनी 28 अक्तूबर को होगी. नाम वापसी 30 अक्तूबर (बुधवार) तक होगी. नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित कर दिये जायेंगे. प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को संंबंधित जानकारी भेज दी गयी है. जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी सीट से 32-32 नामांकन भरे गये हैं. पोटका में 18, बहरागोड़ा में 16, जुगसलाई में 13 व घाटशिला में 12 नामांकन दाखिल किये गये हैं. जांच…
Jamshedpur. बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने शनिवार को पुलिस बल, क्यूआरटी क्विक रिस्पॉन्स टीम और सीआरपीएफ के जवान के साथ पूरे बिरसानगर में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने इलाके के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. डीएसपी सुनील चौधरी ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद है. उन्होंने यह भी बताया…
Chaibasa. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को विधान सभा चुनाव संचालन प्रबंधन समिति की बैठक की गयी. बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हुए. इस दौरान आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि पूरे राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है. जनता 5 साल में हेमंत सोरेन सरकार से ऊब गई है. वर्तमान सरकार राज्य में भ्रष्टाचार की जननी बन गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकनों में उमड़ी जनमानस की भीड़ ने पार्टी प्रत्याशियों को अधिकाधिक मतों से जीताने का संकल्प…
Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के घुटिया के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार बांधडीह निवासी श्यामल विषई और सालबनी निवासी सपन गिरि गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार शाम की है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. शनिवार शाम दोनों युवक बुलेट पर सवार होकर नारगा से घर लौट रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया. इसके बाद दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े थे. स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर लोगों…
Chandil. झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी का चांडिल व नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में अातंक है. शनिवार की सुबह हाथी टाटा-पुरुलिया मार्ग सिरका-कुशपुतुल मार्ग पर बेखौफ घूमता नजर आया. सड़क पर हाथी के घूमने के दौरान वाहनों की रफ्तार थम गयी. वही ग्रामीणों के हो हल्ला करने के बाद हाथी लुपुंगडीह टोल प्लाजा के समीप वन विभाग के नर्सरी की ओर चला गया. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड से पिछड़ दान तेल हाथी कई महीनो से इस क्षेत्र में बेखौफ घूम रहा है. उक्त हाथी खेत में लगे धान की फसल को रौंद कर बर्बाद भी कर रहा है .
Seraikela. नामांकन पत्र में दिये गये संपत्ति के ब्योरा के मुताबिक पूर्व सीएम सह सरायकेला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन करोडपति हैं. उनके पास 1.41 करोड़ की चल-अचल संपति है. पत्नी माको सोरेन के पास 99 लाख की संपति है. चम्पाई सोरेन के नाम एक एनपी बोर पिस्तौल, एक एनपी बोर राइफल व एक डबल बोर गन हैं.चम्पाई सोरेन के पास 24,59,900 की तीन गाडियां हैं. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दिये गये शपथ पत्र में 1.28 लाख की संपत्ति होने का ब्योरा चुनाव आयोग को दिया था. संपत्ति में पांच वर्षों में महज 11 लाख की बढोतरी…
Jamshedpur. झामुमो नेत्री बारी मुर्मू ने शनिवार को घोड़ाबांधा स्थित आवासीय कार्यालय जाकर घाटशिला से प्रत्याशी रामदास सोरेन से मुलाकात की और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बारी मुर्मू ने बताया कि घाटशिला में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. रविवार को रामदास सोरेन के साथ उनका विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान है.
Jamshedpur. बागबेड़ा के कीताडीह यादव क्लब में शनिवार को इंडिया महागठबंधन की एक बैठक हुई. इसमें पोटका से झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार शामिल हुए. बैठक में बागबेड़ा क्षेत्र की 10 व कीताडीह क्षेत्र ती तीन पंचायतों में महागठबंधन की स्थिति पर विचार-विमरश हुआ. यहां सदस्यों की सक्रियता बढ़ाने व जनता से जुड़ने का निर्देश दिया गया. झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की जनता से अपील करने को कहा गया. बैठक में कांग्रेसी के संजय सिंह आजाद, अपर्णा गुहा, राजद के कन्हैया यादव, उमेश यादव, झामुमो के बहादुर किस्कू, मायावती टुडू आदि उपस्थित थे.
