Author: News Desk

Patna.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब रविवार को अपने बेटे ओसामा शहाब के साथ पार्टी में शामिल हो गईं. हिना ने हाल ही में बिहार के सीवान से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था . पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया और शहाबुद्दीन को राजद का संस्थापक सदस्य बताया. यादव ने दावा किया कि दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों को शामिल करने से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिनिधित्व की जाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई में मदद मिलेगी.…

Read More

Guwahati.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए जीत हासिल करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन भाजपा को सत्ता में आने की ‘उम्मीद’ है. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी शर्मा ने यह भी कहा कि वह वहां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और असम में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं यहां उपचुनावों पर नजर नहीं रख पा रहा हूं. मैं झारखंड में बहुत व्यस्त रहा हूं.’ शर्मा ने झारखंड में भाजपा…

Read More

New Delhi. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत 29 अक्टूबर को किये जाने की संभावना है. एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी. नियमित टीकाकरण की इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री बनाए रखने के लिए विकसित ‘यू-विन’ पोर्टल, को भी उसी दिन प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया जाएगा. सूत्र ने कहा कि इन दोनों के अलावा, मंगलवार को कुछ अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी. यह पोर्टल अभी पायलट आधार पर संचालित किया जा रहा है. सूत्र ने बताया कि इन…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इससे बचने के लिए रविवार को देशवासियों से ‘रुको, सोचो और एक्शन लो’ का मंत्र साझा किया और इस बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 150वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के रचनात्मक ऊर्जा की एक लहर चल रही है और एनिमेशन की दुनिया में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘मेड बाइ इंडियंस’ छाया हुआ है. उन्होंने कहा कि एनिमेशन की दुनिया में भारत नयी क्रांति की राह पर…

Read More

New Delhi. लंबे समय तक टाटा संस की अगुवाई करने वाले दिवंगत कारोबारी रतन टाटा को लगता था कि उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को उनका उत्तराधिकारी बनने के लिए और अधिक अनुभव की आवश्यकता है. हाल ही में जारी एक किताब में यह बात कही गई. नोएल टाटा को हाल में रतन टाटा की मृत्यु के बाद टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया. यह ट्रस्ट अप्रत्यक्ष रूप से 165 अरब अमेरिकी डॉलर के टाटा समूह को नियंत्रित करता है. मार्च, 2011 में जब रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश के लिए कई उम्मीदवारों का साक्षात्कार…

Read More

Chaibasa. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग के तहत रविवार को खेले गये मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में खेले गये मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप के कप्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.4 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित शर्मा ने तीन…

Read More

Ranchi.वर्ष 2024 में देश के सभी आइआइटी में रिक्त रह गयी सीटों के मामले में आइआइटी आइएसएम सबसे ऊपर है. इस वर्ष जेइइ एडवांसड के माध्यम से संस्थान में कुल 1107 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है, जबकि कुल सीटों की संख्या 1125 है. इस प्रकार, संस्थान में वर्ष 2024 के दौरान कुल 18 सीटें रिक्त रह गयी हैं. रिक्त सीटों की यह संख्या पिछले वर्ष से अधिक है, जब संस्थान में केवल पांच सीटें ही रिक्त थीं. यह आंकड़ा आइआइटी काउंसिल द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया है. काउंसिल ने देश के सभी 23 आइआइटी में इस वर्ष हुए नामांकन…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव विकास सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर कांग्रेस के प्रत्याशी झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता के भाई द्वारा भीड़ जुटाने के एवज में मतदाताओं को पैसे बांटे हैं, जिसका विडियो वायरल हो रहा है. विकास सिंह ने कहा कि ऐसा कर बन्ना गुप्ता ने नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी ने डाॅ अजय कुमार और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे व कांग्रेस का वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने संयुक्त रुप से रविवार को सिदगोड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पार्टी एकजुट है और प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष के बीच कोई अंतरविरोध नहीं है. डाॅ अजय ने कहा कि रघुवर दास की बहू जब अपने पति ललित दास एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर अंकुश नहीं लगा पायी है तो जमशेदपुर पूर्वी की जनता को कैसे सुरक्षा प्रदान कर पाएगी. इसकी क्या गारंटी है. यह सबसे बड़ा सवाल है. रघुवर दास के…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह 11 अगस्त को आयोजित ‘नीट-पीजी’ 2024 की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों को सार्वजनिक करने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई करेगा, ताकि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.कुछ छात्रों का प्रतिनिधित्व कर रही अधिवक्ता तन्वी दुबे ने न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष कहा कि सूचना ज्ञापन प्रकाशित नहीं किया गया और यहां तक कि परीक्षा आयोजित करने के लिए कोई मानक संचालन प्रक्रिया भी नहीं है. उन्होंने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर राज्य भी भ्रमित हैं. पीठ…

Read More